इंदौरी एथलीट ने जीता आयरनमैन

यूएस के मैरिलैंड में इंदौर का जलवा, एंड्योरेंस एथलीट-उद्यमी अभिनंदन ने पूरी की फुल आयरनमैन ट्रायथलॉन

इंदौर के अभिनंदन गुप्ता ने मैरीलैंड में अपना पहला फुल आयरनमैन ट्रायथलॉन पूरा किया, जिसमें उन्होंने 180 किमी साइक्लिंग और 42.2 किमी दौड़ लगाई।

By : दिव्या मिस्त्री
यूएस के मैरिलैंड में इंदौर का जलवा, एंड्योरेंस एथलीट-उद्यमी अभिनंदन ने पूरी की फुल आयरनमैन ट्रायथलॉन

इंदौर। इंदौर के एंड्योरेंस एथलीट और उद्यमी अभिनंदन गुप्ता ने अमेरिका के मैरीलैंड में आयोजित प्रतिष्ठित फुल आयरनमैन ट्रायथलॉन को सफलतापूर्वक पूरा कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 15 घंटे 8 मिनट के चिप टाइम के साथ 3.8 किमी तैराकी, 180 किमी साइक्लिंग और 42.2 किमी दौड़ की चुनौती पूरी की।

पहला फुल-डिस्टेंस आयरनमैन था

गौरतलब है कि यह अभिनंदन का पहला फुल-डिस्टेंस आयरनमैन था। उन्होंने कई महीनों की कठिन ट्रेनिंग, अनुशासन और लगातार एंड्योरेंस स्पोर्ट्स में सक्रिय रहने के बाद उन्होंने इस चुनौती को पूरा किया। ट्रायथलॉन के दौरान तीनों चरणों में शारीरिक और मानसिक दृढ़ता की कड़ी परीक्षा होती है। खासतौर पर 180 किमी साइक्लिंग के बाद 42.2 किमी की मैराथन पूरी करना प्रतिभागियों के लिए बड़ी चुनौती होती है।

एंड्योरेंस स्पोर्ट्स सफर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव किया पूरा

बता दें, अभिनंदन पिछले कुछ वर्षों से ट्रायथलॉन, मैराथन और अल्ट्रा-एंड्योरेंस स्पोर्ट्स में सक्रिय हैं। उन्होंने इससे पहले कई 70.3 आयरनमैन रेस और अन्य एंड्योरेंस इवेंट्स में भी हिस्सा लिया है। मैरीलैंड आयरनमैन पूरा करना उनके एंड्योरेंस स्पोर्ट्स सफर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने यह संदेश भी दिया कि लंबे लक्ष्यों को हासिल करने के लिए निरंतरता, अनुशासन और मानसिक मजबूती सबसे महत्वपूर्ण हैं। अभिनंदन की इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों और इंदौर के खेल समुदाय ने उन्हें बधाई दी।

संबंधित सामग्री

मां के सम्मान पर CM साय का संदेश, राहुल गांधी पर साधा निशाना; बोले- मर्यादा जरूरी

मां के सम्मान पर CM साय का संदेश, राहुल गांधी पर साधा निशाना; बोले- मर्यादा जरूरी

विष्णुदेव साय ने मां के सम्मान पर भावुक वीडियो साझा किया, इंदौर कार्यक्रम के विवाद पर राहुल गांधी को निशाना साधा।

सड़कों का विकास और समृद्धि से सीधा नाता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सड़कों का विकास और समृद्धि से सीधा नाता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाटपिपल्या क्षेत्र में 32 किमी लंबी सड़क का निर्माण घोषित किया, जो इंदौर और बैतूल से क्षेत्र को जोड़ेगा।

राहुल गांधी बोले- सिस्टम को स्टूडेंट से खतरा, क्योंकि वह सवाल पूछता है

राहुल गांधी बोले- सिस्टम को स्टूडेंट से खतरा, क्योंकि वह सवाल पूछता है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली पर छात्रों से चर्चा की।

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ से पहले इंदौर में ‘झूठ की गूंज’ के पोस्टर,कांग्रेस ने हटाए

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ से पहले इंदौर में ‘झूठ की गूंज’ के पोस्टर,कांग्रेस ने हटाए

राहुल गांधी के इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले पोस्टरों के माध्यम से राजनीतिक विवाद बढ़ा। स्पष्ट नहीं कि किसने पोस्टर लगाए।

सेमीकंडक्टर निवेश के लिए मध्यप्रदेश में अपार संभावनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सेमीकंडक्टर निवेश के लिए मध्यप्रदेश में अपार संभावनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने सेमीकंडक्टर उद्योग में निवेश की व्यापक संभावनाओं की घोषणा की, विशेषकर भोपाल और इंदौर में।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर