हरियाणा विश्वविद्यालय AC विवाद

हरियाणा CM सैनी के कार्यक्रम में AC फेल, सोनीपत यूनिवर्सिटी में SDE सस्पेंड; कंपनी पर FIR

हरियाणा के सोनीपत में DCRUST विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान AC फेल होने से विवाद, कई कार्रवाई और FIR दर्ज।

By : रोहन उमक
हरियाणा CM सैनी के कार्यक्रम में AC फेल, सोनीपत यूनिवर्सिटी में SDE सस्पेंड; कंपनी पर FIR

हरियाणा CM सैनी के कार्यक्रम में AC फेल, सोनीपत यूनिवर्सिटी में SDE सस्पेंड; कंपनी पर FIR

हरियाणा के सोनीपत स्थित मुरथल की दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DCRUST) में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम के दौरान एयर कंडीशनिंग व्यवस्था फेल होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। 13 अगस्त को विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में AC बंद होने से विद्यार्थी और अन्य अतिथि भीषण गर्मी में परेशान रहे। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए मंच से ही कुलपति को फटकार लगाई थी और 24 घंटे के भीतर व्यवस्था दुरुस्त करने का अल्टीमेटम दिया था।

मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। एक ओर जहां जिम्मेदार अधिकारियों पर गाज गिरी है, वहीं दूसरी ओर AC की मेंटेनेंस का काम संभालने वाली कंपनी के खिलाफ पुलिस केस भी दर्ज कराया गया है।

हरियाणा सीएम सैनी

SDE युद्धवीर दलाल सस्पेंड, मेंटेनेंस इंचार्ज को नोटिस

कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था में कथित लापरवाही बरतने के आरोप में विश्वविद्यालय के SDE युद्धवीर दलाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा मेंटेनेंस इंचार्ज प्रवीण गर्ग को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

इस कार्रवाई के बाद विश्वविद्यालय परिसर में कर्मचारियों के बीच भी हलचल तेज हो गई है। प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर एयर कंडीशनिंग व्यवस्था को लेकर लापरवाही आखिर किस स्तर पर हुई।

लाखों रुपये का भुगतान, फिर भी काम अधूरा छोड़ने का आरोप

मामले में विभागीय कार्रवाई के साथ कानूनी कार्रवाई भी की गई है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.पी. सिंह के निर्देश पर मुरथल थाने में AC की मेंटेनेंस का काम देखने वाली कंपनी क्लाइमावेनेटा क्लाइमेट टेक्नोलॉजीज (Climaveneta Climate Technologies) के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।

CM सैनी का कार्यक्रम जहाँ AC ख़राब हुआ

विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, कंपनी ने HVAC से जुड़े काम के लिए लाखों रुपये का भुगतान लिया था, लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया। इसी कथित लापरवाही के चलते मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान ऑडिटोरियम का AC पूरी तरह फेल हो गया।

पुलिस ने कंपनी और उसके निदेशक सुभाष चंदा के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत से संबंधित मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरी कंपनी को मिला AC का काम

कुलपति प्रो. एस.पी. सिंह के अनुसार, अब AC की तत्काल मरम्मत और बाकी बचे काम की जिम्मेदारी सीआईएस ग्लोबल इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड (CIS Global Infratech Pvt Ltd) को सौंप दी गई है। इसका उद्देश्य छात्रों और विश्वविद्यालय में आने वाले लोगों को भविष्य में ऐसी परेशानी से बचाना है।

वहीं, पूरे मामले की तह तक जाने और जिम्मेदारी तय करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन भी किया है। समिति घटना के कारणों और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच करेगी।

फिलहाल मुरथल थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हुई इस चूक के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्रवाई पर अब सभी की नजरें टिकी हैं।

संबंधित सामग्री

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

नायब सिंह सैनी ने बताया कि कैसे उन्होंने बिना किसी शॉर्टकट के राजनीतिक सफलता हासिल की, 1996 से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक का सफर।

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड लीडर्स फोरम में प्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ दौरे के दौरान सड़क किनारे लस्सी की दुकान पर रुककर लस्सी पी और स्थानीय लोगों से संवाद किया।

निर्मला सीतारमण और S. जयशंकर से मिले बिहार CM सम्राट चौधरी, जानिये क्या हुई चर्चा

निर्मला सीतारमण और S. जयशंकर से मिले बिहार CM सम्राट चौधरी, जानिये क्या हुई चर्चा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निर्मला सीतारमण और एस. जयशंकर से मुलाकात कर राज्य के विकास, जल प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

सीएम डॉ. मोहन ने की बड़ी घोषणा, महाकाल की तर्ज पर टीकमगढ़ में बनेगा कुंडेश्वर लोक

सीएम डॉ. मोहन ने की बड़ी घोषणा, महाकाल की तर्ज पर टीकमगढ़ में बनेगा कुंडेश्वर लोक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में विकास योजनाएं और पर्यटन प्रोजेक्ट की घोषणा की, जिसमें कला और शिल्प को बढ़ावा देने की योजना शामिल है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026