किसानों के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय ...

हरियाणा ने 14 नए विज्ञान केंद्र खोले

किसानों के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय को मिले 14 नए विज्ञान केंद्र

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने 14 नए बागवानी विज्ञान केंद्रों की घोषणा की, जो किसानों को आधुनिक तकनीक और गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री प्रदान करेंगे।

किसानों के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय को मिले 14 नए विज्ञान केंद्र

किसानों के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय को मिले 14 नए विज्ञान केंद्र | None

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों और बागवानी क्षेत्र को बड़ी सौगात देते हुए महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय को 14 नए बागवानी विज्ञान केंद्र समर्पित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा आज बागवानी के क्षेत्र में देश के लिए एक मॉडल के रूप में उभर रहा है और सरकार किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए लगातार कदम उठा रही है।

वीरवार को सीएसएसआरआइ में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि ये नए विज्ञान केंद्र किसानों तक वैज्ञानिक सलाह, आधुनिक तकनीक और गुणवत्तायुक्त पौध सामग्री पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। सम्मेलन का विषय ‘अमृतकाल में बागवानी फसलों के लिए गुणवत्ता युक्त बीज एवं रोपण सामग्री का रणनीतिक प्रतिमान’ रखा गया था।

हरियाणा सीएम सैनी

बागवानी शिक्षा में नए कोर्स शुरू होंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय में अब पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट, पौध कीट नियंत्रण और रोग प्रबंधन जैसे विषयों में भी मास्टर डिग्री और पीएचडी शुरू की जाएगी। फिलहाल विश्वविद्यालय में फलों, सब्जियों और पुष्प उत्पादन से जुड़े पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की तथा शहीद लेफ्टिनेंट अमित को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान देशभर से आए बागवानी वैज्ञानिकों और प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया।

स्मार्ट खेती और कोल्ड चेन नीति पर जोर

बागवानी केंद्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार एरोपोनिक्स, हाइड्रोपोनिक्स, ग्रीन हाउस और वर्टिकल फार्मिंग जैसी आधुनिक तकनीकों के जरिए 1,000 एकड़ क्षेत्र को स्मार्ट बागवानी के दायरे में लाएगी। इसके अलावा ग्रामीण हाट मंडियों को एफपीओ के पैक हाउस से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने घोषणा की कि पहली ग्रामीण हाट मंडी का उद्घाटन 23 दिसंबर किसान दिवस पर किया जाएगा। साथ ही वर्ष 2026-27 से बागवानी फसलों के पंजीकरण के लिए पोर्टल पूरे साल खुला रहेगा। राज्य सरकार जल्द ही नई कोल्ड चेन नीति भी लागू करेगी।

नकली बीज और खाद बेचने वालों पर सख्ती

मुख्यमंत्री ने किसानों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए सख्त कानून लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि नकली बीज, खाद या कीटनाशक बेचने वालों को अब पांच साल तक की सजा हो सकती है।

इसके अलावा सरकार ‘हरियाणा आलू बीज अधिनियम’ लाने की तैयारी कर रही है, जिससे टिश्यू कल्चर तकनीक के जरिए उच्च गुणवत्ता वाले आलू बीज का उत्पादन बढ़ाया जाएगा। अंबाला के चाणसौली में क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र भी स्थापित किया जाएगा।

कृषि वैज्ञानिकों और किसानों का सम्मान

कार्यक्रम में कृषि और बागवानी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वैज्ञानिकों और किसानों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इनमें प्रो. इंद्र मणि मिश्रा, प्रो. वी प्रवीन राव और डॉ. संजय कुमार समेत कई नाम शामिल रहे। वहीं करनाल, झज्जर, पंचकूला और हांसी के प्रगतिशील किसानों को ‘उद्यान रत्न पुरस्कार-2026’ से सम्मानित किया गया।

संबंधित सामग्री

झज्जर को 75.37 करोड़ की विकास सौगात, हरियाणा CM सैनी ने 9 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

राज्य

झज्जर को 75.37 करोड़ की विकास सौगात, हरियाणा CM सैनी ने 9 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने झज्जर में 75 करोड़ की नौ महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें अनुसंधान और शिक्षा के केंद्र शामिल हैं।

पांचना बांध के पानी को लेकर उग्र हुआ आंदोलन, दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक पर उतरे हजारों किसान

राज्य

पांचना बांध के पानी को लेकर उग्र हुआ आंदोलन, दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक पर उतरे हजारों किसान

राजस्थान के किसान, विशेषकर करौली और सवाई माधोपुर जिलों में, पांचना बांध से जल वितरण के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे हैं। इसने रेलवे यातायात को प्रभावित किया है।

हरियाणा CM सैनी के आवास पर परिवार सहित डिनर करने पहुंचे कुलदीप बिश्नोई, 15 दिनों में तीसरी मुलाकात

राज्य

हरियाणा CM सैनी के आवास पर परिवार सहित डिनर करने पहुंचे कुलदीप बिश्नोई, 15 दिनों में तीसरी मुलाकात

हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के बीच बढ़ती नजदीकियों से राजनीतिक हलचल तेज। मुलाकातों और डिनर के दौरान राजनीतिक समीकरण बनने की संभावना।

कृषि और सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा, इंडो-जर्मन एग्री वोल्टाइक परियोजना के लिए हुआ एमओयू

राज्य

कृषि और सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा, इंडो-जर्मन एग्री वोल्टाइक परियोजना के लिए हुआ एमओयू

मध्य प्रदेश सरकार ने इंडो-जर्मन सहयोग के साथ सौर ऊर्जा उत्पादन और कृषि को मिलाकर किसानों की आय बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण समझौता किया है।

रोहतक डी-पार्क अग्निकांड स्थल पहुंचे हरियाणा CM सैनी, प्रभावित दुकानदारों के लिए मुआवजे का ऐलान

राज्य

रोहतक डी-पार्क अग्निकांड स्थल पहुंचे हरियाणा CM सैनी, प्रभावित दुकानदारों के लिए मुआवजे का ऐलान

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक अग्निकांड के प्रभावितों से मुलाकात कर राहत पैकेज का ऐलान किया।