हाथियों का उत्पात उत्तराखंड में

हाईवे पर हाथियों का हमला, ढाई घंटे थमी रही गाड़ियों की रफ्तार

उत्तराखंड के कोटद्वार रेंज में हाथियों के झुंड ने वाहनों पर हमला कर भारी नुकसान पहुंचाया, यातायात में व्यवधान और भारी जाम उत्पन्न हुआ.

By : सोनिया रायकवार
हाईवे पर हाथियों का हमला, ढाई घंटे थमी रही गाड़ियों की रफ्तार

उत्तराखंड में लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के एनएच-534 पर सोमवार सुबह हाथियों के एक विशाल झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. हाईवे से गुजर रहे कई वाहनों पर हमला कर हाथियों ने उन्हें बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. एक टेंपो ट्रैवलर में सवार स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अचानक हुए हमले के बाद भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई. नीचे नदी का जलस्तर अधिक होने और रास्ता रुकने से झुंड में मौजूद हाथियों के के बच्चों कारण बड़े हाथी आक्रोशित हो गए. वन विभाग की टीम ने हाथियों को जंगल में खदेड़कर यातायात बहाल कराया.

हाथियों के हमले से टेंपो ट्रैवलर क्षतिग्रस्त

हाथियों के झुंड ने हाईवे से गुजर रहे एक टेंपो ट्रैवलर को निशाना बनाकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. इस वाहन में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं सवार थे और उसमें स्कूल के एमडीएम का सामान व शिक्षकों के लंच टिफिन रखे हुए थे.  हाथियों ने वाहन में रखा सारा सामान तहस-नहस कर दिया. शिक्षकों के पर्स में रखे रुपये भी नष्ट हो गए. अचानक हुए इस हमले से शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई और वे भागकर जान बचाने के बाद घर लौट गए.

ढाई घंटे तक लगा रहा भीषण जाम

हाथियों के तांडव के कारण सुबह करीब 5 बजे से 7:30 बजे तक एनएच-534 पर जाम की स्थिति बनी रही और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. सुबह से हो रही बारिश ने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की परेशानियों को और बढ़ा दिया. हाईवे पर हाथियों की मौजूदगी से लोगों में भारी दहशत का माहौल रहा.

वन कर्मियों ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा

कोटद्वार रेंज के रेंजर विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि दोनों ओर से रास्ता रुकने और नीचे नदी में जलस्तर अधिक होने से हाथियों का रास्ता सीमित हो गया था. झुंड में कई शिशु हाथी होने के कारण वे आक्रोशित हो गए. मौके पर मौजूद वन कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए हाथियों के झुंड को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ा और हाईवे पर यातायात सुचारू कराया.

संबंधित सामग्री

देहरादून में आज युवा संवाद, 140 युवा CM धामी को बताएंगे विकसित उत्तराखंड का विजन

देहरादून में आज युवा संवाद, 140 युवा CM धामी को बताएंगे विकसित उत्तराखंड का विजन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने 140 चयनित युवाओं के साथ विकास और नीतियों पर वैचारिक संवाद किया। युवाओं ने अपने विचार और सुझाव साझा किए।

उत्तराखंड के 100 ट्रेकिंग रूट की GPS-GIS मैपिंग, CM धामी ने अभियान दल को किया रवाना

उत्तराखंड के 100 ट्रेकिंग रूट की GPS-GIS मैपिंग, CM धामी ने अभियान दल को किया रवाना

उत्तराखंड में ट्रेकिंग रूट्स के लिए GPS और GIS मैपिंग की योजना शुरू की गई है, जिससे पर्यटकों की सुरक्षा और मार्ग जानकारी में सुधार होगा।

‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर युवाओं का महामंथन, 140 विद्यार्थी CM धामी से करेंगे संवाद

‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर युवाओं का महामंथन, 140 विद्यार्थी CM धामी से करेंगे संवाद

उत्तराखंड में 'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन' अभियान के अंतिम चरण में 140 छात्र मुख्यमंत्री से संवाद करेंगे।

देश में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी; MP-UP समेत कई राज्यों में बारिश

देश में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी; MP-UP समेत कई राज्यों में बारिश

उत्तराखंड में बर्फबारी और मध्य प्रदेश में बारिश के बीच, भारतीय राज्यों में मौसम की अद्यतन स्थिति सामने आई है।

CM धामी का पीएम मोदी को पत्र: खास अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं,बोले- ‘राष्ट्र-शिल्पी मोदीजी,जीवेम शरदः शतम्’

CM धामी का पीएम मोदी को पत्र: खास अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं,बोले- ‘राष्ट्र-शिल्पी मोदीजी,जीवेम शरदः शतम्’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर पत्र लिखकर उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर