EOU जांच में अवर निरीक्षक घिरे

छत से नोटों से भरा बैग और मोबाइल फेंका, परिवहन विभाग के ESI के ठिकाने पर रेड

बिहार के अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता की संपत्ति EOU द्वारा जांची गई, उनकी वैध आय से 148.10% अधिक पाई गई, दस्तावेज और नकदी भी बरामद।

By : शिवम् पांडेय
छत से नोटों से भरा बैग और मोबाइल फेंका, परिवहन विभाग के ESI के ठिकाने पर रेड

बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया चेकपोस्ट पर तबादला होने के अगले ही दिन प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की जांच के घेरे में आ गए। EOU ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में उनके भोजपुर स्थित आवास और दानापुर के साईं वरदान सिटी अपार्टमेंट स्थित फ्लैट पर छापेमारी की। EOU के मुताबिक, शुरुआती जांच में अमित कुमार गुप्ता के पास उनकी ज्ञात वैध आय से 1 करोड़ 49 लाख 58 हजार 500 रुपये अधिक की संपत्ति होने की बात सामने आई है। यह राशि उनकी ज्ञात आय से करीब 148.10 प्रतिशत अधिक बताई गई है।

15 मिनट तक नहीं खुला दरवाजा

EOU की टीम बुधवार सुबह करीब 8 बजे अवधपुरी स्थित अमित कुमार के आवास पर पहुंची। टीम के मुताबिक, उस समय अमित कुमार बालकनी में थे। घर के मुख्य गेट पर ऑटोमैटिक लॉक लगा होने के कारण टीम को करीब 15 से 20 मिनट बाहर इंतजार करना पड़ा। EOU के अनुसार, इसी दौरान बालकनी से दस्तावेज, कैश और मोबाइल नीचे फेंके गए। टीम ने नीचे गिरे सामान को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद घर में प्रवेश कर तलाशी शुरू की गई। जांच टीम ने घर के कमरों, अलमारियों, दस्तावेजों के साथ बालकनी और छत की भी तलाशी ली। अमित कुमार और उनकी पत्नी श्वेता गुप्ता के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

13 साल की नौकरी में 91 लाख की आय

EOU के अनुसार, अमित कुमार गुप्ता ने 2013 में परिवहन विभाग में प्रवर्तन अवर निरीक्षक के रूप में नौकरी शुरू की थी। 13 साल की सेवा के दौरान उन्हें वेतन से करीब 75 लाख रुपये की आय हुई, जबकि उनकी शिक्षिका पत्नी की आय करीब 16 लाख रुपये बताई गई है। दोनों की कुल वैध आय करीब 91 लाख रुपये आंकी गई है। तलाशी के दौरान अधिकारी के पास से 13 ब्रांडेड घड़ियां भी मिलने की बात EOU ने कही है।

16 संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिले

तलाशी में कई प्लॉट, मकान और फ्लैट से जुड़े दस्तावेज बरामद होने की बात सामने आई है। EOU के मुताबिक, आरा, पटना, छपरा और अन्य जिलों में अमित कुमार और उनके परिवार के नाम पर 11 प्लॉट खरीदे जाने से संबंधित कागजात मिले हैं। इसके अलावा अवधपुरी में तीन मंजिला मकान, आरा में 5.1 डिसमिल जमीन पर निर्माणाधीन मकान और पटना के साईं वरदान सिटी में एक फ्लैट की जानकारी भी जांच में सामने आई है। EOU के अनुसार, नोएडा की इंपेरिया इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड और नई दिल्ली की ऐरविल बिजनेस पार्क प्राइवेट लिमिटेड में फ्लैट और जमीन में निवेश से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। एजेंसी अब इन संपत्तियों की खरीद की तारीख, कीमत और भुगतान के स्रोत की जांच करेगी।

15 बैंक खातों की पासबुक 

तलाशी के दौरान अलग-अलग बैंकों के 15 खातों की पासबुक और चेकबुक मिलने की जानकारी EOU ने दी है। एजेंसी के मुताबिक, कुछ खातों में मौजूद राशि को फ्रीज कराया गया है। इसके अलावा एक बैंक लॉकर का भी पता चला है, जिसकी तलाशी अभी बाकी है। जांच टीम को शेयर और म्यूचुअल फंड में करीब 30 लाख रुपये से अधिक के निवेश से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम से जुड़े सात दस्तावेजों में करीब 10 लाख रुपये से अधिक के निवेश की जानकारी होने की बात कही गई है।

जेवरात की खरीद से जुड़ी रसीदें 

EOU के मुताबिक, तलाशी के दौरान जेवरात खरीदने से जुड़ी कई रसीदें भी बरामद हुई हैं। एजेंसी इन दस्तावेजों के आधार पर निवेश और संपत्ति के स्रोत की जांच कर रही है। अधिकारी के दो बच्चों की शिक्षा पर होने वाले खर्च से संबंधित जानकारी भी जांच में जुटाई जा रही है। EOU के अनुसार, बेटी कोटा में NEET की तैयारी कर रही है, जबकि बेटा दार्जिलिंग के एक आवासीय स्कूल में पढ़ता है।

करीब 11 घंटे चली कार्रवाई

EOU के उपाधीक्षक विजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम ने दोनों ठिकानों पर तलाशी ली। कार्रवाई करीब 11 घंटे तक चली। एजेंसी ने दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जांच के लिए जब्त किया है। EOU का कहना है कि बरामद दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की विस्तृत जांच के बाद संपत्तियों और निवेश के वास्तविक स्रोत का पता लगाया जाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

संबंधित सामग्री

बिहार के लिए अगले 48 घंटे बेहद अहम, CM सम्राट चौधरी बोले- जरूरत पड़ी तो एयरफोर्स करेगी मदद

बिहार के लिए अगले 48 घंटे बेहद अहम, CM सम्राट चौधरी बोले- जरूरत पड़ी तो एयरफोर्स करेगी मदद

बिहार के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राहत कार्यों की समीक्षा की और आगामी 48 घंटे को अहम बताया।


पश्चिम चंपारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी, किया हवाई सर्वे

पश्चिम चंपारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी, किया हवाई सर्वे

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पश्चिम चंपारण के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की।

बिहार में ‘आंगन का मिलन’ की शुरुआत, CM सम्राट चौधरी ने बच्चों से किया संवाद; लाभार्थियों को बांटे चेक

बिहार में ‘आंगन का मिलन’ की शुरुआत, CM सम्राट चौधरी ने बच्चों से किया संवाद; लाभार्थियों को बांटे चेक

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आंगनबाड़ी केंद्रों में नए कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसमें बच्चों को बेहतर सुविधाएँ और पौष्टिक आहार प्रदान किया जाएगा।

पटना में परिचारी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, सीएम आवास की ओर बढ़ने से पुलिस ने रोका

पटना में परिचारी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, सीएम आवास की ओर बढ़ने से पुलिस ने रोका

पटना में परिचारी संघ के अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। गांधी मैदान से मार्च निकाला गया और पुलिस द्वारा रोका गया।

जमुई कांड: मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस ने टांगकर कोर्ट में पेश किया, 3 थानों की फोर्स तैनात

जमुई कांड: मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस ने टांगकर कोर्ट में पेश किया, 3 थानों की फोर्स तैनात

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मुख्य आरोपी नंदन यादव को पॉक्सो की विशेष अदालत में पेश किया गया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर