लुटेरी दूल्हन के बाद अब लुटेरा दूल्हा: चार शादियां और 44 लाख की ठगी

durg-lutera-dulha-arrested

लुटेरी दूल्हन के बाद अब लुटेरा दूल्हा: चार शादियां और 44 लाख की ठगी

लुटेरी दूल्हन के बाद अब लुटेरा दूल्हा चार शादियां और 44 लाख की ठगी

लुटेरा दूल्हा ठगी मामला: लुटेरी दुल्हन की कहानियां आपने सुनी होंगी, लेकिन दुर्ग से सामने आया मामला कुछ और ही है। यहां एक शातिर आरोपी ने खुद को कुंवारा बताकर चार शादियां की और हर बार महिलाओं को धोखा देकर फरार हो गया। आखिरकार दुर्ग पुलिस ने आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया।

लुटेरा दूल्हा ठगी मामला: खुद को कुंवारा बता कर करता था शादी

पीड़िता, 55 वर्षीय महिला शिक्षिका, ने मोहननगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आरोपी बिरेन कुमार सोलंकी ने 2019 में उनकी पहचान एक वेबसाइट के जरिए कराई थी। खुद को बिजनेसमैन बताने वाला बिरेन, महिलाओं को लुभाकर लिव-इन रिलेशनशिप और शादी में फंसा लेता था।“उसने मुझसे शादी करने के बाद पैसों और जेवरात की मांग शुरू कर दी थी,” पीड़िता ने पुलिस को बताया। Read More-IAS संतोष वर्मा का नया विवाद: आउटसोर्स कर्मचारी को मिल गई अफसरों की जांच की जिम्मेदारी

लुटेरा दूल्हा ठगी मामला: तीनों महिलाओं के बाद चौथी शादी

जांच में पता चला कि बिरेन ने पहले ही तीन महिलाओं से शादी की थी, जिनमें से केवल एक से तलाक हुआ। 2019 से 2023 तक पीड़िता के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहा। कोरोना के बाद 2023 में दुर्ग आकर रीति-रिवाज के साथ शादी कर ली और 44 लाख रुपए ऐंठकर फरार हो गया।पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने हथकंडों से पीड़िता से कुल 32 लाख रुपए ऐंठे, साथ ही नगदी, मोबाइल और जेवरात भी ले गया। Read More-Mohan government completes 2 years: मोहन सरकार के दो साल बेमिसाल,सीएम करेंगे आज PC

पुलिस की मुस्तैदी से पकड़ा गया आरोपी

दुर्ग पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। ट्रेन से कहीं भागने की कोशिश के दौरान बिरेन को गुजरात से दबोच लिया गया। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

संबंधित सामग्री

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

राज्य

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

- 27-28 जून कुकरू में गुजारेंगे प्रदेश के मुखिया, - सनसेट पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन, अवलोकन- स्व-सहायता समूह की देखेंगे गतिविधियां।

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- &quotउद्देश्य को समझिए&quot

राज्य

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- "उद्देश्य को समझिए"

झारखंड के बोकारो में नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम की गलत स्पेलिंग छपी, प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती है।

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।