देहरादून-ऋषिकेश परियोजना पर रोक

देहरादून-ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई पर रोक, CM धामी ने दिए आदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून-ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई पर रोक लगा दी है, स्थानीय जनभावनाओं का सम्मान करते हुए।

देहरादून-ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई पर रोक, CM धामी ने दिए आदेश

देहरादून-ऋषिकेश परियोजना पर रोक

देहरादून-ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना के तहत 7 मोड़ के जंगल में प्रस्तावित पेड़ों की कटाई पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्थानीय लोगों, पर्यावरणविदों और अन्य हितधारकों की चिंताओं को गंभीरता से लिया गया। सभी पक्षों के बीच संतोषजनक सहमति और विश्वास का माहौल बनने तक पेड़ों की कटाई नहीं की जाएगी।

पेड़ कटान के विरोध में आंदोलन

मुख्यमंत्री धामी का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब सात मोड़ में पिछले कई दिनों से पेड़ कटान के विरोध में आंदोलन चल रहा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के देहरादून दौरे के दौरान भी प्रदर्शनकारियों ने उनका काफिला रोककर इस मुद्दे पर हस्तक्षेप की मांग की थी। CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकास प्रदेश की आवश्यकता है, लेकिन जनभावनाओं, पर्यावरण और स्थानीय हितों की अनदेखी कर कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा। उन्होंने प्रमुख सचिव और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, विशेषज्ञों और अन्य हितधारकों के साथ दोबारा संवाद किया जाए।

पेड़ों की कटाई रोकने का फैसला

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देहरादून-ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की महत्वपूर्ण अवसंरचना परियोजना है। इस पर उच्च न्यायालय के आदेशों और सभी आवश्यक वैधानिक एवं पर्यावरणीय स्वीकृतियों के अनुरूप कार्रवाई की जा रही थी। हालांकि स्थानीय लोगों, पर्यावरणविदों और अन्य हितधारकों की चिंताओं को देखते हुए फिलहाल पेड़ों की कटाई रोकने का फैसला लिया गया है। 

हाथी अंडरपास का निर्माण

CM ने बताया कि परियोजना में वन्यजीव संरक्षण के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। इसके तहत करीब 3.5 किलोमीटर लंबा हाथी अंडरपास का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा छोटे वन्यजीवों के सुरक्षित आवागमन के लिए विशेष कल्वर्ट भी बनाए जाएंगे। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य मानव-वन्यजीव संघर्ष और सड़क दुर्घटनाओं में वन्यजीवों की मौत की घटनाओं को कम करना है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में गणेश विसर्जन की तैयारी पर सवाल, करोड़ों के बजट के बाद भी अधूरे घाट

भोपाल में गणेश विसर्जन की तैयारी पर सवाल, करोड़ों के बजट के बाद भी अधूरे घाट

भोपाल में गणेश विसर्जन की तैयारी में देरी हुई है, जिसके चलते नगर निगम पर कई सवाल उठ रहे हैं। महापौर और पर्यावरणविदों ने भी चिंता व्यक्त की है।

‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर युवाओं का महामंथन, 140 विद्यार्थी CM धामी से करेंगे संवाद

‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर युवाओं का महामंथन, 140 विद्यार्थी CM धामी से करेंगे संवाद

उत्तराखंड में 'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन' अभियान के अंतिम चरण में 140 छात्र मुख्यमंत्री से संवाद करेंगे।

हिमालय दिवस पर CM धामी का बड़ा संदेश: ‘सड़क भी बने और जंगल भी बचें’, इकोलॉजी-इकोनॉमी के संतुलन पर जोर

हिमालय दिवस पर CM धामी का बड़ा संदेश: ‘सड़क भी बने और जंगल भी बचें’, इकोलॉजी-इकोनॉमी के संतुलन पर जोर

उत्तराखण्ड में हिमालय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने विकास और पर्यावरण संरक्षण के संतुलन पर जोर दिया। उन्होंने विकास कार्यक्रमों और संरक्षण प्रयासों की घोषणा की।

उत्तराखंड में बन रही फ्लाइंग कार, सीएम धामी ने युवा इनोवेटर को दिया सहयोग का भरोसा

उत्तराखंड में बन रही फ्लाइंग कार, सीएम धामी ने युवा इनोवेटर को दिया सहयोग का भरोसा

उत्तराखंड के युवा इनोवेटर रवि टम्टा द्वारा फ्लाइंग कार परियोजना पर काम जारी है, जिसे मुख्यमंत्री धामी ने सरकारी सहयोग का आश्वासन दिया है।

CM धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, दिवंगत अत्माओं को दी श्रद्धांजलि

CM धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, दिवंगत अत्माओं को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिसमें पूर्ण साक्षरता और पर्यटन विकास शामिल हैं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर