देहरादून में स्टूडेंट से भरी बस का किया पीछा

देहरादून में युवकों ने मेडिकल स्टूडेंट से भरी बस का किया पीछा, बस ड्राइवर पर कार चढ़ाने की कोशिश

देहरादून से हरिद्वार तक मेडिकल स्टूडेंट्स से भरी बस का पीछा करने वाले नशे में धुत युवकों ने बस ड्राइवर को घायल कर दिया।

देहरादून में युवकों ने मेडिकल स्टूडेंट से भरी बस का किया पीछा, बस ड्राइवर पर कार चढ़ाने की कोशिश

देहरादून में युवकों ने मेडिकल स्टूडेंट से भरी बस का किया पीछा

देहरादून से लेकर हरिद्वार में बीच हाईवे पर युवकों ने मेडिकल स्टूडेंट से भरी बस का 10 किलोमीटर पीछा किया और अश्लील इशारे भी किए। जब बस में मौजूद लेडी टीचर ने यह सब देखा, तो उन्होंने विरोध किया। इससे पहले बस ड्राइवर ने भी थार सवार युवकों को समझाने की कोशिश की।

छात्रों के साथ बदतमीजी

लेकिन इसपर युवक भड़क गए और उन्होंने छात्रों के साथ बदतमीजी की। इसके बाद थार सवार युवकों ने मेडिकल स्टूडेंट और कॉलेज बस ड्राइवर पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे ड्राइवर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि थार में सवार दोनों युवक नशे में थे। घटना के बाद दोनों गाड़ी लेकर फरार हो गए। इसके बाद टीचर ने इसकी शिकायत रायवाला पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद स्टूडेंट डरे हुए हैं। मामले से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है।

युवकों ने किया गंदे इशारे

देहरादून के जौलीग्रांट स्थित स्वामी रामा हिमालयन यूनिवर्सिटी की टीचर ने बताया कि काफी देर से थार सवार 2 युवक बस का पीछा कर ताक-झांक कर रहे थे और गंदे इशारे कर रहे थे। कभी थार को कॉलेज बस के आगे लाकर परेशान कर रहे थे। उन्होंने बताया कि युवकों ने देहरादून के छिद्दरवाला से लेकर हरिद्वार के मोतीचूर तक पीछा किया। बस में करीब 30 मेडिकल स्टूडेंट सवार थी।

संबंधित सामग्री

बिग बॉस मराठी फेम दिव्या शिंदे गिरफ्तार, रिटायर्ड डॉक्टर से मारपीट और ₹5 लाख मांगने का आरोप

बिग बॉस मराठी फेम दिव्या शिंदे गिरफ्तार, रिटायर्ड डॉक्टर से मारपीट और ₹5 लाख मांगने का आरोप

बिग बॉस मराठी 6 की प्रतियोगी दिव्या शिंदे को पुणे पुलिस ने 65 वर्षीय डॉक्टर से मारपीट और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

दिल्ली की जज का 10 साल की बच्ची के नाम खास लेटर, लिखा- तुम्हारा बचपन वापस नहीं ला सकते, लेकिन तुम्हारा साहस याद रखेंगे

दिल्ली की जज का 10 साल की बच्ची के नाम खास लेटर, लिखा- तुम्हारा बचपन वापस नहीं ला सकते, लेकिन तुम्हारा साहस याद रखेंगे

दिल्ली के ट्रायल कोर्ट जज ने यौन अपराध की पीड़ित बच्ची को साहस का संदेश लिखा, जिसे हाईकोर्ट ने बच्ची तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

छतरपुर के वन स्टॉप सेंटर में नाबालिग से बर्बरता का आरोप, 4 लड़कियों पर POCSO एक्ट में केस

छतरपुर के वन स्टॉप सेंटर में नाबालिग से बर्बरता का आरोप, 4 लड़कियों पर POCSO एक्ट में केस

छतरपुर के सखी केंद्र में चार नाबालिग लड़कियों ने एक नाबालिग के साथ मारपीट की। पीड़िता अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने POCSO एक्ट समेत मामले दर्ज किए।

हॉलीवुड फिल्ममेकर हार्वे वीनस्टीन MeToo मामले में फिर दोषी करार:कोर्ट ने सुनाई 15 साल की सजा; बोले- मैंने गलतियां की हैं

हॉलीवुड फिल्ममेकर हार्वे वीनस्टीन MeToo मामले में फिर दोषी करार:कोर्ट ने सुनाई 15 साल की सजा; बोले- मैंने गलतियां की हैं

हार्वी वीनस्टीन को मिरियम हेली से जुड़े 2006 के यौन अपराध मामले में न्यूयॉर्क की अदालत ने 15 साल जेल की सजा सुनाई है।

अपनी जरूरत से पहले दूसरों की चिंता, छात्रा लवप्रीत की सोच ने छुआ CM धामी का दिल

अपनी जरूरत से पहले दूसरों की चिंता, छात्रा लवप्रीत की सोच ने छुआ CM धामी का दिल

हरिद्वार की छात्रा लवप्रीत कौर ने मुख्यमंत्री से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए डिजिटल संसाधनों की मांग की, जिसके बाद टैबलेट वितरण की घोषणा हुई।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर