Dehradun Crypto Scam Uncovered

Dehradun Crypto Scam: क्रिप्टो के नाम पर करोड़ो रुपये की ठगी, 6 पर FIR

A new crypto scam in Dehradun has come to light, involving an embezzlement of 20-25 crore rupees, promising high returns to naive investors.

By : हेमा गुप्ता
Dehradun Crypto Scam: क्रिप्टो के नाम पर करोड़ो रुपये की ठगी,  6 पर FIR

Dehradun Crypto Scam: क्रिप्टो के नाम पर करोड़ो रुपये की ठगी, 6 पर FIR

Dehradun Crypto Scam: देहरादून में LUCC घोटाले के बाद अब क्रिप्टो करेंसी के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। धोखेबाजों ने मासूम निवेशकों को हर महीने 5% से 10% तक का तगड़ा मुनाफा देने का लालच देकर करीब 20 से 25 करोड़ रुपए  का घपला किया और रातों-रात कंपनी बंद कर के फरार हो गए। इस संबंध में देहरादून के रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आलीशान होटलों और जूम मीटिंग्स के जरिए बुना जाल

आरोपियों ने लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए बेहद हाईटेक और मॉडर्न तरीकों का इस्तेमाल किया। रायपुर थाने में दर्ज FIR के मुताबिक, निवेशकों को लुभाने के लिए बकायदा होटलों में बड़े सेमिनार, सोशल मीडिया पर भारी प्रचार, वॉट्सऐप ग्रुप और जूम मीटिंग्स का सहारा लिया गया।

 शुरुआत में इस स्कीम को पूरी तरह सुरक्षित और कानूनी रूप से वैध बताया गया था। यहां तक कि लोगों का भरोसा जीतने के लिए उन्हें प्लॉट देने और पोस्ट-डेटेड चेक (PDC) देने का वादा भी किया गया था।

बोटब्रो/क्रॉस मार्केट' का झांसा

दुर्गा बहादुर गुरूंग ने नवीन सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराया और बताया कि - 'करीब 2 साल पहले नवीन सिंह नेगी ने उन्हें एक कंपनी में पैसा लगाने के लिए कहा। कंपनी का नाम ‘बोटब्रो/क्रॉस मार्केट/माइन क्रिप्टो’ बताया गया। 

भरोसा दिलाने के लिए निवेश से पहले बकायदा एक फॉर्म भरवाकर नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल जैसी जानकारियां ली गई और एक बिजनेस आईडी बनाई गई।

लाइसेंस के लिए ली फीस

झांसे को सच दिखाने के लिए एक साल का 'लाइंसेंस शुल्क' बताकर ₹10,000 भी वसूले गए। निवेशकों को भरोसा दिया गया था कि वे 6 महीने बाद बिना किसी कटौती के अपना पूरा पैसा वापस निकाल सकते हैं।

अक्टूबर 2025 में खुला राज

घोटाले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित अक्टूबर 2025 तक अपना पैसा वापस नहीं निकाल पाए। जब उन्होंने मुख्य आरोपी नवीन सिंह नेगी से संपर्क करने की कोशिश की, तब पता चला कि कंपनी पूरी तरह से बंद हो चुकी है और आरोपी अंडरग्राउंड हो चुके हैं। 

शिकायतकर्ता के मुताबिक, सिर्फ वही नहीं बल्कि उनके कई परिचितों और सैकड़ों अन्य लोगों ने भी इस प्लेटफॉर्म में अपने पैसे निवेश किए।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायपुर थाना प्रभारी संजीत कुमार के मुताबिक, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार रात को 6 नामजद आरोपियों सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ कड़ा मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इन आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई FIR 

नवीन सिंह नेगी, दीपेश देवराणी, जगपाल सिंह सजवाण, सुरेंद्र प्रसाद कोटवाल, अनिल कुमार परदेसी, कमल सिंह रावत  के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने इन सभी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए अनियमित जमा योजनाओं पर प्रतिबंध अधिनियम 2019 (BUDS Act) की धारा 3 और 21 के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 318(4) [धोखाधड़ी] और 61 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस की टीमें अब आरोपियों की तलाश और पैसों की रिकवरी के लिए जांच में जुट गई हैं।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के आशिमा मॉल में डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा के साथ फरहीन खान और तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू की है।

देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, CM धामी भी हुए शामिल

देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, CM धामी भी हुए शामिल

देहरादून में भगवान टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में CM पुष्कर सिंह धामी सहित कई दिग्गज शामिल हुए। यह यात्रा विशेष आकर्षणों से भरी थी।

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सरदारपुर में यात्री बस में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर अपनी जान बचाई। ड्राइवर मौके से भाग गया, पुलिस जांच में जुटी।

देहरादून में ROB निर्माण की फीसिबिलिटी जांच शुरू, CM धामी के अनुरोध पर केंद्र ने शुरू कराई

देहरादून में ROB निर्माण की फीसिबिलिटी जांच शुरू, CM धामी के अनुरोध पर केंद्र ने शुरू कराई

देहरादून में रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण की व्यवहार्यता जांच शुरू हुई। ट्रैफिक और यातायात सुविधा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026