टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा

देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, CM धामी भी हुए शामिल

देहरादून में भगवान टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में CM पुष्कर सिंह धामी सहित कई दिग्गज शामिल हुए। यह यात्रा विशेष आकर्षणों से भरी थी।

देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, CM धामी भी हुए शामिल

देहरादून में त्रयोदशी के अवसर पर भगवान श्री टपकेश्वर महादेव की 26वीं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सहारनपुर रोड स्थित श्री शिवाजी धर्मशाला से शुरू हुई यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।

CM धामी ने की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शोभायात्रा में शामिल हुए। उन्होंने टपकेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री के साथ महंत कृष्ण गिरी महाराज, दिगंबर भरत गिरी महाराज और देश-विदेश से पहुंचे अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

आकर्षक झांकियां और डोले बने मुख्य आकर्षण

शोभायात्रा में भगवान श्री टपकेश्वर महादेव, श्री दूधेश्वर महादेव, श्री तपेश्वर महादेव, श्री देवेश्वर महादेव और ब्रह्मलीन महंत माया गिरि महाराज का डोला प्रमुख आकर्षण रहा। आयोजकों ने बताया कि इस बार शोभायात्रा को पिछले वर्षों की तुलना में और अधिक आकर्षक एवं भव्य स्वरूप देने का प्रयास किया गया है।

हर चौराहे पर सेवादार संभाल रहे व्यवस्था

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और आम लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए सेवा दल के सेवादार पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर व्यवस्था संभाल रहे हैं। प्रत्येक प्रमुख चौराहे पर सेवादार तैनात किए गए हैं, ताकि यातायात और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु बनी रहे।

सफाई के लिए दो टीमें तैनात

शोभायात्रा के मार्ग को स्वच्छ रखने के लिए 50-50 लोगों की दो सफाई टीमें अलग-अलग समय पर तैनात की गई हैं। ये टीमें शोभायात्रा के गुजरने के तुरंत बाद सड़क की सफाई करेंगी। आयोजकों का उद्देश्य यात्रा के दौरान स्वच्छता व्यवस्था को भी बेहतर बनाए रखना है।

मेडिकल और फायर टीम भी साथ

आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए शोभायात्रा के साथ दो एम्बुलेंस मौजूद हैं। इनमें दो डॉक्टर और चार नर्स तैनात हैं। इसके अलावा किसी भी आकस्मिक घटना से निपटने के लिए एक फायर ब्रिगेड वाहन भी यात्रा के साथ चल रहा है।

मंदिर पहुंचकर होगा समापन, भंडारे का आयोजन

शोभायात्रा के टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने के बाद इसका समापन होगा। इसके बाद मंदिर के सत्संग भवन में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

बद्रीनाथ में सेना का ‘सद्भावना’ संदेश! देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में गूंजी संस्कृति, धामी ने गिनाए सीमांत विकास के कदम

बद्रीनाथ में सेना का ‘सद्भावना’ संदेश! देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में गूंजी संस्कृति, धामी ने गिनाए सीमांत विकास के कदम

बद्रीनाथ में आयोजित देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 का समापन हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विरासत और विकास पर जोर दिया।

सीएम धामी ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- मां का अपमान अस्वीकार्य, राजनीति में मर्यादा न लांघें

सीएम धामी ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- मां का अपमान अस्वीकार्य, राजनीति में मर्यादा न लांघें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी की पीएम मोदी की दिवंगत माता के खिलाफ टिप्पणी पर नाराजगी जताई, राजनीतिक मर्यादा पर जोर दिया।

बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में होंगे शामिल

बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में होंगे शामिल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में पूजा की और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

उत्तराखंड के युवाओं के सपने बड़े, हौसला उससे भी बड़ा: CM धामी

उत्तराखंड के युवाओं के सपने बड़े, हौसला उससे भी बड़ा: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में युवा विद्यार्थी संवाद में 1400 विद्यार्थियों से बात की, विकसित भारत और उत्तराखंड के लिए युवाओं की भूमिका को सराहा।

अंकिता भंडारी मामले में सीएम धामी का कांग्रेस पर वार, बोले- मुद्दाविहीन कांग्रेस झूठ और भ्रम के सहारे

अंकिता भंडारी मामले में सीएम धामी का कांग्रेस पर वार, बोले- मुद्दाविहीन कांग्रेस झूठ और भ्रम के सहारे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर झूठ और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया, विभिन्न मामलों में उनकी कार्रवाई की जानकारी दी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर