फायरिंग से हड़कंप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। आरोप है कि दो बदमाशों ने इलाके में पहुंचकर फायरिंग की, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में डर का माहौल बन गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाश कथित तौर पर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।

पुरानी रंजिश को लेकर वारदात का आरोप

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, फायरिंग की वजह दोनों पक्षों के बीच चली आ रही पुरानी रंजिश बताई जा रही है। थाना प्रभारी पल्लवी पांडे के अनुसार, वारदात का आरोप बैरागढ़ चीचली निवासी जीतू यादव पर है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद की असली वजह का पता लगाया जा रहा है।

शिकायत लेकर थाने पहुंचा फरियादी

फायरिंग के बाद फरियादी अजय बैरागी शिकायत लेकर कजलीखेड़ा थाने पहुंचा। अजय ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर तत्काल FIR दर्ज नहीं की और उसे थाने से वापस भेज दिया। इस आरोप के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे हैं।

थाना प्रभारी ने आरोपों को किया खारिज

वहीं थाना प्रभारी पल्लवी पांडे ने पुलिस पर लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि पुलिस ने FIR दर्ज करने में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती। फरियादी पक्ष थाने में मौजूद है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

वीडियो बना जांच में अहम सबूत

फायरिंग की घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अब इसे जांच का अहम आधार मान रही है। वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान करने के साथ ही घटनास्थल और आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि फायरिंग के समय मौके पर कितने लोग मौजूद थे और विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच की गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता सीसीबी-2 को छोड़ा। इससे चीतों की संख्या 4 हो गई।

भोपाल के जेके रोड पर पति-पत्नी का विवाद, स्कूटी में तोड़फोड़ के बाद देर रात हंगामा

भोपाल के जेके रोड पर पति-पत्नी का विवाद, स्कूटी में तोड़फोड़ के बाद देर रात हंगामा

भोपाल के जेके रोड पर पति ने अपनी पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखा, जिसके बाद सड़क पर विवाद और हंगामा हुआ। पुलिस जांच में जुटी।

भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

भोपाल में तीन दोस्त मछली पकड़ने जा रहे थे, जब एक दोस्त ने बीच में बैठे युवक को सिर से सटाकर गोली मार दी। आरोपी फरार हो गया।

AIIMS भोपाल के बाहर से 19 वर्षीय छात्रा लापता: मां से बहस के बाद टहलने निकली, 4 दिन से सुराग नहीं

AIIMS भोपाल के बाहर से 19 वर्षीय छात्रा लापता: मां से बहस के बाद टहलने निकली, 4 दिन से सुराग नहीं

भोपाल के AIIMS से 19 वर्षीय छात्रा रिषिका मन्ना लापता हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज खंगालनी शुरू की है।

भोपाल में आज RSS का शाखा संगम: 30 हजार स्वयंसेवक जुटेंगे, दत्तात्रेय होसबाले होंगे मुख्य वक्ता

भोपाल में आज RSS का शाखा संगम: 30 हजार स्वयंसेवक जुटेंगे, दत्तात्रेय होसबाले होंगे मुख्य वक्ता

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष मनाते हुए भोपाल में बड़े पैमाने पर 'शाखा संगम' आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 30,000 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर