बस में लगी आग

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सरदारपुर में यात्री बस में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर अपनी जान बचाई। ड्राइवर मौके से भाग गया, पुलिस जांच में जुटी।

By : सोनिया रायकवार
सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

आधी रात बस में भरने लगा धुआं, देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को घेरा धार जिले के सरदारपुर में सोमवार देर रात सूरत से कानपुर जा रही यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई। हादसा भोपावर चौकी के पास रात करीब 1 बजे हुआ। बस क्रमांक UP 83 BT 3947 में अचानक धुआं भरने लगा और कुछ ही देर में आग तेजी से पूरे वाहन में फैल गई। यात्रियों को संभलने का ज्यादा मौका नहीं मिला। कई लोग मुख्य दरवाजे से बाहर निकल गए, जबकि पीछे बैठे यात्रियों ने खिड़कियों के कांच तोड़कर बाहर छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। इस दौरान कुछ यात्रियों को मामूली चोटें भी आईं।

खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

आग बढ़ने के बाद बस सड़क पर ही खड़ी रह गई और ड्राइवर वहां से चला गया। सूचना मिलते ही सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार और थाना प्रभारी अनिल जाधव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने सड़क के एक हिस्से पर यातायात रोक दिया और वाहनों को दूसरे मार्ग से निकाला। दमकल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। यात्रियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें अपना सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला।

बेटे को पहले खिड़की से निकाला

हादसे के दौरान कानपुर निवासी नीलम पाल अपने 8 वर्षीय बेटे के साथ बस में सफर कर रही थीं। बस के अंदर धुआं भरने के बाद उन्होंने सबसे पहले अपने बेटे को खिड़की से बाहर निकाला और इसके बाद खुद भी उसी रास्ते से निकलकर जान बचाई। हालांकि, इस दौरान उनका बैग, नकदी, चांदी की पायजेब और कपड़े आग में जल गए। अन्य यात्रियों के कैश, जेवर और कपड़े समेत जरूरी सामान भी आग की भेंट चढ़ गए।

आग की वजह अब भी साफ नहीं

यात्रियों ने बताया कि बस को दाहोद के पास एक होटल पर करीब चार घंटे तक रोका गया था, जहां कुछ तकनीकी मरम्मत कराई गई थी। मरम्मत के बाद बस दोबारा कानपुर के लिए रवाना हुई और कुछ समय बाद उसमें आग लग गई। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। हादसे के बाद पुलिस ने यात्रियों को दूसरी बसों से उनके गंतव्य की ओर रवाना कराया। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

पाकिस्तान को रौंदने के बाद हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, पड़ोसियों को लगेगी मिर्ची!

पाकिस्तान को रौंदने के बाद हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, पड़ोसियों को लगेगी मिर्ची!

एशिया कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 55 रन पर ऑलआउट कर 7 विकेट से जीत हासिल की। हरमनप्रीत कौर ने अपना 150वां टी20 मैच खेला।

दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी पर भारी पड़ा ये 21 साल का झारखंडी बल्लेबाज, डेब्यू में ठोके 85 रन

दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी पर भारी पड़ा ये 21 साल का झारखंडी बल्लेबाज, डेब्यू में ठोके 85 रन

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में शिखर मोहन और वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से खास पहचान बनाई, ईस्ट जोन को मजबूती प्रदान की।

सागर शराबकांड में बड़ा खुलासा: ललितपुर से होती थी नकली शराब की सप्लाई

सागर शराबकांड में बड़ा खुलासा: ललितपुर से होती थी नकली शराब की सप्लाई

सागर में नकली शराब पीने से मौतें, ललितपुर से संबंधित शराब माफिया नेटवर्क का खुलासा। पुलिस ने जांच तेज की, छापेमारी जारी।

सुबह 5 बजे खूनी खेल, लाठी-रॉड से युवक की बेरहमी से हत्या!

सुबह 5 बजे खूनी खेल, लाठी-रॉड से युवक की बेरहमी से हत्या!

दिल्ली के मयूर विहार में एक युवक की लाठी और लोहे की रॉड से हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

‘11 लाख रुपये दो, वरना वीडियो वायरल कर देंगे’, कर्ज वसूली के नाम पर महिला का अपहरण; 4 दिन तक बनाया बंधक

‘11 लाख रुपये दो, वरना वीडियो वायरल कर देंगे’, कर्ज वसूली के नाम पर महिला का अपहरण; 4 दिन तक बनाया बंधक

बेंगलुरु में कर्ज की रकम वसूलने के नाम पर 30 वर्षीय महिला का अपहरण, मारपीट और धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 06 september