निर्माण की फीसिबिलिटी जांच

देहरादून में ROB निर्माण की फीसिबिलिटी जांच शुरू, CM धामी के अनुरोध पर केंद्र ने शुरू कराई

देहरादून में रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण की व्यवहार्यता जांच शुरू हुई। ट्रैफिक और यातायात सुविधा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

By : सोनिया रायकवार
देहरादून में ROB निर्माण की फीसिबिलिटी जांच शुरू, CM धामी के अनुरोध पर केंद्र ने शुरू कराई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मामले में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। केंद्र सरकार ने बताया कि KM-01 स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर ROB निर्माण की feasibility जांच कराई जा रही है। देहरादून में बढ़ती यातायात जरूरतों और आमजन की सुविधा को देखते हुए डिफेंस कॉलोनी मोटर मार्ग पर रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) निर्माण की दिशा में बड़ी पहल हुई है।

जांच पूरी होने के बाद लिया जाएगा जरूरी फैसला

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्पष्ट किया है कि ROB निर्माण की व्यवहार्यता जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इससे डिफेंस कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को रेलवे क्रॉसिंग पर बेहतर और सुरक्षित आवागमन की उम्मीद जगी है। परियोजना को लेकर आगे की प्रक्रिया feasibility रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी।

बढ़ती ट्रैफिक जरूरतों के बीच उठाया गया मुद्दा

देहरादून में लगातार बढ़ती यातायात जरूरतों को देखते हुए मुख्यमंत्री धामी ने डिफेंस कॉलोनी मोटर मार्ग स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर ROB निर्माण का मुद्दा केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष रखा था। इस क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग पर आवागमन के दौरान लोगों को होने वाली असुविधा और यातायात दबाव को देखते हुए ROB को महत्वपूर्ण आवश्यकता माना जा रहा है।

यातायात व्यवस्था में सुधार की बढ़ी उम्मीद

केंद्र सरकार द्वारा ROB की feasibility जांच शुरू किए जाने को क्षेत्र के लिए सकारात्मक कदम माना जा रहा है। यदि जांच में परियोजना व्यवहार्य पाई जाती है तो आगे निर्माण से जुड़ी आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी। ROB बनने से रेलवे क्रॉसिंग पर यातायात को सुचारु करने और आमजन के आवागमन को आसान बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड के गहनों को मिलेगा ग्लोबल मंच, CM धामी बोले- गढ़वाली नथ से गुलोबंद तक पहुंचे ‘लोकल टू ग्लोबल’

उत्तराखंड के गहनों को मिलेगा ग्लोबल मंच, CM धामी बोले- गढ़वाली नथ से गुलोबंद तक पहुंचे ‘लोकल टू ग्लोबल’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून की ज्वेलरी प्रदर्शनी में भाग लिया, जहां उन्होंने स्वर्णकारों की कला और हुनर की सराहना की।

देहरादून: हरितालिका तीज उत्सव का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, सरकारी स्तर पर भव्य आयोजन की घोषणा

देहरादून: हरितालिका तीज उत्सव का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, सरकारी स्तर पर भव्य आयोजन की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जसवंत सिंह ग्राउंड में गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में भाग लिया और इसे सरकारी स्तर पर भव्यता से मनाने की घोषणा की।

11 सितंबर से देहरादून से पर्वतीय रूटों पर दौड़ेंगी GMOU की बसें,दो बार बदली संचालन की तारीख

11 सितंबर से देहरादून से पर्वतीय रूटों पर दौड़ेंगी GMOU की बसें,दो बार बदली संचालन की तारीख

जीएमओयू देहरादून से पर्वतीय क्षेत्रों के लिए बस संचालन 11 सितंबर से शुरू करेगी। यह सेवा पहली बार देहरादून से संचालित होगी।

हर वार्ड में बनेगा वेंडर मार्केट, शहरों के विकास को लेकर CM हेमंत सोरेन का बड़ा प्लान

हर वार्ड में बनेगा वेंडर मार्केट, शहरों के विकास को लेकर CM हेमंत सोरेन का बड़ा प्लान

झारखंड सरकार फुटपाथी दुकानदारों के लिए वेंडर मार्केट विकसित करेगी, जिससे अनियोजित बाजारों की समस्या कम होगी और यातायात में सुधार होगा।

देहरादून में भारत गौरव अवार्ड समारोह: 22 हस्तियों को सम्मान, 15 को मिला भारत गौरव पुरस्कार

देहरादून में भारत गौरव अवार्ड समारोह: 22 हस्तियों को सम्मान, 15 को मिला भारत गौरव पुरस्कार

देहरादून में भारत गौरव अवार्ड 2026 के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 22 हस्तियों को सम्मानित किया गया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर