भीषण सड़क हादसा

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत; 5 महिलाएं शामिल

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 6 लोग मारे गए और 12 घायल हुए।

By : शिवम् पांडेय
तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत; 5 महिलाएं शामिल

भीषण सड़क हादसा

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हैदराबाद से आंध्र प्रदेश के एलुरु जा रही इलेक्ट्रिक बस ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, इनमें 5 महिलाएं हैं। वहीं 12 यात्री घायल हुए हैं। हादसा सुबह करीब 5:15 बजे हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर कोडाड मंडल में हुआ। हादसे के समय बस में 43 यात्री सवार थे।

ट्रक में लदे थे भारी लोहे के पिलर

पुलिस के मुताबिक, ट्रक में लोहे के भारी पिलर लदे हुए थे। बस के पीछे से ट्रक में टकराते ही पिलर को बांधकर रखने वाली चेन टूट गई। चेन टूटने के बाद कई भारी पिलर ट्रक से निकलकर बस की दाईं तरफ जा घुसे। बताया गया कि बस के आगे बैठे यात्रियों को इसकी चपेट में आने से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ और इसी वजह से कुछ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह?

पुलिस ने हादसे की शुरुआती जांच के आधार पर बस की तेज रफ्तार होने की आशंका जताई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या बस से टक्कर से पहले ट्रक सड़क के डिवाइडर से टकराया था। हादसे में घायल हुए 12 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें से दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित अस्पताल भेजा गया है।

CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख

हादसे की जानकारी मिलने के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने मुख्य सचिव को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों की पहचान और दुर्घटना की परिस्थितियों को लेकर आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।

संबंधित सामग्री

शाजापुर में भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराई बस; 32 यात्री घायल

शाजापुर में भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराई बस; 32 यात्री घायल

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में रविवार देर रात नेशनल हाईवे-52 पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, 32 यात्री घायल हो गए।

नेपाल से 55 KM दूर तिब्बत में 5 तीव्रता का भूकंप, बाढ़-भूस्खलन के बाद फिर कांपी धरती

नेपाल से 55 KM दूर तिब्बत में 5 तीव्रता का भूकंप, बाढ़-भूस्खलन के बाद फिर कांपी धरती

तिब्बत में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। नेपाल सीमा के पास इस भूकंप से किसी तरह के जनहानि की सूचना नहीं है।

ईरान में शादी पर अमेरिकी हमला, 5 की मौत,बच्चों समेत 50 घायल

ईरान में शादी पर अमेरिकी हमला, 5 की मौत,बच्चों समेत 50 घायल

अमेरिका ने ईरान के विभिन्न सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिसमें एक शादी समारोह भी प्रभावित हुआ, जिससे 5 की मौत और 50 से अधिक घायल हुए।

नेपाल में बाढ़ से मची भीषण तबाही, अब तक 919 लोगों की मौत; 4200 से ज्यादा लोग लापता

नेपाल में बाढ़ से मची भीषण तबाही, अब तक 919 लोगों की मौत; 4200 से ज्यादा लोग लापता

नेपाल और तिब्बत में भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में आई बाढ़ से 919 लोगों की मौत हुई है, 4200 से अधिक लोग लापता हैं। बचाव दल शवों की पहचान और उनकी सुरक्षा में जुटे हुए हैं।

गंगा एक्सप्रेस-वे पर थार पलटी, सगे भाइयों समेत 4 ने गंवाई जान

गंगा एक्सप्रेस-वे पर थार पलटी, सगे भाइयों समेत 4 ने गंवाई जान

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक थार वाहन के पलटने से चार लोगों की मौत हो गई और एक 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 7 Sep 2026