दमोह में दर्दनाक हादसा

सगाई समारोह में भीषण हादसा, गैस पाइप फटने से 1 की मौत

दमोह के एक सगाई समारोह में गैस पाइपलाइन फटने से लगी आग में एक कर्मचारी की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से झुलस गए।

By : दिव्या मिस्त्री
सगाई समारोह में भीषण हादसा, गैस पाइप फटने से 1 की मौत

दमोह।जिला मुख्यालय के देहात थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर सगाई समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जबलपुर नाका चौकी के अंतर्गत आने वाले रॉयल दमयंती पैलेस में खाना बनाने के दौरान अचानक गैस पाइपलाइन फट गई। पाइपलाइन से निकली गैस के कारण देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग की चपेट में कैटरिंग टीम के तीन कर्मचारी आ गए। हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

खाना बनाते समय अचानक फटी गैस पाइपलाइन

देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय के अनुसार होटल में अग्रवाल परिवार का सगाई समारोह आयोजित किया जा रहा था। कार्यक्रम के लिए रायपुर के भाटापारा से कैटरिंग टीम बुलाई गई थी। कर्मचारी समारोह के लिए खाना तैयार कर रहे थे, तभी अचानक गैस पाइपलाइन फट गई और किचन में तेजी से आग फैल गई। घटना के बाद होटल में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

आग की चपेट में आए तीन कैटरिंग कर्मचारी

हादसे में कैटरिंग टीम के तीन कर्मचारी आग की चपेट में आ गए। होटल स्टाफ और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बताया गया कि भाटापारा निवासी गौरव की हादसे में मौत हो गई, जबकि अजय गंभीर रूप से झुलस गया। उसका अस्पताल में इलाज जारी है। कैटरिंग टीम में कुल आठ कर्मचारी काम करने के लिए आए थे।

जान बचाने कमरे में घुसा गौरव, नहीं निकल सका बाहर

बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद गौरव अपनी जान बचाने के लिए किचन के पास बने करीब चार बाई चार फीट के छोटे कमरे में चला गया। कमरे से बाहर निकलने का दूसरा रास्ता नहीं था। प्लाई के दरवाजे ने भी आग पकड़ ली। इसके चलते गौरव अंदर फंस गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। वहीं, उसे बचाने की कोशिश में अजय भी गंभीर रूप से झुलस गया।

मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी

घटना की जानकारी मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक एचआर पांडे, देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय, जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल, एसडीएम सौरभ गंधर्व और तहसीलदार रॉबिन जैन समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। गैस पाइपलाइन कैसे फटी और सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक हुई या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

लुधियाना में बिस्कुट-नमकीन फैक्टरी में भीषण आग, लाखों का स्टॉक जलकर राख; 3 फायर टेंडरों ने पाया काबू

लुधियाना में बिस्कुट-नमकीन फैक्टरी में भीषण आग, लाखों का स्टॉक जलकर राख; 3 फायर टेंडरों ने पाया काबू

पंजाब के लुधियाना में एक बिस्कुट और नमकीन फैक्टरी में भीषण आग लग गई, जिसमें फैक्टरी के सामान सहित लाखों रुपये का स्टॉक नष्ट हो गया।

किसानों की आय बढ़ाना मुख्य लक्ष्य, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हमारी सरकार

किसानों की आय बढ़ाना मुख्य लक्ष्य, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हमारी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमोह में किसानों के साथ सीधा संवाद किया, नई कृषि तकनीकों और विविधीकरण पर बल दिया।

दिल्ली फैक्ट्री में आग से हड़कंप, बच्चों समेत 6 लोग इमारत से कूदे

दिल्ली फैक्ट्री में आग से हड़कंप, बच्चों समेत 6 लोग इमारत से कूदे

दिल्ली के स्वरूप नगर में फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया, जिससे 6 लोग घायल हो गए। दमकल की 15 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

महाराष्ट्र में भीषण हादसा,ट्रक-बोलेरो की भिड़ंत में 3 बच्चों समेत 8 की मौत:रायपुर से नागपुर जाते वक्त हादसा

महाराष्ट्र में भीषण हादसा,ट्रक-बोलेरो की भिड़ंत में 3 बच्चों समेत 8 की मौत:रायपुर से नागपुर जाते वक्त हादसा

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में ट्रक और वैन की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हुए। हादसा नागपुर-रायपुर हाइवे पर हुआ।

दमोह: सोते हुए ससुर पर दामाद ने बरसाई कुल्हाड़ी, मौत के घाट उतारा; बीच-बचाव करने आई महिला भी गंभीर घायल

दमोह: सोते हुए ससुर पर दामाद ने बरसाई कुल्हाड़ी, मौत के घाट उतारा; बीच-बचाव करने आई महिला भी गंभीर घायल

मध्य प्रदेश के दमोह में एक दामाद ने अपने ससुर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी और बीच-बचाव करने आई महिला को गंभीर चोटें पहुंचाईं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर