उत्तराखंड में बारिश का कहर

उत्तराखंड में भारी बारिश: 52 से ज्यादा सड़कें बंद, स्कूलों में छुट्टी

उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश के कारण 52 से अधिक मुख्य और ग्रामीण सड़कें बंद हो गई हैं। स्कूलों में भी छुट्टी घोषित की गई है।

उत्तराखंड में भारी बारिश: 52 से ज्यादा सड़कें बंद, स्कूलों में छुट्टी

उत्तराखंड में बारिश का कहर

उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश हो रही है। लगातार बारिश के चलते प्रदेशभर में 52 से ज्यादा मुख्य और ग्रामीण सड़कें बंद हो गई हैं। सबसे ज्यादा असर बागेश्वर, टिहरी और पिथौरागढ़ में देखने को मिला।

बारिश के रास्ते बंद

बागेश्वर में सबसे ज्यादा 14 रास्ते बंद हैं, जिनमें 5 PWD और 9 PMGSY के मार्ग शामिल हैं।

टिहरी- 13 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हो गए हैं।

पिथौरागढ़- 10 ग्रामीण मार्ग बंद हैं, जिनमें 2 PWD और 8 PMGSY के मार्ग हैं।

देहरादून- 5 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हो गए हैं।

चमोली- 5 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं।

पौड़ी, रुद्रप्रयाग- 2 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं।

चंपावत- 1 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद है।

स्कूलों में छुट्टी घोषित

बागेश्वर-अल्मोड़ा में कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। वहीं, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड के शेष सभी जिलों में भी अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ बौछारें पड़ने की संभावना हैं। 

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी कि प्रदेश के सभी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर (भारी बौछारें) पड़ने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, राज्य में 6 जुलाई तक इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है।

संबंधित सामग्री

विकास की बयार: CM धामी ने विकास कार्यों के लिए करोड़ों की राशि को दी मंजूरी

विकास की बयार: CM धामी ने विकास कार्यों के लिए करोड़ों की राशि को दी मंजूरी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने सड़कों, मंदिरों, और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए वित्तीय स्वीकृतियाँ जारी की हैं।

मान्यता नहीं तो संचालन नहीं! देहरादून-हल्द्वानी में बिना मान्यता वाले मदरसों पर कार्रवाई

मान्यता नहीं तो संचालन नहीं! देहरादून-हल्द्वानी में बिना मान्यता वाले मदरसों पर कार्रवाई

उत्तराखंड सरकार ने बिना मान्यता के संचालित 20 मदरसों पर कार्रवाई की, तीन को सील करने के साथ अन्य को बंद करने के लिए लिखित अंडरटेकिंग ली गई।

पंजाबी समाज पर कथित टिप्पणी से बवाल, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी को 48 घंटे का अल्टीमेटम

पंजाबी समाज पर कथित टिप्पणी से बवाल, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी को 48 घंटे का अल्टीमेटम

आकांक्षा नेगी के पंजाबी समाज को 'पाकिस्तानी' कहने के बाद विवाद बढ़ा, उनके खिलाफ गिरफ्तारी की मांग तेज हुई।

शिक्षक दिवस पर CM धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन, बोले- गुरु जीवन को सार्थक दिशा देने वाले पथप्रदर्शक

शिक्षक दिवस पर CM धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन, बोले- गुरु जीवन को सार्थक दिशा देने वाले पथप्रदर्शक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की याद में श्रद्धांजलि दी और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा।

MP में बारिश से बाढ़ जैसे हालात, श्योपुर में बिगड़े हालात, मंदिर डूबा

MP में बारिश से बाढ़ जैसे हालात, श्योपुर में बिगड़े हालात, मंदिर डूबा

मध्य प्रदेश के उत्तरी जिलों में मानसूनी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है, नदियां उफान पर हैं, और बांधों के गेट खोले गए हैं।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 06 september