दिल्ली में इमारत भरभराकर गिरी

दिल्ली के सत्य निकेतन में चार मंजिला इमारत गिरी, छात्रों के दबे होने की आशंका; NDRF रेस्क्यू में जुटी

दिल्ली के मोती बाग इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से 50-60 छात्र फंसे। रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटीं।

By : सोनिया रायकवार
दिल्ली के सत्य निकेतन में चार मंजिला इमारत गिरी, छात्रों के दबे होने की आशंका; NDRF रेस्क्यू में जुटी

राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बीच मोती बाग के सत्य निकेतन इलाके में चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। बताया जा रहा है कि इमारत में हॉस्टल संचालित हो रहा था। हादसे के समय अंदर कई छात्र मौजूद थे और 50 से 60 छात्रों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल, दिल्ली पुलिस और अन्य राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं।

NDRF समेत कई एजेंसियां रेस्क्यू में जुटीं

इमारत गिरने की सूचना दोपहर करीब 1:33 बजे पुलिस और दमकल विभाग को मिली। इसके बाद मौके पर एनडीआरएफ, डीडीएमए, दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस, एमसीडी और सिविल डिफेंस की टीमें पहुंचीं। मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का अभियान लगातार जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कुछ छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और उन्हें अस्पताल भेजा गया है।

आसपास की इमारत भी कराई गई खाली

हादसे के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास की एक इमारत को भी खाली करा लिया है। रेस्क्यू टीमों की प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है। अधिकारियों के मुताबिक, अंदर फंसे लोगों की सही संख्या का पता रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड और रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

बारिश के कारण कमजोर हुई थी इमारत?

दिल्ली में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बारिश के कारण इमारत कमजोर हुई हो, हालांकि हादसे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। प्रशासन की ओर से घटना की जांच की जा रही है।

CM रेखा गुप्ता ने लिया स्थिति का जायजा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हादसे पर चिंता जताते हुए कहा कि सभी एजेंसियां समन्वय के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना सरकार की पहली प्राथमिकता है। वहीं, आतिशी ने भी हादसे की उच्चस्तरीय जांच और लापरवाही के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित सामग्री

प्रियंका सड़क पर लेटीं, राहुल समेत विपक्षी सांसद हिरासत में; थाने जाने से पहले पुलिस बस भी हुई पंक्चर

प्रियंका सड़क पर लेटीं, राहुल समेत विपक्षी सांसद हिरासत में; थाने जाने से पहले पुलिस बस भी हुई पंक्चर

दिल्ली में चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, राहुल और प्रियंका गांधी हिरासत में लिए गए।

दिल्ली के सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, 8 से 10 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली के सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, 8 से 10 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक बहुमंजिला इमारत गिरने से 8-10 लोगों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू टीमों ने अब तक 5 लोगों को सुरक्षित निकाला।

लुधियाना पहुंचने से पहले दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी पर पथराव, ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा

लुधियाना पहुंचने से पहले दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी पर पथराव, ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा

लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी ट्रेन पर पथराव हुआ। यात्री सुरक्षित हैं और घटना की जांच RPF द्वारा शुरू की गई है।

25 वर्ष की सेवा पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया नया नारा- विकसित भारत का संकल्प, वी विल डू इट

25 वर्ष की सेवा पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया नया नारा- विकसित भारत का संकल्प, वी विल डू इट

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी 25 वर्षों की जनसेवा की यात्रा पूरी करते हुए 'विकसित भारत बाई 2047' का संकल्प दोहराया।

राहुल-प्रियंका हिरासत में: 8 घंटे के धरने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन, CEC के खिलाफ 5 दिन में 7वां प्रदर्शन

राहुल-प्रियंका हिरासत में: 8 घंटे के धरने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन, CEC के खिलाफ 5 दिन में 7वां प्रदर्शन

नई दिल्ली में विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर