डिलीवरी बॉय से मारपीट

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के आशिमा मॉल में डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा के साथ फरहीन खान और तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू की है।

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित आशिमा मॉल में पार्सल डिलीवरी को लेकर विवाद के बाद डिलीवरी बॉय से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीसरी मंजिल पर पार्सल पहुंचाने से मना करने पर महिला समेत चार लोगों ने डिलीवरी बॉय को घेर लिया और उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

23 वर्षीय डिलीवरी बॉय पहुंचा था मॉल

पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय रोहित वर्मा एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय है। बुधवार शाम वह पार्सल लेकर आशिमा मॉल पहुंचा था। यह पार्सल फरहीन खान के नाम पर था। फरहीन मॉल की तीसरी मंजिल पर ‘आयुर्वेद वैलनेस सेंटर’ नाम से स्पा सेंटर संचालित करती है।

तीसरी मंजिल पर जाने से रोहित ने किया इनकार

रोहित का कहना है कि फरहीन ने उसे पार्सल देने के लिए तीसरी मंजिल पर बुलाया। उसने बताया कि उसकी दोपहिया वाहन पर कई पार्सल से भरा बैग रखा है। वाहन छोड़कर ऊपर जाने पर पार्सल चोरी होने का खतरा था। इसलिए उसने फरहीन से नीचे आकर पार्सल लेने का अनुरोध किया।

महिला साथी के साथ नीचे आई

आरोप है कि फरहीन लगातार तीसरी मंजिल पर पार्सल पहुंचाने का दबाव बनाती रही। कुछ देर बाद वह अपने साथी अरुण के साथ नीचे आई। यहां उसने रोहित से नाम पूछा और तीसरी मंजिल पर डिलीवरी नहीं करने को लेकर नाराजगी जताई। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

चार लोगों ने घेरकर की मारपीट

आरोप है कि फरहीन और अरुण ने रोहित के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान काजल और सुयश भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद चारों ने मिलकर रोहित के साथ मारपीट और अभद्रता की। पीड़ित का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

वीडियो के आधार पर पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद रोहित वहां से चला गया। मामले का वीडियो सामने आने के बाद उसने मिसरोद थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने फरहीन खान, अरुण, काजल और सुयश के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने की धाराओं में FIR दर्ज की है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

मिसरोद थाना पुलिस अब वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है।

संबंधित सामग्री

सागर शराबकांड में बड़ा खुलासा: ललितपुर से होती थी नकली शराब की सप्लाई

सागर शराबकांड में बड़ा खुलासा: ललितपुर से होती थी नकली शराब की सप्लाई

सागर में नकली शराब पीने से मौतें, ललितपुर से संबंधित शराब माफिया नेटवर्क का खुलासा। पुलिस ने जांच तेज की, छापेमारी जारी।

बंडा-शाहगढ़ में शराब सेवन से मौतों पर सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

बंडा-शाहगढ़ में शराब सेवन से मौतों पर सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले में जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों पर गहरा दुःख जताया और कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सुबह 5 बजे खूनी खेल, लाठी-रॉड से युवक की बेरहमी से हत्या!

सुबह 5 बजे खूनी खेल, लाठी-रॉड से युवक की बेरहमी से हत्या!

दिल्ली के मयूर विहार में एक युवक की लाठी और लोहे की रॉड से हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

‘11 लाख रुपये दो, वरना वीडियो वायरल कर देंगे’, कर्ज वसूली के नाम पर महिला का अपहरण; 4 दिन तक बनाया बंधक

‘11 लाख रुपये दो, वरना वीडियो वायरल कर देंगे’, कर्ज वसूली के नाम पर महिला का अपहरण; 4 दिन तक बनाया बंधक

बेंगलुरु में कर्ज की रकम वसूलने के नाम पर 30 वर्षीय महिला का अपहरण, मारपीट और धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया।

भोपाल में CAG ऑडिट ऑफिसर के घर ड्रग्स की रेड, पत्नी गिरफ्तार

भोपाल में CAG ऑडिट ऑफिसर के घर ड्रग्स की रेड, पत्नी गिरफ्तार

भोपाल के प्राइड सिटी में CAG ऑडिट ऑफिसर के घर से पुलिस ने MD और गांजा बरामद किया। मामले में ऑफिसर की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 06 september