भाई ने दो बहनों की हत्या की

उत्तराखंड में रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने 15 मिनट में दो बहनों को मारी गोली, जीजा भी घायल

रक्षाबंधन से पहले भाई ने अपनी दो बहनों की हत्या की और जीजा को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, चरित्र शंका और संपत्ति विवाद जांच के अंतर्गत हैं।

By : सोनिया रायकवार
उत्तराखंड में रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने 15 मिनट में दो बहनों को मारी गोली, जीजा भी घायल

हरिद्वार/रुड़की। रक्षाबंधन से ठीक पहले उत्तराखंड के रुड़की में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक भाई ने महज 15 मिनट के भीतर अपनी दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात में छोटी बहन का पति भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान विवेक उर्फ विक्की के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी दोनों बहनों के चरित्र पर शक था। हालांकि, पुलिस संपत्ति विवाद के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

पहले बड़ी बहन को बनाया निशाना

पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8 बजे बड़ी बहन संगीता (50) ई-रिक्शा से अपने घर लौट रही थीं। गणेशपुर सेक्टर रोड पर आरोपी पहले से मौजूद था। ई-रिक्शा के धीमा होते ही आरोपी ने संगीता पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

15 मिनट बाद छोटी बहन के घर पहुंचा

पहली वारदात के करीब 15 मिनट बाद आरोपी आजाद नगर स्थित सुभाष नगर में अपनी छोटी बहन पुष्पा (42) के घर पहुंचा। उसने दरवाजा खटखटाया। जैसे ही पुष्पा ने दरवाजा खोला, आरोपी ने उन पर भी फायरिंग कर दी। गोली लगने से पुष्पा की मौके पर ही मौत हो गई।

जीजा को भी मारी गोली

पुष्पा की हत्या करने के बाद आरोपी घर के अंदर पहुंचा और उनके पति संदीप पर भी गोली चला दी। गोली उनके कंधे में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलने की आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को चुड़ियाला गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, सात खाली कारतूस और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मृतका संगीता के बेटे अर्जुन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी के पिता और दो अन्य रिश्तेदारों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

SSC कोचिंग सेंटर चलाता था आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी विवेक मालवीय चौक क्षेत्र में SSC की तैयारी कराने के लिए कोचिंग सेंटर चलाता था। बताया जा रहा है कि वह पहले पेपर लीक और नकल से जुड़े मामले में जेल भी जा चुका है। जेल से बाहर आने के बाद वह गांव में खेती-बाड़ी का काम संभाल रहा था।

बहनों के चरित्र पर था शक

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपनी दोनों बहनों की निजी जिंदगी को लेकर नाराज रहता था। उसे शक था कि उनकी वजह से परिवार की बदनामी हो रही है। इसी शक के चलते उसने इतना खौफनाक कदम उठाया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने वारदात से पहले दो-तीन दिन तक अपनी बहनों की रेकी की थी। इससे पुलिस को आशंका है कि हत्या की योजना पहले से बनाई गई थी।

संपत्ति विवाद के एंगल की भी जांच

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बहनों के चरित्र पर शक की बात स्वीकार की है। हालांकि, मामले में संपत्ति विवाद का एंगल भी सामने आया है। पुलिस अब इस पहलू की भी गहनता से जांच कर रही है और आरोपी से वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

रक्षाबंधन से ठीक पहले हुई इस वारदात ने भाई-बहन के रिश्ते को लेकर हर किसी को झकझोर दिया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

पड़ोसी की पत्नी से कथित संबंध बना हत्या की वजह, असम में युवक का सिर धड़ से अलग; 4 गिरफ्तार

पड़ोसी की पत्नी से कथित संबंध बना हत्या की वजह, असम में युवक का सिर धड़ से अलग; 4 गिरफ्तार

असम के जोरहाट में एक 31 वर्षीय युवक की हत्या के बाद उसका सिर कटा शव बरामद हुआ। पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

भोपाल में तीन दोस्त मछली पकड़ने जा रहे थे, जब एक दोस्त ने बीच में बैठे युवक को सिर से सटाकर गोली मार दी। आरोपी फरार हो गया।

सीएम धामी ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- मां का अपमान अस्वीकार्य, राजनीति में मर्यादा न लांघें

सीएम धामी ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- मां का अपमान अस्वीकार्य, राजनीति में मर्यादा न लांघें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी की पीएम मोदी की दिवंगत माता के खिलाफ टिप्पणी पर नाराजगी जताई, राजनीतिक मर्यादा पर जोर दिया।

बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में होंगे शामिल

बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में होंगे शामिल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में पूजा की और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

उत्तराखंड के युवाओं के सपने बड़े, हौसला उससे भी बड़ा: CM धामी

उत्तराखंड के युवाओं के सपने बड़े, हौसला उससे भी बड़ा: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में युवा विद्यार्थी संवाद में 1400 विद्यार्थियों से बात की, विकसित भारत और उत्तराखंड के लिए युवाओं की भूमिका को सराहा।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर