13 जुलाई से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, सीएम साय और नेता प्रतिपक्ष महंत न...

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र

13 जुलाई से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, सीएम साय और नेता प्रतिपक्ष महंत ने स्पीकर रमन सिंह से की मुलाकात

छत्तीसगढ़ में 13 जुलाई से मानसून सत्र आरंभ होने जा रहा है, जिसमें महत्वपूर्ण राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दे उठाए जाएंगे।

13 जुलाई से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र सीएम साय और नेता प्रतिपक्ष महंत ने स्पीकर रमन सिंह से की मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। सत्र शुरू होने से पहले प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से स्पीकर हाउस पहुंचकर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे से अधिक समय तक चर्चा हुई।

अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत हुई

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के बीच आगामी मानसून सत्र की तैयारियों, सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से संचालित करने और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत हुई। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्पीकर हाउस से सीधे मंत्रालय के लिए रवाना हो गए।

वहीं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत भी विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मिलने स्पीकर हाउस पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक को विधानसभा सत्र की रणनीति और सदन की कार्यवाही के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा का यह मानसून सत्र पांच दिनों तक चलेगा। अब तक विधायकों की ओर से सदन में पूछे जाने वाले 1,033 प्रश्न लगाए जा चुके हैं। विपक्षी दल कांग्रेस ने सत्र के दौरान कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है।

विपक्ष के बीच तीखी बहस होने के आसार

कांग्रेस कानून-व्यवस्था की स्थिति, किसानों की समस्याएं, नकटी भूमि विवाद, बिजली-पानी संकट, सड़क निर्माण और मानसून के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाओं जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी में है। प्रश्नकाल, शून्यकाल और ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने के आसार हैं।

रायपुर के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, विस्थापन और विधायक आवास के लिए प्रस्तावित भूमि से जुड़ा विवाद भी विधानसभा में बड़ा मुद्दा बन सकता है। कांग्रेस इस मामले को लेकर सरकार की कार्यशैली और प्रशासनिक फैसलों पर सवाल उठाने की तैयारी में है।

सरकार इन मुद्दों पर अपना पक्ष सदन में रखेगी

इसके अलावा खरीफ सीजन में किसानों को खाद, बीज की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था, बिजली आपूर्ति और धान खरीदी की तैयारियों को लेकर भी विपक्ष सरकार से जवाब मांगेगा। कांग्रेस का आरोप है कि किसानों को समय पर जरूरी संसाधन नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे खेती प्रभावित हो रही है। वहीं सरकार इन मुद्दों पर अपना पक्ष सदन में रखेगी।

संबंधित सामग्री

तीजन बाई के दशगात्र में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि; कीं तीन बड़ी घोषणाएं

राज्य

तीजन बाई के दशगात्र में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि; कीं तीन बड़ी घोषणाएं

तीजन बाई के दशगात्र कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और उनकी लोक कला योगदान को सम्मानित किया गया। नए पुरस्कार और स्कूल का नामकरण की घोषणाएँ की गईं।

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 250 नई MBBS सीटों को मिली मंजूरी

राज्य

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 250 नई MBBS सीटों को मिली मंजूरी

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने छत्तीसगढ़ में पांच नए मेडिकल कॉलेजों के निर्माण को मंजूरी दी है, प्रत्येक में 50 एमबीबीएस सीटें होंगी, जिससे राज्य में चिकित्सा शिक्षा का विस्तार होगा।

10वीं-12वीं पास छात्राओं को फ्री ट्रेनिंग, मिल रही अब मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब 

राज्य

10वीं-12वीं पास छात्राओं को फ्री ट्रेनिंग, मिल रही अब मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब 

छत्तीसगढ़ की आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों को निःशुल्क ट्रेनिंग देकर मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी दिलाई जा रही है।

दो अलग अलग हादसो में एक युवक की गई जान तो दूसरा जिंदगी और मौत से लड़ रहा जंग 

राज्य

दो अलग अलग हादसो में एक युवक की गई जान तो दूसरा जिंदगी और मौत से लड़ रहा जंग 

बिलासपुर और मस्तूरी में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस जांच में जुटी है।

बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में खौफनाक वारदात: चौकीदार की हत्या कर 4 बाल अपचारी फरार

राज्य

बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में खौफनाक वारदात: चौकीदार की हत्या कर 4 बाल अपचारी फरार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या के बाद 4 बाल अपचारी फरार हो गए। पुलिस ने जांच शुरू की और CCTV फुटेज खंगालने का काम जारी है।