3 साल की मासूम से अस्पताल में दरिंदगी, अस्पताल में भर्ती मरीज ने बाथरूम में किया घिनौना कांड

बच्ची के साथ दरिंदगी

3 साल की मासूम से अस्पताल में दरिंदगी, अस्पताल में भर्ती मरीज ने बाथरूम में किया घिनौना कांड

सागर शहर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में 3 साल की बच्ची के साथ दुर्व्यवहार की घटना सामने आई, पुलिस ने जांच शुरू की।

3 साल की मासूम से अस्पताल में दरिंदगी अस्पताल में भर्ती मरीज ने बाथरूम में किया घिनौना कांड

सागर शहर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां इलाज के लिए भर्ती 3 साल की मासूम बच्ची के साथ अस्पताल परिसर में ही दरिंदगी किए जाने की घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। आरोपी पर आरोप है कि अस्पताल में भर्ती 1 मरीज ने सर्जिकल वार्ड में भर्ती मासूम को अपना शिकार बनाया। घटना सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए।

बच्ची वार्ड में बने बाथरूम में हुई घटना

बता दें कि बच्ची अपने परिजनों के साथ इलाज कराने के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज आई थी और सर्जिकल वार्ड में भर्ती थी।जहा घटना के समय बच्ची वार्ड में बने बाथरूम में गई थी। इसी दौरान पीछे से अस्पताल में भर्ती एक आरोपी मरीज भी बाथरूम में घुस गया। जिसके बाद आरोपी ने मासूम के साथ गलत हरकत की और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से निकल गया। 

मासूमियत भरे शब्दों में बताई पूरी घटना

कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए अपनी मां के पास पहुंची और इशारों व मासूमियत भरे शब्दों में पूरी घटना बताई। बच्ची की बात सुनकर परिजन घबरा गए और तुरंत अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। 

POCSO के तहत केस दर्ज

पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपी की गतिविधियों और घटना के पूरे क्रम की पुष्टि की जा सके। प्रारंभिक जांच में आरोपी की पहचान कर ली गई है।

अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में भी आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वहीं इस घटना ने अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड में 14 साल की छात्रा से गैंगरेप; 6 युवकों पर आरोप, बिना कपड़ों के भागी छात्रा

देश-विदेश

उत्तराखंड में 14 साल की छात्रा से गैंगरेप; 6 युवकों पर आरोप, बिना कपड़ों के भागी छात्रा

उत्तराखंड के हरिद्वार में 6 युवकों द्वारा 14 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप का आरोप। घटना के बाद पीड़िता ने गांव के एक घर में शरण ली।

सरकारी स्कूल की दाल में मिलीं जिंदा इल्लियां, बच्चों ने नहीं खाया खाना.. स्व-सहायता समूह पर कार्रवाई की तैयारी

राज्य

सरकारी स्कूल की दाल में मिलीं जिंदा इल्लियां, बच्चों ने नहीं खाया खाना.. स्व-सहायता समूह पर कार्रवाई की तैयारी

सागर जिले के मालथौन विकासखंड के एक सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन परोसने के दौरान दाल में इल्लियां पाई गईं, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

 ग्राम पंचायत साईंखेड़ा में फिर उठे विकास कार्यों पर सवाल, पेवर ब्लॉक निर्माण और पेंशन मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराज

राज्य

ग्राम पंचायत साईंखेड़ा में फिर उठे विकास कार्यों पर सवाल, पेवर ब्लॉक निर्माण और पेंशन मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराज

सागर जिले की साईंखेड़ा ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य और पेंशन से संबंधित अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई हैं। जांच की मांग उठी।

'सैराब' शो फेम रोहित चंदेल गिरफ्तार,एक्टर पर लगा POCSO एक्ट!

मनोरंजन

'सैराब' शो फेम रोहित चंदेल गिरफ्तार,एक्टर पर लगा POCSO एक्ट!

रोहित चंदेल पर 16 वर्षीय नाबालिग का पीछा करने, प्रताड़ित करने और मारपीट करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

पंतनगर यूनिवर्सिटी में 2 बच्चियों के साथ छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट दिखाया

राज्य

पंतनगर यूनिवर्सिटी में 2 बच्चियों के साथ छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट दिखाया

नैनीताल और ऊधम सिंह नगर के बॉर्डर पर पंतनगर यूनिवर्सिटी में दो बच्चियों के साथ बैड टच की घटना हुई। आरोपी ने बच्चियों को टॉफी का लालच देकर अपने पास बुलाया।