अधिवक्ता डबल मर्डर केस के मुख्य गवाह की गोली मारकर हत्या, भाई गंभीर घायल

बिहार में गवाह की हत्या

अधिवक्ता डबल मर्डर केस के मुख्य गवाह की गोली मारकर हत्या, भाई गंभीर घायल

बिहार के सारण में रविवार रात को मुख्य गवाह पंकज यादव की हत्या कर दी गई। उनके भाई मनीष यादव भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए।

अधिवक्ता डबल मर्डर केस के मुख्य गवाह की गोली मारकर हत्या भाई गंभीर घायल

बिहार के सारण जिले में रविवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेथवलिया चौक के पास अधिवक्ता डबल मर्डर केस के मुख्य गवाह पंकज कुमार यादव (31) की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में उनके छोटे भाई मनीष यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर किया गया है।

मनीष गंभीर रूप से घायल

परिजनों के अनुसार, रविवार रात करीब 11 बजे पंकज यादव के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उन्हें घर से बाहर बुलाया। पंकज अपने भाई मनीष के साथ बाइक से निकले। लौटते समय मेथवलिया चौक के पास पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सिर में गोली लगने से पंकज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए।

सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए

यह मामला इसलिए भी बेहद संवेदनशील माना जा रहा है क्योंकि पंकज यादव वर्ष 2024 में हुए चर्चित अधिवक्ता राम अयोध्या राय और उनके पुत्र सुनील कुमार यादव हत्याकांड के मुख्य गवाह थे। जानकारी के अनुसार, आगामी बुधवार को उन्हें अदालत में गवाही देनी थी। गवाही से ठीक पहले हुई इस हत्या ने कानून-व्यवस्था और गवाहों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कॉल डिटेल्स की भी जांच की जा रही

घटना की सूचना मिलते ही सारण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और कॉल डिटेल्स की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे गवाही रोकने की साजिश सहित सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों और वैज्ञानिक जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास जारी है। पंकज अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

संबंधित सामग्री

CM सम्राट ने की में हेली-टूरिज्म और एयर टूरिज्म सेवा की शुरुआत

राज्य

CM सम्राट ने की में हेली-टूरिज्म और एयर टूरिज्म सेवा की शुरुआत

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में हेली-टूरिज्म और एयर टूरिज्म योजना का शुभारंभ किया, जिससे राज्य के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा और नए रोजगार के अवसर बनेंगे।

CM सम्राट ने उत्तर बिहार को दी में विकास की नई उड़ान, 1047 करोड़ की 982 विकास योजनाओं की सौगात

राज्य

CM सम्राट ने उत्तर बिहार को दी में विकास की नई उड़ान, 1047 करोड़ की 982 विकास योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर और पूरे उत्तर बिहार के विकास हेतु महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की। इसमें पताही और रक्सौल हवाई अड्डों के विकास की योजना शामिल है।

वैशाली में हवा में लटका CM सम्राट का हेलीकॉप्टर, मची भगदड़

राज्य

वैशाली में हवा में लटका CM सम्राट का हेलीकॉप्टर, मची भगदड़

वैशाली में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हेलीकॉप्टर के आपात स्थिति में लटक जाने से स्थानीय प्रशासन और नागरिकों में दहशत का माहौल बन गया।

बांकीपुर उपचुनाव: BJP उम्मीदवार अभिषेक कुमार ने भरा नामांकन, CM सम्राट ने PK को कहा बहरूपियां

राज्य

बांकीपुर उपचुनाव: BJP उम्मीदवार अभिषेक कुमार ने भरा नामांकन, CM सम्राट ने PK को कहा बहरूपियां

पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है, जिसमें BJP उम्मीदवार अभिषेक कुमार बंटी ने नामांकन दाखिल किया है।

बिहार के बांकीपुर में उपचुनाव: फिर आमने-सामने CM सम्राट और PK

राज्य

बिहार के बांकीपुर में उपचुनाव: फिर आमने-सामने CM सम्राट और PK

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर के बीच व्यक्तिगत प्रतिष्ठा और राजनीतिक अस्मिता की लड़ाई देखने को मिलेगी।