‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

biggest-bhajan-clubbing-news

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Biggest Bhajan Clubbing: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित माधवास रॉक बैंड के ‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भजन क्लबिंग युवाओं को अध्यात्म से जोड़ने का एक अभिनव और सकारात्मक प्रयास है। युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है और युवाओं के कंधों पर ही देश एवं प्रदेश का भविष्य टिका हुआ है। ऐसे आयोजन युवाओं को भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

[caption id="attachment_137959" align="alignnone" width="1187"]मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय[/caption]

मुख्यमंत्री साय ने भी भक्तों के साथ फूलों की होली खेली

कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक चेतना मंच ने किया था। प्रसिद्ध भजन बैंड माधवास रॉक बैंड की संगीतमयी प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्ति भाव से सराबोर हो गया। राधा-कृष्णमय माहौल में मुख्यमंत्री साय ने भी भक्तों के साथ फूलों की होली खेली।

Biggest Bhajan Clubbing: राष्ट्र निर्माण की भावना और अधिक सशक्त होती है

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमें अपनी जड़ों और प्राचीन परंपराओं को कभी नहीं भूलना चाहिए। भारत विश्व का सबसे युवा राष्ट्र है और यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा उपस्थित हैं। उन्होंने कहा कि जब युवा अध्यात्म से जुड़ते हैं तो उनमें सकारात्मक ऊर्जा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना और अधिक सशक्त होती है।

जो किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों के हित में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है और राज्य की लगभग 80 प्रतिशत आबादी कृषि से जुड़ी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है, जो किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Biggest Bhajan Clubbing: परिवारजन हर्षोल्लास के साथ त्योहार मना सकेंगे

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज प्रदेश के 25 लाख 28 हजार से अधिक अन्नदाता किसानों के खातों में 10 हजार 324 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई है। प्रदेश के 146 विकासखंडों में राशि अंतरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि वे स्वयं बिल्हा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली से पहले किसानों के खातों में राशि पहुंचने से उनके परिवारजन हर्षोल्लास के साथ त्योहार मना सकेंगे।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने किया इंटरनेशनल क्रिकेटर क्रांति का सम्मान, कहा- &quotहमारी बेटियां किसी से कम नहीं&quot

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने किया इंटरनेशनल क्रिकेटर क्रांति का सम्मान, कहा- "हमारी बेटियां किसी से कम नहीं"

मध्यप्रदेश की क्रिकेटर क्रांति गौड़ को लॉर्ड्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने 5 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की।

किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कृषि यंत्रों के निर्माण में आत्मनिर्भर हो रहा एमपी

राज्य

किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कृषि यंत्रों के निर्माण में आत्मनिर्भर हो रहा एमपी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों की सुविधा के लिए हर विधानसभा में कृषि यंत्र किराया शॉप्स खोलने की तैयारी कर रहे हैं।

सीएम डॉ. यादव 23 को आलीराजपुर में, बलराम कृषि महोत्सव में होंगे शामिल, देंगे करोड़ों की सौगात

राज्य

सीएम डॉ. यादव 23 को आलीराजपुर में, बलराम कृषि महोत्सव में होंगे शामिल, देंगे करोड़ों की सौगात

मध्यप्रदेश में बलराम कृषि महोत्सव के आयोजन की घोषणा, किसानों के लिए नवाचार और तकनीकी जानकारी पर जोर।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र

डॉ. मोहन यादव ने आगर-मालवा और जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने लोकतंत्र और विधानसभा के महत्व पर चर्चा की।

राहुल गांधी के विरोध में BJP का प्रदर्शन, वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल

राज्य

राहुल गांधी के विरोध में BJP का प्रदर्शन, वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल

छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ा, पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। दोनों पक्षों के नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए।