भोपाल में बड़ा घोटाला

भोपाल नगर निगम में 14.69 लाख का टैक्स घोटाला, 4 महीने तक दबा रहा मामला!

भोपाल नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स और जलकर की वसूली से जुड़े बड़े घोटाले में 14.69 लाख रुपये का गबन सामने आया है।

भोपाल नगर निगम में 14.69 लाख का टैक्स घोटाला, 4 महीने तक दबा रहा मामला!

भोपाल नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स और जलकर वसूली से जुड़ा 14.69 लाख रुपये का बड़ा घोटाला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले की जानकारी अधिकारियों को मार्च 2026 में ही मिल गई थी, लेकिन चार महीने तक इसे दबाए रखा गया। इसके बाद 5 जुलाई को एफआईआर दर्ज की गई। इस लापरवाही ने नगर निगम की कार्यप्रणाली और वित्तीय निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह घोटाला नेशनल लोक अदालत के दौरान हुआ

जानकारी के अनुसार यह घोटाला नेशनल लोक अदालत के दौरान हुआ। 14 मार्च 2026 को वार्ड-33 के वार्ड प्रभारी रघुवीर तिवारी की यूजर आईडी का दुरुपयोग कर 106 फर्जी प्रॉपर्टी टैक्स और जलकर रसीदें जारी की गईं। इन रसीदों में कुल 14 लाख 69 हजार 798 रुपये टैक्स जमा होना दर्शाया गया, लेकिन बैंक खातों के मिलान के दौरान रकम जमा नहीं मिलने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

वसूली गई राशि का गबन कर लिया गया

जांच में सामने आया कि वार्ड-24 के कंप्यूटर ऑपरेटर शिराज उलहक और योजना शाखा में पदस्थ मोहम्मद समीर खान ने इस पूरे घोटाले को अंजाम दिया। आरोप है कि दोनों लोगों को आधी राशि में टैक्स जमा कराने का लालच देकर नकद रकम वसूलते थे। इसके बाद वार्ड-24 की ऑपरेटर नाहिदा के माध्यम से वार्ड-33 के प्रभारी की यूजर आईडी और पासवर्ड हासिल कर फर्जी ऑनलाइन रसीदें जारी कर दी गईं और वसूली गई राशि का गबन कर लिया गया।

वार्डों के रिकॉर्ड की जांच की जरूरत बता रहे

इस मामले ने नगर निगम के ऑनलाइन टैक्स सिस्टम की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। एक वार्ड की लॉगिन आईडी का इस्तेमाल दूसरे वार्ड में कर 106 फर्जी रसीदें जारी हो जाना सिस्टम की बड़ी तकनीकी खामी माना जा रहा है। विशेषज्ञ अब पूरे ऑनलाइन टैक्स सिस्टम का तकनीकी ऑडिट और अन्य वार्डों के रिकॉर्ड की जांच की जरूरत बता रहे हैं।

मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी

घोटाले का सबसे बड़ा नुकसान उन भवन स्वामियों को हुआ, जिन्होंने आरोपियों को टैक्स की राशि देकर रसीदें प्राप्त कर ली थीं। अब उनके खातों में वही टैक्स दोबारा बकाया दिखाया जा रहा है। वहीं, आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं, लेकिन नगर निगम ने अब तक उनकी सेवाएं समाप्त नहीं की हैं। साथ ही गबन की गई राशि की वसूली की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो सकी है। नगर निगम का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम बैठक में AAP और BJP पार्षदों के बीच जमकर विवाद हुआ, पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। वोटिंग 29 अगस्त को होगी।

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सरदारपुर में यात्री बस में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर अपनी जान बचाई। ड्राइवर मौके से भाग गया, पुलिस जांच में जुटी।

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1790 भोपाल से दिल्ली 3 घंटे देरी से उड़ान भरी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का बड़ा ऐलान,चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का बड़ा ऐलान,चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी

भोपाल में व्यापारी समुदाय ने सीलिंग कार्रवाई के विरोध में आंदोलन का ऐलान किया है, जिसकी शुरुआत 26 अगस्त को होगी। व्यापारियों ने सरकार से जल्द समाधान की मांग की।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026