भोपाल के जेके अस्पताल में निर्माणाधीन लिफ्ट शॉफ्ट में गिरने से मरीज की मौत

भोपाल अस्पताल हादसा

भोपाल के जेके अस्पताल में निर्माणाधीन लिफ्ट शॉफ्ट में गिरने से मरीज की मौत

भोपाल के जेके अस्पताल में एक मरीज निर्माणाधीन लिफ्ट शॉफ्ट में गिरकर मर गया, परिवार ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया।

भोपाल के जेके अस्पताल में निर्माणाधीन लिफ्ट शॉफ्ट में गिरने से मरीज की मौत

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र स्थित जेके अस्पताल में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां निर्माणाधीन लिफ्ट शॉफ्ट में गिरने से भर्ती मरीज की मौत हो गई। मृतक नामदेव रामजी का स्पाइन का इलाज चल रहा था। शनिवार शाम करीब चार बजे वह लिफ्ट के पास पहुंचे और वहां से गिरकर वो हादसे का शिकार हो गए।

गंभीर लापरवाही के आरोप

घटना के बाद स्वजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। स्वजनों का आरोप है कि शनिवार को डॉक्टर देखने नहीं आए थे और उनकी दर्द की दवाइयां भी बंद कर दी गई थीं, जिसके बाद रामजी की पत्नी चंद्रकला और बेटी दीक्षा शाम करीब चार बजे डॉक्टर से मिलने गई थीं।

पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे

इसी दौरान नामदेव किसी तरह चौथी मंजिल पर निर्माणाधीन लिफ्ट क्षेत्र की ओर पहुंच गए, जहां पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। आरोप है कि वहां केवल संकरी अस्थायी रास्ता था, जिसका उपयोग मजदूर करते थे। इसी दौरान वे लिफ्ट शॉफ्ट में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

एसआइ कमल सिंह ने बताया कि निर्माणाधीन लिफ्ट में जाने का रास्ता खुला था, वहां मजदूर काम कर रहे थे। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। पुलिस मामले में दुर्घटना और खुदकुशी दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

पैरालिसिस की समस्या से भी जूझ रहे

पुलिस के अनुसार, रामजी नामदेव शक्तिनगर पार्क के पास छिंदवाड़ा के रहने वाले थे और सैलून चलाते थे। रामजी सर्वाइकल स्पाइन के उपचार के लिए 14 अप्रैल को कोलार स्थित जेके अस्पताल में भर्ती हुए थे। 24 अप्रैल को उनका ऑपरेशन हुआ था। वे चौथी मंजिल पर भर्ती थे और पैरालिसिस की समस्या से भी जूझ रहे थे।

संबंधित सामग्री

बेटियों की खास कैबिनेट से मिलकर गदगद हुए CM डॉ. मोहन यादव, बताया कितना और कैसे इस्तेमाल करें AI

राज्य

बेटियों की खास कैबिनेट से मिलकर गदगद हुए CM डॉ. मोहन यादव, बताया कितना और कैसे इस्तेमाल करें AI

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय का दौरा किया और छात्राओं से संवाद किया।

आज से भोपाल में BRICS सम्मेलन, 4 दिन VIP मूवमेंट के चलते इन रास्तों पर निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान!

राज्य

आज से भोपाल में BRICS सम्मेलन, 4 दिन VIP मूवमेंट के चलते इन रास्तों पर निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान!

भोपाल में तृतीय BRICS कार्य समूह की बैठक और सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन, विश्वभर के संस्कृति मंत्री और प्रतिनिधि भाग लेंगे।

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

राज्य

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे।

निशातपुरा बना भोपाल का चौथा रेलवे स्टेशन, 14 करोड़ की लागत से तैयार हुआ नया स्टेशन

राज्य

निशातपुरा बना भोपाल का चौथा रेलवे स्टेशन, 14 करोड़ की लागत से तैयार हुआ नया स्टेशन

भोपाल के निशातपुरा रेलवे स्टेशन को चौथे प्रमुख स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है, जिससे मुख्य स्टेशन पर यात्री भार कम होगा और सुविधाएँ बढ़ेंगी।

भोपाल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हुए शामिल

राज्य

भोपाल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हुए शामिल

भोपाल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की क्रियान्वयन हेतु कार्यशाला आयोजित, जहां उच्च शिक्षा के नवाचार और कौशल विकास पर चर्चा की गई।