भीषण सड़क हादसा

भिंड-ग्वालियर हाईवे पर मौत का तांडव: गायों को बचाने में पिकअप-डंपर भिड़े, 8 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश के भिंड-ग्वालियर हाईवे पर गायों को बचाने के प्रयास में पिकअप और डंपर की भिड़ंत हुई, जिसमें 8 मजदूरों की मौत हो गई और 32 घायल हुए।

By : नरेंद्र सिंह
भिंड-ग्वालियर हाईवे पर मौत का तांडव: गायों को बचाने में पिकअप-डंपर भिड़े, 8 मजदूरों की मौत

भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे-719 पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। छीमका गांव के पास मजदूरों से भरी तेज रफ्तार पिकअप सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल हुए हैं।

गायों के झुंड को बचाने के दौरान हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक हादसा रात करीब 1 बजे हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हाईवे पर गायों का झुंड बैठा था। पिकअप चालक उन्हें बचाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे डंपर से जा भिड़ा।टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप में सवार मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में पुलिस की मदद की।

धान की रोपाई के बाद घर लौट रहे थे मजदूर

पिकअप में सवार मजदूर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये मजदूर मध्य प्रदेश में धान की रोपाई के काम के लिए आए थे। काम पूरा होने के बाद वे पिकअप से वापस अपने घर लौट रहे थे।

32 घायल, गंभीर मरीज ग्वालियर रेफर

हादसे की सूचना मिलते ही गोहद चौराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से घायलों को गोहद अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मजदूरों को ग्वालियर रेफर किया गया है।पुलिस ने मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया है। उनकी पहचान और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

हाईवे पर मवेशियों की मौजूदगी बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक पुलिस जांच में मवेशियों को बचाने की कोशिश को हादसे की वजह बताया जा रहा है। हाईवे पर आवारा मवेशियों की मौजूदगी सड़क सुरक्षा के लिए लगातार चुनौती बनी हुई है। इस हादसे के बाद एक बार फिर हाईवे पर मवेशियों की रोकथाम और रात के समय सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

संबंधित सामग्री

अमरावती में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 18 घायल

अमरावती में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 18 घायल

महाराष्ट्र के अमरावती में समृद्धि हाईवे पर हुए सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हुए। ट्रक ने पिकअप वैन को टक्कर मारी।

इंदौर में नगर निगम के टैंकर ने BTech छात्रा को कुचला, मौके पर मौत; आरोपी चालक हिरासत में

इंदौर में नगर निगम के टैंकर ने BTech छात्रा को कुचला, मौके पर मौत; आरोपी चालक हिरासत में

इंदौर के छोटा बांगड़दा इलाके में नगर निगम के पानी के टैंकर ने बीटेक छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

बालोद में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, 5 लोगों की मौत और 6 घायल

बालोद में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, 5 लोगों की मौत और 6 घायल

बालोद जिले में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ट्रक से टकराया, जिससे पांच लोगों की मौत और छह अन्य घायल हो गए।

जमशेदपुर में रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक में घुसी कार, मंत्री दीपिका पांडे की बेटी समेत 4 की मौत

जमशेदपुर में रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक में घुसी कार, मंत्री दीपिका पांडे की बेटी समेत 4 की मौत

झारखंड के जमशेदपुर में तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत चार लोगों की मौत हुई।

देलावाड़ी घाट में भीषण हादसा: खाद्य तेल से भरा ट्रक खाई में पलटा, एक की मौत

देलावाड़ी घाट में भीषण हादसा: खाद्य तेल से भरा ट्रक खाई में पलटा, एक की मौत

सीहोर जिले के बुधनी में ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिरा। हादसे में ट्रक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, रेस्क्यू टीम ने मौके पर कार्रवाई की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर