बालोद में भीषण सड़क हादसा

बालोद में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, 5 लोगों की मौत और 6 घायल

बालोद जिले में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ट्रक से टकराया, जिससे पांच लोगों की मौत और छह अन्य घायल हो गए।

By : दिव्या मिस्त्री
बालोद में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, 5 लोगों की मौत और 6 घायल

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना पुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम मरकाटोला के पास दोपहर करीब 12 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

धुमाल पार्टी के सदस्य थे वाहन में सवार लोग

पुलिस के मुताबिक, पिकअप में सवार सभी लोग धुमाल पार्टी के सदस्य थे और कवर्धा से जगदलपुर की ओर जा रहे थे। मरकाटोला घाटी के पास वाहन अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा भिड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय निवासियों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पिकअप में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और सभी छह घायलों को एंबुलेंस के जरिए धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

दो गंभीर घायलों को रायपुर किया गया रेफर

धमतरी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों का उपचार शुरू किया। हादसे में घायल छह लोगों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया है। वहीं, अन्य चार घायलों का इलाज धमतरी जिला अस्पताल में जारी है। हादसे के बाद घायलों में दहशत और सदमे की स्थिति बताई गई है। महापौर रामू रोहरा ने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से घायलों के इलाज की जानकारी ली।

मृतकों की शिनाख्त का प्रयास, पुलिस ने शुरू की जांच

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना ने हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। राज्य के गृह मंत्री ने भी हादसे का संज्ञान लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों से जानकारी ली और घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित सामग्री

30 सितंबर को साय कैबिनेट की बैठक, बस किराया बढ़ाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा; डीजल-मेंटेनेंस का बढ़ा खर्च वजह

30 सितंबर को साय कैबिनेट की बैठक, बस किराया बढ़ाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा; डीजल-मेंटेनेंस का बढ़ा खर्च वजह

छत्तीसगढ़ में 30 सितंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में बस किराया बढ़ाने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी, परिवहन खर्च में वृद्धि के बाद निर्णय की संभावना है।

नागालैंड में जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, शराबबंदी के बावजूद बड़ी घटना; पुलिस जांच में जुटी

नागालैंड में जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, शराबबंदी के बावजूद बड़ी घटना; पुलिस जांच में जुटी

नागालैंड में मिलावटी शराब पीने से 19 लोगों की मौत हुई। पुलिस ने जांच शुरू की और फोरेंसिक जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं।

चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के सवालों पर CM साय का पलटवार, बोले- चुनाव हारते ही EVM पर ठीकरा फोड़ती है कांग्रेस

चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के सवालों पर CM साय का पलटवार, बोले- चुनाव हारते ही EVM पर ठीकरा फोड़ती है कांग्रेस

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस की कार्यप्रणाली और चुनावी नीतियों पर सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास कांग्रेस से उठ रहा है।

स्मृति ईरानी को मिली छत्तीसगढ़ की कमान, ‘UP से दूर रखकर क्यों दी गई छत्तीसगढ़ और हरियाणा की जिम्मेदारी-MP कांग्रेस

स्मृति ईरानी को मिली छत्तीसगढ़ की कमान, ‘UP से दूर रखकर क्यों दी गई छत्तीसगढ़ और हरियाणा की जिम्मेदारी-MP कांग्रेस

भाजपा ने स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया, जिसके बाद कांग्रेस की ओर से कड़ी प्रतिक्रियाएँ आईं। राजनीतिक बयानबाजी में इजाफा।

जमशेदपुर में रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक में घुसी कार, मंत्री दीपिका पांडे की बेटी समेत 4 की मौत

जमशेदपुर में रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक में घुसी कार, मंत्री दीपिका पांडे की बेटी समेत 4 की मौत

झारखंड के जमशेदपुर में तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत चार लोगों की मौत हुई।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर