भाजपा में बड़े बदलाव

स्मृति ईरानी को मिली छत्तीसगढ़ की कमान, ‘UP से दूर रखकर क्यों दी गई छत्तीसगढ़ और हरियाणा की जिम्मेदारी-MP कांग्रेस

भाजपा ने स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया, जिसके बाद कांग्रेस की ओर से कड़ी प्रतिक्रियाएँ आईं। राजनीतिक बयानबाजी में इजाफा।

By : दिव्या मिस्त्री
स्मृति ईरानी को मिली छत्तीसगढ़ की कमान, ‘UP से दूर रखकर क्यों दी गई छत्तीसगढ़ और हरियाणा की जिम्मेदारी-MP कांग्रेस

भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव किया. जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। साथ ही सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी बनाया गया है। और स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी मिली जिसके तुरंत बाद कांग्रेस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी अमीनुल सूरी ने स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए उनके राजनीतिक सफर और नई जिम्मेदारी को लेकर कई तीखी टिप्पणियां कीं।

‘राजनीतिक बनवास खत्म होने पर बहुत-बहुत बधाई’

इसको लेकर अमीनुल सूरी ने तंज कसा और कहा कि स्मृति ईरानी का राजनीतिक बनवास खत्म होने पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने दावा किया कि छत्तीसगढ़ का प्रभार मिलने के बाद अब स्मृति ईरानी को ‘रील और रियल लाइफ’ के अंतर का पता चलेगा। साथ ही उन्होंने स्मृति ईरानी के बारे में ‘रील लाइफ’ और ‘रियल लाइफ’ का जिक्र करते हुए उन पर तीखे राजनीतिक आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अब छत्तीसगढ़ में उन्हें वास्तविक राजनीतिक परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।

‘यूपी से दूर रखकर छत्तीसगढ़ और हरियाणा भेजा गया?’

सूरी ने कहा कि... उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा चुनावी राज्य है और स्मृति ईरानी वहां से सांसद भी रह चुकी हैं तथा केंद्र में मंत्री रही हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें यूपी से दूर रखकर हरियाणा और छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी देना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है।

सियासत में बढ़ेगी बयानबाजी?

स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रभार ऐसे समय मिला है जब बीजेपी राज्य में सरकार और संगठन दोनों स्तरों पर अपनी गतिविधियां आगे बढ़ा रही है। नई जिम्मेदारी के तहत उन्हें केंद्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन के बीच समन्वय, संगठनात्मक कार्यक्रमों की निगरानी और पार्टी के कामकाज की समीक्षा जैसी जिम्मेदारियां निभानी होंगी।अब नजर इस बात पर होगी कि स्मृति ईरानी इस हमले का जवाब देती हैं या संगठनात्मक काम के जरिए अपनी नई जिम्मेदारी की शुरुआत करती हैं।

संबंधित सामग्री

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, चेस्ट इंफेक्शन की शिकायत के बाद कराया गया एडमिट

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, चेस्ट इंफेक्शन की शिकायत के बाद कराया गया एडमिट

भारतीय राजनीति के प्रमुख नेता लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

17 Oct 2026
महानदी पर बनेगा नया पुल, एसटीपी प्लांट और राम वनगमन पर्यटन परिपथ से बदलेगी तस्वीर; नगरपालिका बनाने के लिए होगा सर्वे

महानदी पर बनेगा नया पुल, एसटीपी प्लांट और राम वनगमन पर्यटन परिपथ से बदलेगी तस्वीर; नगरपालिका बनाने के लिए होगा सर्वे

छत्तीसगढ़ के शिवरीनारायण में मुख्यमंत्री ने 63 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की, जिसमें पुल, एसटीपी प्लांट और पर्यटन विकास शामिल हैं।

15 Oct 2026
सुकमा कनेक्ट 2.0 को राष्ट्रीय पहचान, ₹1.17 करोड़ मंजूर, गांव-गांव पहुंचेंगी मोबाइल सेवा वैन

सुकमा कनेक्ट 2.0 को राष्ट्रीय पहचान, ₹1.17 करोड़ मंजूर, गांव-गांव पहुंचेंगी मोबाइल सेवा वैन

सुकमा कनेक्ट 2.0 की पहल को भारत सरकार ने मान्यता दी, जिससे छत्तीसगढ़ के दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी।

14 Oct 2026
अंकिता भंडारी हत्याकांड पर फिर गरमाई सियासत, राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

अंकिता भंडारी हत्याकांड पर फिर गरमाई सियासत, राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड ने एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, विशेषकर दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर कांग्रेस के विरोध के साथ।

14 Oct 2026
CM नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर हमला, बोले- 2029 में पूरा विपक्ष हो जाएगा साफ

CM नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर हमला, बोले- 2029 में पूरा विपक्ष हो जाएगा साफ

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष पर सख्त टिप्पणी की, कांग्रेस को इतना कमजोर बताया कि विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं रहेगी।

14 Oct 2026