भीषण सड़क हादसा

अमरावती में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 18 घायल

महाराष्ट्र के अमरावती में समृद्धि हाईवे पर हुए सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हुए। ट्रक ने पिकअप वैन को टक्कर मारी।

By : शिवम् पांडेय
अमरावती में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 18 घायल

भीषण सड़क हादसा

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में शुक्रवार सुबह समृद्धि हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से श्रद्धालुओं को ले जा रही पिकअप वैन को टक्कर मार दी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि पिकअप वैन में सवार लोग देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे। वाहन के पीछे एक ट्रॉली भी लगी हुई थी। पिकअप धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद पलट गई पिकअप

टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप वैन सड़क पर पलट गई और ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकालने में मदद की और पुलिस को सूचना दी। दुर्घटना में 7 लोगों की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, घायल 18 लोगों को इलाज के लिए वर्धा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ट्रक ड्राइवर हिरासत में

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू कराया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पिकअप की धीमी रफ्तार और उसके पीछे लगी ट्रॉली को ट्रक चालक ठीक से नहीं देख पाया, जिसके चलते पीछे से टक्कर हुई। हालांकि, हादसे की सही वजह पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल दुर्घटना को लेकर पुलिस की जांच जारी है और मृतकों व घायलों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

संबंधित सामग्री

CM देवेंद्र फड़नवीस ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, सत्य और अहिंसा के संदेश को किया याद

CM देवेंद्र फड़नवीस ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, सत्य और अहिंसा के संदेश को किया याद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी।

दिवेआगर बीच पर दर्दनाक हादसा, समुद्र में डूबे 8 छात्रों की मौत; पिकनिक मनाने पहुंचा था 48 लोगों का ग्रुप

दिवेआगर बीच पर दर्दनाक हादसा, समुद्र में डूबे 8 छात्रों की मौत; पिकनिक मनाने पहुंचा था 48 लोगों का ग्रुप

महाराष्ट्र, रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर 8 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। पुणे से आया था छात्रों का ग्रुप।

मराठी को सर्वोच्च सम्मान, दूसरी भाषाओं के साथ अन्याय नहीं: CM फडणवीस

मराठी को सर्वोच्च सम्मान, दूसरी भाषाओं के साथ अन्याय नहीं: CM फडणवीस

महाराष्ट्र में मराठी को प्राथमिकता मिलेगी, पर सभी भारतीय भाषाओं का भी सम्मान होगा, मुख्यमंत्री फडणवीस ने दिया आश्वासन।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी को सराहा, कहा ‘मुंबई के बेटे पर गर्व’

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी को सराहा, कहा ‘मुंबई के बेटे पर गर्व’

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पायलट स्मित मच्छर के साहस और सूझबूझ की सराहना की, जिन्होंने उड़ान के दौरान हमले के बावजूद विमान को सुरक्षित उतारा।

MPSC छात्रों का 2 अक्टूबर का आंदोलन स्थगित, CM फडणवीस से बैठक के बाद कई मांगों पर बनी सहमति

MPSC छात्रों का 2 अक्टूबर का आंदोलन स्थगित, CM फडणवीस से बैठक के बाद कई मांगों पर बनी सहमति

महाराष्ट्र सरकार और MPSC छात्रों के बीच बैठक के बाद कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी है, जिसमें परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया में सुधार शामिल है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर