इंदौर में दर्दनाक सड़क हादसा

इंदौर में नगर निगम के टैंकर ने BTech छात्रा को कुचला, मौके पर मौत; आरोपी चालक हिरासत में

इंदौर के छोटा बांगड़दा इलाके में नगर निगम के पानी के टैंकर ने बीटेक छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

By : दिव्या मिस्त्री
इंदौर में नगर निगम के टैंकर ने BTech छात्रा को कुचला, मौके पर मौत; आरोपी चालक हिरासत में

इंदौर के छोटा बांगड़दा इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बीटेक छात्रा की मौत हो गई। नगर निगम के पानी के टैंकर ने दोपहिया वाहन सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा टैंकर की चपेट में आ गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, उसका भाई हादसे में मामूली रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वेदांत स्कूल के पास हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, हादसा बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे छोटा बांगड़दा इलाके में वेदांत स्कूल के पास हुआ। कटनी निवासी अर्चिता झार अपने भाई प्रणय के साथ दोपहिया वाहन से जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार नगर निगम के पानी के टैंकर ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्चिता सड़क पर गिर गई और टैंकर की चपेट में आ गई। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद भागने लगा चालक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद टैंकर चालक मौके पर रुकने के बजाय वाहन को तेज रफ्तार में लेकर भागने लगा। घटना देखकर कुछ राहगीरों ने टैंकर का पीछा किया और चालक को पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। बाद में चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

चालक शुभम उर्फ सोहन हिरासत में

पुलिस ने टैंकर चालक की पहचान शुभम उर्फ सोहन चौकसे के रूप में की है। वह गांधी नगर का निवासी बताया गया है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों, टैंकर की रफ्तार और चालक की भूमिका समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी में पढ़ती थी अर्चिता

मृतका अर्चिता झार सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई कर रही थी। वह अपने भाई के साथ दोपहिया वाहन से जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया। घटना की सूचना पुलिस ने अर्चिता के परिजन को दे दी है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित सामग्री

अमरावती में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 18 घायल

अमरावती में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 18 घायल

महाराष्ट्र के अमरावती में समृद्धि हाईवे पर हुए सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हुए। ट्रक ने पिकअप वैन को टक्कर मारी।

इंदौर में 66 करोड़ के लोन घोटाले में बड़ा एक्शन, 21 आरोपी और संबंधित संस्थाएं तलब

इंदौर में 66 करोड़ के लोन घोटाले में बड़ा एक्शन, 21 आरोपी और संबंधित संस्थाएं तलब

इंदौर से जुड़े 66 करोड़ रुपए के बैंक ऋण घोटाले में 21 आरोपियों को कोर्ट ने तलब किया। ईडी ने धोखाधड़ी और धन शोधन के आरोपों की जांच की।

इंदौर छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर, मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से हटाए

इंदौर छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर, मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से हटाए

इंदौर के छावनी क्षेत्र में मास्टर प्लान के अनुसार रोड चौड़ीकरण की कार्रवाई फिर से शुरू हुई, कई पुराने मकान और दुकानों के बाधक हिस्से हटाए गए।

इंदौर में गर्भपात की दवाओं का बड़ा नेटवर्क जांच के घेरे में, 20 हजार से ज्यादा किट जब्त

इंदौर में गर्भपात की दवाओं का बड़ा नेटवर्क जांच के घेरे में, 20 हजार से ज्यादा किट जब्त

इंदौर में गर्भपात किट की बड़े पैमाने पर जांच और जब्ती हुई है, जिसमें कई राज्यों की फर्में शामिल हैं। बिना पर्ची के दवा बेचने का मामला प्रकाश में आया।

इंदौर में PM बस सेवा की बस ने 3 लोगों को कुचला, एक की मौत; हादसे के बाद बस में तोड़फोड़

इंदौर में PM बस सेवा की बस ने 3 लोगों को कुचला, एक की मौत; हादसे के बाद बस में तोड़फोड़

इंदौर के राजबाड़ा इलाके में बस हादसे के बाद भीड़ ने पथराव कर बस के कांच तोड़े। हादसे में एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल हुए।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर