इंदौर रोड चौड़ीकरण फिर शुरू

इंदौर छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर, मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से हटाए

इंदौर के छावनी क्षेत्र में मास्टर प्लान के अनुसार रोड चौड़ीकरण की कार्रवाई फिर से शुरू हुई, कई पुराने मकान और दुकानों के बाधक हिस्से हटाए गए।

इंदौर छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर, मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से हटाए

इंदौर के छावनी क्षेत्र में मास्टर प्लान के तहत रोड चौड़ीकरण की कार्रवाई शुक्रवार सुबह एक बार फिर शुरू हुई। नगर निगम का अमला तीन पोकलेन और दो जेसीबी मशीनों के साथ छावनी चौराहे पहुंचा। यहां मथुरावाला प्रतिष्ठान की बिल्डिंग समेत कई मकानों और दुकानों के रोड चौड़ीकरण में बाधक हिस्सों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।

पहले मैन्युअल काम, फिर मशीनों से तोड़फोड़

नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की शुरुआत मैन्युअल तरीके से की। इसके बाद जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से चिन्हित हिस्सों को हटाया गया। निगम की टीम ने मकानों और प्रतिष्ठानों के उन हिस्सों को तोड़ा, जो प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण की सीमा में बाधक बताए गए थे। कार्रवाई के दौरान फिलहाल किसी बड़े विवाद या विरोध की जानकारी सामने नहीं आई है।

लंबित कार्रवाई पूरी करने पहुंचा निगम अमला

नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर प्रखर सिंह ने बताया कि मास्टर प्लान में शामिल छावनी रोड के चौड़ीकरण के लिए कुछ बाधक हिस्सों को हटाने की कार्रवाई लंबित थी। शुक्रवार को इसी लंबित कार्रवाई को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक मकान का छज्जा हटाया गया है, जबकि अन्य मकानों और प्रतिष्ठानों के बाधक हिस्से भी हटाए गए हैं।

मई में भी हुई थी रिमूवल कार्रवाई

छावनी क्षेत्र में रोड चौड़ीकरण को लेकर नगर निगम पहले भी कार्रवाई कर चुका है। मई में हुई रिमूवल कार्रवाई के बाद सड़क का काम शुरू किया गया था। उस समय कार्रवाई का राजनीतिक विरोध भी हुआ था। कांग्रेस ने इसके विरोध में क्षेत्र में जन अधिकार यात्रा निकाली थी। अब निगम की टीम दूसरी बार बाधक हिस्सों को हटाने पहुंची है।

पिछली कार्रवाई में बिजली का खंभा गिरा था

इससे पहले हुई कार्रवाई के दौरान हादसा भी हुआ था। मशीन से काम करते समय बिजली के तार जेसीबी में उलझ गए थे। तार हटाने के प्रयास में जेसीबी चालक ने जोर लगाया, जिससे बिजली का खंभा उखड़कर होम्योपैथिक डॉक्टर कपिल दीक्षित के सिर पर गिर गया था। हादसे में डॉक्टर घायल हुए थे।

सौ साल पुराने मकान भी कार्रवाई के दायरे में

छावनी क्षेत्र में कई मकान और प्रतिष्ठान सौ साल से अधिक पुराने बताए जाते हैं। लंबे समय से बसे इस इलाके में सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर निगम चरणबद्ध तरीके से बाधक हिस्सों को हटा रहा है। शुक्रवार को जिस मथुरावाला बिल्डिंग पर कार्रवाई हुई, वह भी काफी पुरानी बताई जा रही है। इस इमारत में पांच फ्लोर और एक बेसमेंट है।

संबंधित सामग्री

इंदौर में RE-2 का रास्ता साफ, 300 से ज्यादा मकानों पर कार्रवाई शुरू, 3 साल से अटकी कनेक्टिविटी का रास्ता साफ

इंदौर में RE-2 का रास्ता साफ, 300 से ज्यादा मकानों पर कार्रवाई शुरू, 3 साल से अटकी कनेक्टिविटी का रास्ता साफ

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में RE-2 यानी रिंग रोड एक्सटेंशन-2 को लेकर बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है।

छत्तीसगढ़ को मिले 43,250 करोड़ के FDI प्रस्ताव, CM साय ने सिंगापुर की कंपनी को सौंपा ‘इन्वेस्टमेंट इनविटेशन लेटर’

छत्तीसगढ़ को मिले 43,250 करोड़ के FDI प्रस्ताव, CM साय ने सिंगापुर की कंपनी को सौंपा ‘इन्वेस्टमेंट इनविटेशन लेटर’

SING Forum 2026 में छत्तीसगढ़ ने 43,250 करोड़ का FDI प्राप्त कर, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ी परियोजना हासिल की।

23 साल से लंबित मांगों पर सफाई कर्मचारियों का हल्लाबोल,स्थायी नौकरी की उठी मांग

23 साल से लंबित मांगों पर सफाई कर्मचारियों का हल्लाबोल,स्थायी नौकरी की उठी मांग

इंदौर के सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर नगर निगम परिसर में धरना दिया और 48 घंटे की हड़ताल का ऐलान किया।

हिमाचल CM सुक्खू ने रामपुर को दी 232.93 करोड़ की सौगात, 28 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

हिमाचल CM सुक्खू ने रामपुर को दी 232.93 करोड़ की सौगात, 28 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 232.93 करोड़ रुपये मूल्य की विकास परियोजनाओं का ऐलान किया।

इंदौर में 66 करोड़ के लोन घोटाले में बड़ा एक्शन, 21 आरोपी और संबंधित संस्थाएं तलब

इंदौर में 66 करोड़ के लोन घोटाले में बड़ा एक्शन, 21 आरोपी और संबंधित संस्थाएं तलब

इंदौर से जुड़े 66 करोड़ रुपए के बैंक ऋण घोटाले में 21 आरोपियों को कोर्ट ने तलब किया। ईडी ने धोखाधड़ी और धन शोधन के आरोपों की जांच की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर