वाराणसी: मां ने साड़ी के लालच में बेटी को बेचा, 40 साल के व्यक्ति और ऑटो चालक ने किया रेप

भयावह घटना वाराणसी में

वाराणसी: मां ने साड़ी के लालच में बेटी को बेचा, 40 साल के व्यक्ति और ऑटो चालक ने किया रेप

वाराणसी में एक मां ने साड़ी के लालच में अपनी नाबालिग बेटी को बेच दिया, जिसके बाद बच्ची के साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वाराणसी मां ने साड़ी के लालच में बेटी को बेचा 40 साल के व्यक्ति और ऑटो चालक ने किया रेप

वाराणसी: मां ने साड़ी के लालच में बेटी को बेचा |

वाराणसी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मां ने साड़ी के लालच में अपनी नाबालिग बच्ची को बेट दिया। आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया फिर उसे छोड़ दिया। इसके बाद एक ऑटो चालक ने बच्ची को अकेला पाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। 

साड़ी के लालाच में बेटी को बेटा

सारनाथ पुलिस ने बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता को उसकी मां ने पैसे और साड़ी के लालच में बेच दिया, जिसके बाद आरोपी ने बच्ची का रेप किया और उसे छोड़ दिया। वहीं एक ऑटो चालक ने भी बच्ची का दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने मामले में बच्ची की मां समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

जबरन शादी, और संबंध

पुलिस ने बताया है कि 12 साल नाबालिक बच्ची को उसकी मां ने चंदौली के रहने वाले 40 वर्षीय लहरु यादव को 16 हजार रुपए और 10 साड़ियों के लालच में बेच दिया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान लहरु यादव ने बच्ची के साथ गांव के ही मंदिर में जाकर शादी की और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। वहीं, जब उसका मन भर गया तो उसने बच्ची को वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर लाकर छोड़ दिया और वहां से फरार हो गया। 

ऑटो चालक की हवस

कैंट रेलवे स्टेशन पर बच्ची को अकेला देखकर झारखंड के रहने वाले रवि वर्मा ने उसे उसके घर पहुंचने की बात कह कर ऑटो में बैठाया और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि रवि वाराणसी के पहाड़िया इलाके में किराए के मकान में रहता है। आरोप है कि उसने बच्ची को दुष्कर्म के बाद सोना तालाब इलाके में छोड़ दिया था, जिसके बाद पुलिस की नजर रोती हुई बच्ची के ऊपर पड़ी। 

3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस बच्ची को अपने साथ लेकर थाने पहुंची तो बच्ची ने उसके साथ हुई सारी वारदात को बताया। बच्ची ने पुलिस को बताया है कि उसकी मां ट्रेन में घूम घूमकर भीख मांगने का काम करती है। इसी दौरान ट्रेन में उसकी मुलाकात लहरु यादव से हुई। उसकी मां ने पैसों और साड़ी के लालच में लहरु को उसे बेच दिया। बच्ची ने बताया है कि लहरु की पत्नी का मर चुकी है। इसके बाद उसकी मां लहरु यादव के झांसे में आ गई थी।

संबंधित सामग्री

तृषा पर टिप्पणी के बाद एक्शन: तमिलनाडु के पूर्व डिप्टी CM उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

देश-विदेश

तृषा पर टिप्पणी के बाद एक्शन: तमिलनाडु के पूर्व डिप्टी CM उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

तमिलनाडु में DMK नेता उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिसके बाद उन्होंने मद्रास हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की।

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: अमृतसर से संचालित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार

राज्य

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: अमृतसर से संचालित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया, नौ आरोपित गिरफ्तार, अवैध हथियार और पेट्रोल बम बरामद।

रेप मामलों की सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट की नई गाइडलाइंस, 'लज्जा भंग' और 'बेबस महिला' जैसे शब्दों से बचने की सलाह

देश-विदेश

रेप मामलों की सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट की नई गाइडलाइंस, 'लज्जा भंग' और 'बेबस महिला' जैसे शब्दों से बचने की सलाह

सुप्रीम कोर्ट ने यौन अपराधों की सुनवाई के लिए नई गाइडलाइंस जारी की, जिसमें जजों को रूढ़िवादी शब्दों और पीड़िता को दोषी ठहराने की भाषा से बचने की सलाह दी गई है।

उत्तराखंड में पिता ने रिश्तों को किया शर्मसार: 10 साल की बेटी से रेप, मां से मारपीट

राज्य

उत्तराखंड में पिता ने रिश्तों को किया शर्मसार: 10 साल की बेटी से रेप, मां से मारपीट

उत्तराखंड में शराब के नशे में एक पिता ने अपनी 10 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा।

सावन के पहले सोमवार पर आस्था का सैलाब, महाकाल की सवारी से लेकर देवघर तक उमड़े लाखों भक्त

देश-विदेश

सावन के पहले सोमवार पर आस्था का सैलाब, महाकाल की सवारी से लेकर देवघर तक उमड़े लाखों भक्त

सावन के पहले सोमवार को भारत के विभिन्न शिवालयों में लाखों भक्तों ने दर्शन किये। उज्जैन, देवघर, और वाराणसी में विशेष आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली।