भारत सरकार की नई गाइडलाइन

IAS, IPS और IFS अफसरों को केंद्र की नसीहत, कामकाज में तेजी लाने के निर्देश; लंबी बैठकों पर लगाम

केंद्र सरकार ने IAS, IPS, और IFS अधिकारियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की, जिसमें बैठकों की कार्यप्रणाली में सुधार और तेज निर्णय लेने के निर्देश शामिल हैं।

IAS, IPS और IFS अफसरों को केंद्र की नसीहत, कामकाज में तेजी लाने के निर्देश; लंबी बैठकों पर लगाम

सरकारी कामकाज में देरी और लंबी बैठकों से होने वाले नुकसान को देखते हुए केंद्र सरकार ने आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। केंद्र ने राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजकर अधिकारियों की कार्यशैली में सुधार लाने और प्रशासनिक प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए हैं।

अंत में स्पष्ट निर्णय नहीं निकल पाते

कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने कहा है कि अधिकारियों को अपनी रोजमर्रा की कार्यप्रणाली में छोटे-छोटे बदलाव करने चाहिए, जिससे कार्यकुशलता, तनाव प्रबंधन और प्रशासन की गुणवत्ता बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि कई बार सरकारी बैठकें तय समय से देर से शुरू होती हैं, जरूरत से ज्यादा लंबी चलती हैं और अंत में स्पष्ट निर्णय नहीं निकल पाते। इसका असर फाइलों के निपटारे और जनहित के कामों पर पड़ता है।

नई गाइड में कहा गया है कि किसी भी बैठक से पहले उसका उद्देश्य और एजेंडा स्पष्ट होना चाहिए। जिन मुद्दों का समाधान ई-मेल, फोन या वीडियो कॉन्फ्रेंस से हो सकता है, उनके लिए बैठक बुलाने से बचना चाहिए। बैठक में केवल जरूरी अधिकारियों को ही शामिल किया जाए ताकि समय की बचत हो और निर्णय तेजी से लिए जा सकें।

पुराने तरीकों को दोहरा रहा

केंद्र ने यह भी कहा है कि लंबे समय तक सेवा में रहने वाले अधिकारी कई बार पुरानी कार्यशैली में बंध जाते हैं। हर अधिकारी को खुद से यह सवाल करना चाहिए कि क्या वह लगातार सीख रहा है और अपने काम में सुधार कर रहा है या सिर्फ पुराने तरीकों को दोहरा रहा है।

सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा

गाइड के अनुसार बैठक खत्म होने के बाद मिनट्स ऑफ मीटिंग तैयार करना जरूरी होगा, जिसमें लिए गए फैसले, जिम्मेदार अधिकारी, काम पूरा करने की समय सीमा और अगली समीक्षा की तारीख दर्ज होगी। इससे जवाबदेही तय होगी और लंबित मामलों की निगरानी आसान होगी।

केंद्र का मानना है कि प्रभावी बैठकों और तेज फैसलों से सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी योजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से होगा, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा।

संबंधित सामग्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान- डॉ. मोहन यादव

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान- डॉ. मोहन यादव

नरेन्द्र मोदी की गुजरात मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक की 25 वर्षों की यात्रा, जिसमें उन्होंने भारत के विकास और सुरक्षा को नई दिशा दी।

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा भूजल पुनर्भरण के लिए नई परियोजना

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा भूजल पुनर्भरण के लिए नई परियोजना

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में गंगा-यमुना दोआब क्षेत्र में भूजल पुनर्भरण के लिए 1.65 करोड़ रुपये की MAR परियोजना शुरू की।

पेंशन की संख्या भी बढ़ेगी और राशि भी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

पेंशन की संख्या भी बढ़ेगी और राशि भी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पेंशन और लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने सहित 1 लाख सरकारी नौकरियां देने का ऐलान किया। गोरखपुर में 119 विकास परियोजनाओं की भी घोषणा की गई।

PM मोदी के जन्मदिन पर इंदौर से होगा सेवा-संकल्प अभियान,स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन योजना का शुभारंभ-CM डॉ. यादव

PM मोदी के जन्मदिन पर इंदौर से होगा सेवा-संकल्प अभियान,स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन योजना का शुभारंभ-CM डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत में 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू होगा, जिससे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण परिवर्तनों की उम्मीद है।

वंदे मातरम पर झारखंड में सियासी हलचल, प्रदीप यादव ने CM हेमंत सोरेन से की बड़ी मांग

वंदे मातरम पर झारखंड में सियासी हलचल, प्रदीप यादव ने CM हेमंत सोरेन से की बड़ी मांग

कांग्रेस नेता प्रदीप यादव ने झारखंड में वंदे मातरम के शुरुआती दो छंदों को ही सरकारी कार्यक्रमों और स्कूलों में अनिवार्य करने की मांग की है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर