इस मिठाई में न चीनी, न मावा; घर पर चावल से बनाएं पहाड़ी मिठाई अरसा, आसान है रेसिपी

अरसा: पहाड़ी मिठाई रेसिपी

इस मिठाई में न चीनी, न मावा; घर पर चावल से बनाएं पहाड़ी मिठाई अरसा, आसान है रेसिपी

उत्तराखंड की पारंपरिक मिठाई अरसा को आप घर पर चावल और गुड़ से आसानी से तैयार कर सकते हैं। यह बाहर से कुरकुरी और अंदर से मुलायम होती है।

इस मिठाई में न चीनी न मावा घर पर चावल से बनाएं पहाड़ी मिठाई अरसा आसान है रेसिपी

इस मिठाई में न चीनी, न मावा; घर पर चावल से बनाएं पहाड़ी मिठाई अरसा, आसान है रेसिपी

आप उत्तराखंड की पारंपरिक और मशहूर मिठाई अरसा अब घर बैठे आसानी से बना सकते हैं. चावल के आटे और गुड़ से तैयार होने वाली यह डिश बाहर से कुरकुरी और अंदर से बेहद मुलायम होती है. त्यौहार हो या चाय का वक्त, इस आसान रेसिपी से पहाड़ों का देसी स्वाद अपने किचन में लाएं.

उत्तराखंड की सिर्फ ठंडी हवाएं ही सुकून नहीं देती हैं, बल्कि वहां का खाना और मिठाइयां भी दिल को छू लेती हैं.जब भी बात पहाड़ी मिठाई की होती है तो लोगों के मुंह में पानी आ जाता है और दिमाग में बाल मिठाई, अरसा, सिंगोड़ी की तस्वीर बनने लगती है. इन मिठाइयों का लुफ्त उठाने के लिए लोगों को पहाड़ों का रुख करना पड़ता है, मगर अब घर बैठे ही अरसा का मजा ले पाएंगे पहाड़ की मिठाई अरसा का स्वाद बेहद लाजवाब होता है और इसे आप आसान रेसिपी की मदद से अपने घर पर भी तैयार कर सकते हैं. 

त्योहार, शादी-ब्याह या किसी शुभ अवसर पर बनने वाली यह मिठाई बाहर से हल्की कुरकुरी और अंदर से बेहद मुलायम होती है. गुड़ और चावल से बनने वाला अरसा स्वाद के साथ-साथ पहाड़ की संस्कृति की भी झलक दिखाता है. आइए आपको इसे बनाने का सिंपल तरीका बताते हैं. 

बनाने के लिए सामग्री 

2 कप कच्चे चावल
1 कप बारीक कुटा हुआ गुड़
आधा कप पानी
सरसों का तेल या घी (तलने के लिए)
अरसा बनाने की विधि 

बनाने की विधि 

सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धोकर 8 से 10 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें.
भीगे हुए चावल का पानी निकालकर उन्हें हल्का सूखने दें और फिर बारीक पीसकर आटा तैयार कर लें.
एक पैन में आधा कप पानी गर्म करें और उसमें गुड़ डालकर घुलने दें. चाशनी को एक तार की जरूरत नहीं है, बस गुड़ पूरी तरह पिघल जाए.
अब इस गुड़ की चाशनी को धीरे-धीरे चावल के आटे में मिलाते हुए नरम आटा गूंध लें. 
तैयार आटे को 2 से 3 घंटे ढककर रख दें ताकि उसका स्वाद और बनावट बेहतर हो जाए. 
इसके बाद छोटे-छोटे गोले बनाकर हल्का चपटा करें, कड़ाही में तेल या घी गर्म करें और अरसे को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक मिडियम आंच पर तलें.
तलने के बाद तैयार अरसे को टिश्यू पेपर पर निकालें और हल्का ठंडा होने दें. 

परोसने का तरीका

गरमा-गरम या ठंडा, दोनों तरह से अरसा बेहद मजेदार लगता है और इसे आप खाने के बाद या फिर पहाड़ी लोग तो चाय के साथ भी इसे खाते हैं. चावल से वैसे तो काफी सारी मिठाइयां बनाई जाती हैं, लेकिन पहाड़ी अरसे का स्वाद कुछ हटकर और टेस्टी लगता है. इससे भी अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में भी इतनी मेहनत नहीं लगती है, आप चाहे तो बाजार वाला चावल का आटा भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन घर पर चावल को सुखाकर पीसने से इस मिठाई का देसी स्वाद बना रहता है. इतना ही नहीं ठंडा होने के बाद आप इनको स्टोर भी करके रख सकते हैं और कुछ महीनों तक खा सकते हैं.

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड में बारिश का कहर , देहरादून में 3 मकान गिरे,80 घरों में घुसा पानी,सड़कें बनीं तालाब, घुटनों तक भरा पानी

राज्य

उत्तराखंड में बारिश का कहर , देहरादून में 3 मकान गिरे,80 घरों में घुसा पानी,सड़कें बनीं तालाब, घुटनों तक भरा पानी

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और जलभराव हुआ है। कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।

CM धामी की छात्रों से सीधी बात: दून में मेट्रो की मांग, हरियाली बचाने पर भी जोर

राज्य

CM धामी की छात्रों से सीधी बात: दून में मेट्रो की मांग, हरियाली बचाने पर भी जोर

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी ने 'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन' शुरू किया, जिसमें 3 लाख से अधिक विद्यार्थी रोजगार, शिक्षा, पर्यटन के लिए सुझाव देंगे।

10 हजार युवाओं को रोजगार देने की तैयारी, उत्तराखंड में 4 बड़े रोजगार मेले

राज्य

10 हजार युवाओं को रोजगार देने की तैयारी, उत्तराखंड में 4 बड़े रोजगार मेले

उत्तराखंड में अगले चार महीनों में चार रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 10 हजार युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

उत्तराखंड के पेंशन लाभार्थियों के लिए राहत की खबर, CM धामी ने की जुलाई 2026 की पेंशन जारी

राज्य

उत्तराखंड के पेंशन लाभार्थियों के लिए राहत की खबर, CM धामी ने की जुलाई 2026 की पेंशन जारी

उत्तराखंड सरकार ने DBT के माध्यम से विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 9.87 लाख लाभार्थियों को जुलाई 2026 की पेंशन राशि जारी की।

UKPSC ने उत्तराखंड सेवा परीक्षा के लिए इंटरव्यू की तारीख घोषित की, 31 अगस्त से होंगे शुरू

राज्य

UKPSC ने उत्तराखंड सेवा परीक्षा के लिए इंटरव्यू की तारीख घोषित की, 31 अगस्त से होंगे शुरू

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने संयुक्त राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के लिए नई इंटरव्यू तिथियाँ जारी की। 328 उम्मीदवारों के बाद शेष 65 के लिए तिथियाँ तय की गईं।