बहादुर बहनों की वीरगाथा

दंगल गर्ल्स’! मोबाइल लूटकर भागे चोर को जमकर पीटा, SSP बोले बहादुर बेटियां

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दो बहनों ने मोबाइल चोर का पीछा कर उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले किया, बाद में उन्हें सम्मानित किया गया।

By : सोनिया रायकवार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दो बहादुर बहनों ने साहस और सूझबूझ की ऐसी मिशाल पेश की है, जिसकी तारीप अब पूरी पुलिस महकमा कर रहा है। मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार शातिर बदमाश से न सिर्फ दोनों बहनें भिड़ गई बल्कि एक्टिवा से उसका पीछा कर उसे दबोच लिया और बीच सड़क जमकर धुनाई कर दी। घटना के बाद पुलिस ने दोनों बेटियों को एसपी कार्यालय बुलाकर सम्मानित किया।

एक्टिवा से किया पीछा

दरअसल कॉलोनी मुरार की रहने वाली आशिता और राशिता दोनों बहनें एक्टिवा से पड़ाव पुल से होते हुए माधव कॉलेज जा रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए एक शातिर बदमाश ने मोबाइल छीना और बाइक दौड़ाकर फरार होने लगा। आमतौर पर ऐसी घटना के बाद लोग मदद के लिए पुलिस को फोन करते हैं लेकिन इन दोनों बहनों ने बदमाश का पीछा करने की ठान ली। दोनों बहनों ने अपनी एक्टिवा बदमाश की बाइक के पीछे दौड़ा दी।

जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंपा

पीछा करते-करते दोनों बहनों ने मानस भवन के पास बदमाश को घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद दोनों ने आरोपी की जमकर धुनाई की, जिससे उसकी सारी हेकड़ी निकल गई। धुनाई के बाद दोनों बहनों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को पड़ाव थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

वीडियो वायरल, SP ने किया सम्मानित

बहनों की इस बहादुरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा तो ग्वालियर पुलिस ने दोनों बहनों को SP कार्यालय बुलाया,जहां SSP धर्मवीर सिंह ने पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों की हिम्मत और सूझबूझ की तारीफ करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
 

संबंधित सामग्री

जेठ-देवर पर कमरे में बंद कर मारपीट का आरोप, नवविवाहिता पहुंची SP ऑफिस

जेठ-देवर पर कमरे में बंद कर मारपीट का आरोप, नवविवाहिता पहुंची SP ऑफिस

ग्वालियर में एक नवविवाहिता ने अपनी ससुराल पर मारपीट और दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की।

सरकार के लिए अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- किसान कल्याण पर हमारा विशेष ध्यान

सरकार के लिए अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- किसान कल्याण पर हमारा विशेष ध्यान

ग्वालियर में बलराम जयंती के अवसर पर आयोजित महोत्सव में कृषि सहकारिता और किसानों की आमदनी बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की गई।

रोहतास में बहनों ने भाइयों को बांधी राखी, पटना में प्रशांत किशोर को महिलाओं ने बांधा स्नेह का धागा

रोहतास में बहनों ने भाइयों को बांधी राखी, पटना में प्रशांत किशोर को महिलाओं ने बांधा स्नेह का धागा

बिहार के विभिन्न शहरों में रक्षाबंधन का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांधी और उनके लंबे जीवन की कामना की।

संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटरों के लिए बड़ी राहत, 2400 ग्रेड पे का रास्ता साफ

संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटरों के लिए बड़ी राहत, 2400 ग्रेड पे का रास्ता साफ

ग्वालियर हाईकोर्ट ने संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटरों के 2400 रुपये ग्रेड पे वेतन निर्धारण को मान्यता दी है, प्रदेश के 50 हजार डाटा एंट्री ऑपरेटरों को लाभ मिलने की संभावना है।

लाड़ली बहनों ने भैया सीएम डॉ. मोहन को बांधी राखी, भावुक हो गए सब, आपको इमोशन से भर देंगे ये पल

लाड़ली बहनों ने भैया सीएम डॉ. मोहन को बांधी राखी, भावुक हो गए सब, आपको इमोशन से भर देंगे ये पल

ग्वालियर एयरपोर्ट पर दो सीआईएसएफ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को राखी बांधी, जिससे उनके लिए भावुक पल बन गया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026