सीएम यादव को राखी बंधवाई

लाड़ली बहनों ने भैया सीएम डॉ. मोहन को बांधी राखी, भावुक हो गए सब, आपको इमोशन से भर देंगे ये पल

ग्वालियर एयरपोर्ट पर दो सीआईएसएफ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को राखी बांधी, जिससे उनके लिए भावुक पल बन गया।

लाड़ली बहनों ने भैया सीएम डॉ. मोहन को बांधी राखी, भावुक हो गए सब, आपको इमोशन से भर देंगे ये पल

भोपाल/ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ग्वालियर ट्रांजिट विजिट के दौरान एयरपोर्ट पर 26 अगस्त को भावुक करने वाला दृश्य पैदा हो गया। दरअसल, रक्षाबंधन के मद्देनजर ग्वालियर की लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की कलाई पर स्नेह और विश्वास की राखियां बांधी। बहनों के हाथों से बंधी इन राखियों के पवित्र धागों ने जहां भाई-बहन के आत्मीय रिश्ते को मजबूत बनाया, वहीं प्रदेश की हर बहन के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और खुशहाली के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संकल्प को और मजबूत किया। रक्षाबंधन के उपहार स्वरूप लाड़ली बहन योजना के तहत अतिरिक्त धनराशि देने के लिए ग्वालियर की बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को धन्यवाद पत्र भी दिया। 

वहीं, ग्वालियर एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ में तैनात दो बहनों ने जब मुख्यमंत्री डॉ. यादव की कलाई पर राखियां बांधी तो दृश्य भावुक कर देने वाला हो गया। लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के माथे पर रोली का तिलक लगाकर राखी बांधी, तो सीएम ने सभी बहनों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया। इस आत्मीय क्षण में उन्होंने कहा कि बहन और भाई का रिश्ता केवल एक पर्व तक सीमित नहीं है। यह जीवनभर के स्नेह, विश्वास और जिम्मेदारी का रिश्ता है। राखी का यह पवित्र धागा हमें निरंतर याद दिलाता रहेगा कि मध्यप्रदेश की प्रत्येक बहन उनके अपने परिवार का हिस्सा है। 

प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश की हर बहन के चेहरे पर मुस्कान हो, बेटियां सुरक्षित रहें , आत्मनिर्भर बनें और अपने सपनों को पूरा करते हुए आगे बढ़ें इसके लिए प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रदेश की हर बहन के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और खुशहाली के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम करती रहेगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव 26 अगस्त को भिंड जिले के मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ करने आए थे। इसी सिलसिले में वे ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पहुंचे थे।

सीआईएसएफ में तैनात बहनों की आंखें हुईं नम 

ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचते ही भावुक दृश्य बन गया। सीआईएसएफ में तैनात दो बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से राखी बंधवाने का आग्रह किया। दरअसल, टर्मिनल पर तैनात महाराष्ट्र की रासकर अश्विनी और राजस्थान की पूनम यादव इस बार रक्षाबंधन पर अपने घर नहीं जा पा रही हैं। अपनों से दूर होने की कसक उनके मन में थी। इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। इसके बाद उनकी आंखें नम हो गईं।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

सीएम डॉ. मोहन ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर-मालवा में कांग्रेस और राहुल गांधी को जनता का असली चेहरा बताया, उनके और उनके परिवार के योगदान पर सवाल उठाए।

सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़

सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने 1.25 करोड़ बहनों के खातों में 1835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए और आगर मालवा में विकास कार्यों की घोषणा की।

हमारे लिए मानवाधिकार सर्वोपरि, सीएम डॉ. यादव बोले- सबको समान अवसर-सम्मान देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

हमारे लिए मानवाधिकार सर्वोपरि, सीएम डॉ. यादव बोले- सबको समान अवसर-सम्मान देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

भोपाल में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन किया और सम्मान प्रदान किया।

अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

छतरपुर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में किसानों को नवीनतम कृषि तकनीक और उन्नत कृषि पद्धतियों की जानकारी दी गई।

PM मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

PM मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश में 'सेवा संकल्प अभियान' का आयोजन किया जाएगा, जो 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर