मध्यप्रदेश जल निगम का पुनर्गठन

सीएम डॉ. यादव ने बदला नाम, मप्र जल निगम अब कहलाएगा मप्र जल एवं स्वच्छता निगम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश जल निगम को पुर्नगठित कर नया संगठन बनाया, वार्षिक योजनाओं और बजट को भी मंजूरी दी।

By : शिवम् पांडेय
सीएम डॉ. यादव ने बदला नाम, मप्र जल निगम अब कहलाएगा मप्र जल एवं स्वच्छता निगम

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 16 सितंबर को सीएम हाउस में मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित के संचालक मण्डल की 26वीं बैठक ली। बैठक में उन्होंने जल निगम द्वारा विचार एवं अनुमोदन के लिए रखे गए विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी भी दे दी। 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित (एमपीजेएनएम) को पुर्नगठित कर मध्यप्रदेश जल एवं स्वच्छता निगम (एमपी-वास्को) बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश जल निगम अब अपने नए नाम और नई जिम्मेदारियों के साथ प्रदेश में जल विकास एवं स्वच्छता प्रबंधन में नए लक्ष्यों के साथ काम करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल निगम के वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए तैयार संचालक मण्डल के प्रतिवेदन तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 के अनअंकेक्षित वार्षिक लेखाओं का अनुमोदन किया। 

बजट अनुमान का अनुमोदन

मुख्यमंत्री ने कैप्टिव मोड के तहत 60 मेगावॉट ग्रिड-कनेक्टेड पवन ऊर्जा परियोजना विकसित करने के लिए गठित परियोजना कंपनी में मप्र जल निगम के प्रतिनिधित्व के लिए एमडी को अधिकृत कर दिया। साथ ही इसी परियोजना के विकास के लिए गठित प्रोजेक्ट कंपनी में डीमैटीरियलाइज्ड  रूप में 26 प्रतिशत इक्विटी शेयर रखने का अनुमोदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मप्र जल निगम के इक्विटी शेयरों के नए पदाधिकारियों को हस्तांतरण तथा जल निगम द्वारा वर्तमान वित्त वर्ष 2026-27 के लिए तैयार किए गए बजट अनुमान 57 करोड़ रुपए का अनुमोदन किया। 

निदेशक पद पर हुई नियुक्ति

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल निगम के संचालक मण्डल में स्वतंत्र निदेशक के पद पर सुमित बोस की पुन: नियुक्ति का भी अनुमोदन किया। उन्होंने प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन और एक्जीक्यूशन मेथोडोलॉजी के अनुसार मप्र जल निगम के एमडी की टेंडर मंजूरी की सीमा 5 करोड़ से बढ़ाकर 25 करोड़ रुपए करने के प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया।

संबंधित सामग्री

PM मोदी के जन्मदिन पर इंदौर से होगा सेवा-संकल्प अभियान,स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन योजना का शुभारंभ-CM डॉ. यादव

PM मोदी के जन्मदिन पर इंदौर से होगा सेवा-संकल्प अभियान,स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन योजना का शुभारंभ-CM डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत में 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू होगा, जिससे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण परिवर्तनों की उम्मीद है।

सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आया बड़ा बदलाव, स्कूलों में ड्रॉप आउट दर हुई शून्य

सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आया बड़ा बदलाव, स्कूलों में ड्रॉप आउट दर हुई शून्य

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा में किए गए नवाचारों से प्राथमिक स्तर पर ड्रॉप आउट दर शून्य प्रतिशत हो गई है।

इंटर स्कूल बास्केट बॉल टूर्नामेंट शहडोल में शुरू, सीएम डॉ. मोहन बोले- आत्मविश्वास-निर्णय क्षमता को निखारने का साधन खेल

इंटर स्कूल बास्केट बॉल टूर्नामेंट शहडोल में शुरू, सीएम डॉ. मोहन बोले- आत्मविश्वास-निर्णय क्षमता को निखारने का साधन खेल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली शहडोल में आयोजित 70वीं शालेय राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हासिल कीं अभूतपूर्व उपलब्धियां: सीएम डॉ. मोहन यादव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हासिल कीं अभूतपूर्व उपलब्धियां: सीएम डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश सरकार ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत की। यह अभियान एक महीने तक चलेगा और इसमें विभिन्न जिलों में विशेष गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

CM डॉ मोहन यादव ने किया 70वीं शालेय राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

CM डॉ मोहन यादव ने किया 70वीं शालेय राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शहडोल में बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया, जिसमें कई जिलों से खिलाड़ी शामिल हुए।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर