नई हवाई सेवाओं का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में चार नई हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया, जिससे प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

नई हवाई सेवाओं का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 9 अगस्त को राजा भोज एयरपोर्ट, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की चार नई सीधी हवाई सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। इनमें भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता हवाई मार्ग शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को फ्लैग ऑफ करेंगे। इन नई सेवाओं के शुरू होने से प्रदेश की आंतरिक एवं अंतर्राज्यीय हवाई कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलेगी। इन सेवाओं का संचालन अलायन्स एयर द्वारा किया जाएगा। इन सभी घरेलू हवाई मार्गों को मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति के अंतर्गत वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। प्रत्येक राउंड ट्रिप पर राज्य शासन द्वारा 10 लाख रुपये तक की वायबिलिटी गैप फंडिंग (VGF) दी जाएगी।

हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार

राज्य सरकार द्वारा हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार को निरंतर प्राथमिकता दी जा रही है। मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न शहरों को देश के प्रमुख गंतव्यों से जोड़ने और नागरिकों को सुगम, सुरक्षित और समयबद्ध आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। नीति के अंतर्गत अब तक 8 नए हवाई मार्ग स्वीकृत किए जा चुके हैं। इनमें से चार मार्गों पर हवाई सेवाएं प्रारंभ हो चुकी हैं, जबकि चार नए मार्गों पर सेवाएं प्रारंभ की जा रही हैं। नीति के अंतर्गत पहले प्रारंभ किए गए मार्गों में रीवा-दिल्ली, रीवा-इंदौर, रीवा-रायपुर और इंदौर-अबूधाबी शामिल हैं।

अन्य राज्यों से बढ़ेगा हवाई संपर्क

भोपाल-रीवा सीधी हवाई सेवा प्रदेश के भीतर हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी। इससे राजधानी भोपाल और विंध्य क्षेत्र के बीच सीधा हवाई संपर्क और सुदृढ़ होगा। इसी प्रकार भोपाल-पटना सीधी उड़ान से मध्यप्रदेश की राजधानी सीधे बिहार की राजधानी से जुड़ेगी। इससे दोनों राज्यों के बीच आवागमन सुगम होगा और मध्यप्रदेश में निवासरत बिहार की बड़ी आबादी के साथ यात्रियों, व्यापारियों एवं कारोबारियों को सुविधा मिलेगी। रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच सीधी हवाई सेवाएं शुरू होने से प्रदेश के इन दोनों महत्वपूर्ण शहरों का कोलकाता और पूर्वी भारत से हवाई संपर्क मजबूत होगा।

विकास को मिलेगी गति

नई सीधी हवाई सेवाओं से प्रदेश के नागरिकों को लंबी यात्राओं की तुलना में कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी। हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार से यात्रियों के आवागमन को सुगम बनाने के साथ विभिन्न शहरों के बीच संपर्क को भी गति मिलेगी। नई हवाई सेवाओं का विस्तार प्रदेश में पर्यटन, व्यापार, शिक्षा और आर्थिक गतिविधियों को गति देने के साथ नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधाएं उपलब्ध होगी।

कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किन्जारापु राममोहन नायडू, उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव श्री समीर कुमार सिन्हा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन विपिन कुमार, अलायन्स एयर के चेयरमैन अमित कुमार,सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

संबंधित सामग्री

मास्टर प्लान पर पटवारी का सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम, बोले- 50 हजार लोगों के साथ  निकालेंगे पदयात्रा

मास्टर प्लान पर पटवारी का सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम, बोले- 50 हजार लोगों के साथ निकालेंगे पदयात्रा

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भोपाल और इंदौर के मास्टर प्लान को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया, तीन महीने का अल्टीमेटम दिया।

दो साल पुराने जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र पर राहत, MP में अभी पुरानी प्रक्रिया से ही होगा पंजीयन

दो साल पुराने जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र पर राहत, MP में अभी पुरानी प्रक्रिया से ही होगा पंजीयन

मध्य प्रदेश में दो साल से पुराने जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी रहेगी जब तक नई व्यवस्था लागू नहीं हो जाती।

सड़क न होने का दर्द: नागपुर से आया शव, कीचड़ में फंसी एंबुलेंस तो बैलगाड़ी से घर पहुंचाया शव

सड़क न होने का दर्द: नागपुर से आया शव, कीचड़ में फंसी एंबुलेंस तो बैलगाड़ी से घर पहुंचाया शव

मध्य प्रदेश के शहडोल में बदहाल सड़कें ने श्यामकली पटेल के शव को बैलगाड़ी से ले जाने पर मजबूर किया, जिससे गांव में विकास की स्थिति पर सवाल उठे।

मध्य प्रदेश में स्कूली बच्चों की बस पर हुई फायरिंग, ड्राइवर घायल

मध्य प्रदेश में स्कूली बच्चों की बस पर हुई फायरिंग, ड्राइवर घायल

मध्य प्रदेश के डबरा में ग्लोरी स्कूल की बस पर फायरिंग हुई, जिसमें ड्राइवर घायल हो गया। बस में 50 बच्चे मौजूद थे।

Bank Strike: 5 दिन काम, 2 दिन छुट्टी की मांग पर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 सितंबर से फिर बंद हो सकते हैं बैंक

Bank Strike: 5 दिन काम, 2 दिन छुट्टी की मांग पर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 सितंबर से फिर बंद हो सकते हैं बैंक

11 सितंबर को भारतीय बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल की, जिससे मध्य प्रदेश की करीब 7 हजार शाखाओं में कार्य प्रभावित हुआ।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026