बरसाना में राधा अष्टमी की तैयारियां

योगी सरकार की भव्य तैयारी, राधा अष्टमी पर 25 लाख श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार बरसाना

बरसाना में राधा अष्टमी पर्व के लिए प्रशासन ने सुरक्षा, स्वास्थ्य और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। 25 लाख श्रद्धालुओं की उपस्थिति की संभावना।

By : सोनिया रायकवार
योगी सरकार की भव्य तैयारी, राधा अष्टमी पर 25 लाख श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार बरसाना

मथुरा/बरसाना, ब्रज के प्रमुख पर्वों में शामिल श्री राधा अष्टमी को लेकर बरसाना में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 19 सितंबर 2026 को बरसाना स्थित श्री लाडली जी मंदिर में राधा रानी का जन्मोत्सव भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इस दौरान श्रीजी का विशेष अभिषेक और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। करीब 25 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य और साफ-सफाई को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं।

7 जोन और 20 सेक्टर

भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए पूरे मेला क्षेत्र को 7 जोन और 20 सेक्टरों में बांटा गया है। करीब 3 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इनमें 8 अपर पुलिस अधीक्षक, 38 पुलिस उपाधीक्षक, 75 निरीक्षक, 320 उप निरीक्षक और 68 महिला उप निरीक्षक शामिल हैं। इसके अलावा पीएसी की 2 कंपनी और पीएसी फ्लड की 2 प्लाटून भी तैनात रहेंगी। मेला क्षेत्र में 155 सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए निगरानी की जाएगी। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए 2 खोया-पाया केंद्र और 6 वॉच टावर बनाए गए हैं।

160 विशेष बसें

श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए भारी वाहनों का रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यूपी रोडवेज की ओर से 160 विशेष बसें चलाई जाएंगी, जबकि 40 बसों को रिजर्व रखा गया है। प्रत्येक बस पर दो चालकों की ड्यूटी लगाई गई है। बरसाना में अस्थायी बस स्टैंड भी बनाया गया है। भीड़ नियंत्रण के लिए 38 होल्डिंग एरिया और 50 पार्किंग स्थल तैयार किए गए हैं। इसके अलावा 88 बैरियर, 14 बैरिकेडिंग और 7 स्थानों पर जूता-घर की व्यवस्था की गई है।

स्वास्थ्य पर फोकस

मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 12 मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। आपात स्थिति से निपटने के लिए बाइक एंबुलेंस और एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। साथ ही एंटी-वेनम दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। प्रशासन ने मेले को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त रखने की तैयारी की है। भंडारा संचालकों को नियमित कूड़ा उठाने और कूड़ेदान रखने के निर्देश दिए गए हैं।

रोशनी से सजा बरसाना

राधा अष्टमी को लेकर बरसाना की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के साथ निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिहाज से ट्रांसफार्मर और बिजली के पोल की प्लास्टिक रैपिंग की गई है। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की ओर से फसाड लाइटिंग, वॉल पेंटिंग और कपड़ों की सजावट के जरिए बरसाना को सजाया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मिलावटखोरों के खिलाफ भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी

मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। 155 सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन से भी पूरे क्षेत्र की निगरानी की जाएगी। पुलिस और प्रशासन की टीमें भीड़ की स्थिति पर लगातार नजर रखेंगी।

स्थानीय लोगों के लिए विशेष पास

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि 19 सितंबर को श्री राधा अष्टमी का पर्व बरसाना में भव्य तरीके से मनाया जाएगा। प्रशासन की प्राथमिकता लाखों श्रद्धालुओं को सुविधाजनक और सुरक्षित दर्शन कराना है। उन्होंने बताया कि बाहरी श्रद्धालुओं के साथ बरसाना के स्थानीय निवासियों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है। स्थानीय लोगों को श्री राधारानी के दर्शन में परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से विशेष पास जारी किए गए हैं। 25 लाख श्रद्धालुओं की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, स्वच्छता और दर्शन व्यवस्था से जुड़े इंतजामों को अंतिम रूप दिया है। राधा अष्टमी के दिन बरसाना में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

संबंधित सामग्री

राधा अष्टमी पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, धार्मिक मान्यता के अनुसार राधारानी हो सकती हैं नाराज

राधा अष्टमी पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, धार्मिक मान्यता के अनुसार राधारानी हो सकती हैं नाराज

राधा अष्टमी पर भक्त व्रत, पूजा और सात्विक भोजन के माध्यम से राधा-कृष्ण की अराधना करते हैं, साथ ही क्रोध और अपशब्दों से बचने की सलाह दी जाती है।

CM योगी के बुलंदशहर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM-SSP ने दिए सख्त निर्देश

CM योगी के बुलंदशहर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM-SSP ने दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुलंदशहर पहुंचे, दिवंगत विधायक के परिजनों से मिलने और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए।

बागपत में श्रद्धालुओं से भरी कैंटर पलटी, 6 की मौत: 22 से ज्यादा घायल; राजस्थान से बदायूं लौट रहे थे

बागपत में श्रद्धालुओं से भरी कैंटर पलटी, 6 की मौत: 22 से ज्यादा घायल; राजस्थान से बदायूं लौट रहे थे

उत्तर प्रदेश के बागपत में रविवार रात को श्रद्धालुओं से भरी कैंटर के पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हुए।

ढोल-नगाड़ों से गूंजी श्रीकृष्ण जन्मभूमि, जन्माष्टमी के रंग में डूबी मथुरा; 6 हजार जवानों ने संभाली सुरक्षा

ढोल-नगाड़ों से गूंजी श्रीकृष्ण जन्मभूमि, जन्माष्टमी के रंग में डूबी मथुरा; 6 हजार जवानों ने संभाली सुरक्षा

जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा-वृंदावन में उत्सव का माहौल है। पुलिस और प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित की है।

हर वार्ड में बनेगा वेंडर मार्केट, शहरों के विकास को लेकर CM हेमंत सोरेन का बड़ा प्लान

हर वार्ड में बनेगा वेंडर मार्केट, शहरों के विकास को लेकर CM हेमंत सोरेन का बड़ा प्लान

झारखंड सरकार फुटपाथी दुकानदारों के लिए वेंडर मार्केट विकसित करेगी, जिससे अनियोजित बाजारों की समस्या कम होगी और यातायात में सुधार होगा।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर