बागपत में दर्दनाक हादसा

बागपत में श्रद्धालुओं से भरी कैंटर पलटी, 6 की मौत: 22 से ज्यादा घायल; राजस्थान से बदायूं लौट रहे थे

उत्तर प्रदेश के बागपत में रविवार रात को श्रद्धालुओं से भरी कैंटर के पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हुए।

By : चंचल खेडकर
बागपत में श्रद्धालुओं से भरी कैंटर पलटी, 6 की मौत: 22 से ज्यादा घायल; राजस्थान से बदायूं लौट रहे थे

उत्तर प्रदेश के बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक कैंटर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हुए हैं। सभी लोग राजस्थान के बागड़ धाम में दर्शन करने के बाद बदायूं लौट रहे थे।हादसा रविवार देर रात करीब 1 बजे खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में बसी और बड़ा गांव के बीच हुआ। कैंटर के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल पहुंचते ही 6 को मृत घोषित किया

जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट मुकेश कुमार के मुताबिक, हादसे के बाद 22 घायलों को अस्पताल लाया गया। इनमें से 18 की हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ के हायर सेंटर रेफर किया गया है। डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया।एसपी सूरज कुमार राय के अनुसार, फिलहाल मृतकों में सुगड़पाल यादव (40) और राजेश्वर सिंह (42) की पहचान हुई है। बाकी मृतकों की पहचान की जा रही है।

कैंटर में सो रहे थे श्रद्धालु, अचानक पलट गई गाड़ी

हादसे में घायल कुंवरपाल ने बताया कि सभी श्रद्धालु रात में कैंटर के अंदर सो रहे थे। अचानक तेज आवाज हुई और कैंटर पलट गया। इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।वहीं, ड्राइवर ने बताया कि पीछे से आ रहे एक वाहन ने कैंटर में टक्कर मारी, जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि हादसा किस वजह से हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही होगी।

DM-SP अस्पताल पहुंचे, घायलों का जाना हाल

हादसे की सूचना मिलते ही डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज राय जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान के साथ उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया भी जारी है।

राजस्थान के बागड़ धाम से लौट रहे थे

श्रद्धालु राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी स्थित बागड़ धाम में दर्शन करने गए थे। यह स्थान जाहरवीर बाबा गोगाजी महाराज से जुड़ा प्रमुख धार्मिक स्थल है। अगस्त-सितंबर के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल के न्यू मार्केट में भीषण आग, 25 फीट तक उठीं लपटें,छोले-भटूरे की दुकान से शुरू हुई आग

भोपाल के न्यू मार्केट में भीषण आग, 25 फीट तक उठीं लपटें,छोले-भटूरे की दुकान से शुरू हुई आग

भोपाल के न्यू मार्केट में छोले-भटूरे की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, पर कोई हताहत नहीं हुआ।

रूस का यूक्रेन पर बड़ा मिसाइल-ड्रोन हमला, कीव समेत 12 क्षेत्रों में तबाही; 4 बच्चों समेत 19 लोगों की जान गई, 60 घायल

रूस का यूक्रेन पर बड़ा मिसाइल-ड्रोन हमला, कीव समेत 12 क्षेत्रों में तबाही; 4 बच्चों समेत 19 लोगों की जान गई, 60 घायल

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव सहित कई क्षेत्रों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिसमें 19 नागरिकों की मृत्यु हो गई।

सऊदी एयरपोर्ट पर हूतियों का हमला, 3 की जान गई: ड्रोन-मिसाइल अटैक में 36 घायल, जवाब में यमन के 80 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक

सऊदी एयरपोर्ट पर हूतियों का हमला, 3 की जान गई: ड्रोन-मिसाइल अटैक में 36 घायल, जवाब में यमन के 80 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक

सऊदी अरब के एक एयरपोर्ट पर ड्रोन और मिसाइल हमले में 3 लोगों की मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गए। हमले के जवाब में सऊदी ने यमन में हूतियों के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की।

2017 से पहले भर्तियों में प्रतिभा से अधिक सिफारिश-पहुंच की होती थी चर्चा: मुख्यमंत्री

2017 से पहले भर्तियों में प्रतिभा से अधिक सिफारिश-पहुंच की होती थी चर्चा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश में खेल संस्कृति का बदलाव करते हुए 470 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र देने की घोषणा की।

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

उत्तर प्रदेश ने डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए एक लाख किसानों की संख्या पार कर देश में पहला स्थान हासिल किया है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर