बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुलंदशहर के शिकारपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। सीएम योगी का कार्यक्रम शिकारपुर क्षेत्र के रानऊ स्थित अवंतिका फार्म हाउस में प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए फार्म हाउस के पास हेलीपैड भी तैयार किया गया है। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
प्रशासन ने संभाली तैयारियों की कमान
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। डीएम और एसएसपी लगातार अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल से लेकर मुख्यमंत्री के आवागमन वाले रास्तों तक सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सीएम योगी की सुरक्षा को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतना चाहता। अधिकारियों की निगरानी में कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है।