अयोध्या विवाद में नया मोड़

राम मंदिर चढ़ावा: निशिकांत दुबे और अखिलेश यादव के बीच विवाद, BJP सांसद ने माफी मांगी

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और अखिलेश यादव के बीच अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला गरमाया, दोनों पक्षों ने जमकर आरोप प्रत्यारोप लगाए।

राम मंदिर चढ़ावा: निशिकांत दुबे और अखिलेश यादव के बीच विवाद, BJP सांसद ने माफी मांगी

निशिकांत दुबे और अखिलेश यादव के बीच विवाद

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी टिन्नू यादव को लेकर अखिलेश यादव और BJP सांसद निशिकांत दुबे के बीच विवाद में नया मोड़ आ गया है। BJP सांसद ने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया पाल के लीगल नोटिस का जवाब दे दिया है।

अखिलेश यादव से माफी 

9 जुलाई, 2026 को अपने वकील ऋषि के अवस्थी के जरिए भेजे गए 4 पेज के जवाब में निशिकांत दुबे ने नोटिस में लगाए गए सभी आरोपों को निराधार और तथ्यहीन बताया है। साथ ही कहा है कि अगर उनके किसी बयान से अनजाने में किसी की भावनाएं आहत हुई हों या प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची हो तो उन्हें इसका खेद है और वह इसके लिए माफी मांगते हैं। इस मुद्दे पर सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने X पर लिखा- निशिकांत माफी तो तभी मिलेगी, जब सपा अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव से भी माफी मांगोगे। इसके बाद तमाम लोग X पर पोस्ट करने लगे कि निशिकांत दुबे ने अखिलेश से माफी मांग ली है। इस पर भी निशिकांत ने जवाब दिया।

क्या बोले निशिकांत?

उन्होंने X पर लिखा- सपा को फिर मेरी सलाह है कि चाटुकारिता वाले को समझाइए। पहले तो नोटिस अखिलेश को देना था मानहानि का, बदले में पाल ने दिया। मैंने पूछा पाल आप कौन हो, तो पाल ने दूसरे वकील से नोटिस भेजा। अब नई कहानी…मैंने अखिलेश से कोई माफी नहीं मांगी है। मैं गंगा किनारे का आदमी हूं, मर्दानगी और मर्यादा के साथ लड़ता हूं। समाजवादी विचारधारा अफवाहों के लिए बनी है।

क्या है विवाद?

निशिकांत दुबे झारखंड की गोड्‌डा सीट से BJP सांसद हैं। उन्होंने 5 जुलाई को सरवन्ना प्रसाद बालासुब्रमण्यम की X पोस्ट को शेयर किया, जिसमें दावा किया गया कि आरोपी टिन्नू यादव सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से नियमित रूप से बातचीत करता था। पुलिस जांच और फोन कॉल रिकॉर्ड के हवाले से सरवन्ना ने यह दावा किया था। निशिकांत ने लिखा था- “टिन्नू टीपू से ही तो बात कर रहा था?”

निशिकांत दुबे की पोस्ट पर अखिलेश भड़क गए। उन्होंने दुबे को 10 मिनट का वक्त देते हुए पोस्ट डिलीट करने की चेतावनी दी थी।

संबंधित सामग्री

जया बच्चन पर कंगना रनोट का तंज, बोलीं- जब बात रखने बैठती हैं तो पूछने पर कहती हैं ‘नहीं बताऊंगी’

जया बच्चन पर कंगना रनोट का तंज, बोलीं- जब बात रखने बैठती हैं तो पूछने पर कहती हैं ‘नहीं बताऊंगी’

जया बच्चन का एक वीडियो जिसमें वह न्यूज चैनल के माइक को पीछे धकेलती हैं, वह वायरल हो गया है। कंगना रनोट ने इस पर तंज कसा है।

बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल बड़ी मुसीबत में, मारपीट और धमकी के आरोप में तीन साथियों समेत गिरफ्तार

बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल बड़ी मुसीबत में, मारपीट और धमकी के आरोप में तीन साथियों समेत गिरफ्तार

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल और उनके साथियों पर मारपीट, धमकी और लूट के आरोप में FIR दर्ज की गई। देहरादून पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया।

हनी सिंह महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने नहीं हुए पेश, गिरफ्तारी वारंट की तैयारी

हनी सिंह महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने नहीं हुए पेश, गिरफ्तारी वारंट की तैयारी

रैपर हनी सिंह महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने पेश नहीं हुए, जिसके बाद पुलिस गिरफ्तारी वारंट और LOC के लिए अदालत का रुख करेगी।

योगी सरकार के नेतृत्व में भव्य होगा 10वां दीपोत्सव, 33 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

योगी सरकार के नेतृत्व में भव्य होगा 10वां दीपोत्सव, 33 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

अयोध्या में 5 से 7 नवंबर तक होने वाले 10वें दीपोत्सव के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। 33 लाख दीपों के साथ रामनगरी रोशन होगी, जिसमें भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

CM फडणवीस ने ठाकरे भाइयों को बताया ‘गजनी’, बोले- मैं याद दिला देता हूं

CM फडणवीस ने ठाकरे भाइयों को बताया ‘गजनी’, बोले- मैं याद दिला देता हूं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव और राज ठाकरे के 'विराट गर्जना मोर्चा' की आलोचना करते हुए उन्हें 'गजनी' कहा।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर