अविमुक्तेश्वरानंद के गो-प्रतिष्ठा’ जनजागरण अभियान को 26 शर्तों को साथ अनुमति

avimukteshwaranand-gau-pratishtha-yatra-permission-conditions

अविमुक्तेश्वरानंद के गो-प्रतिष्ठा’ जनजागरण अभियान को 26 शर्तों को साथ अनुमति

अविमुक्तेश्वरानंद के गो-प्रतिष्ठा’ जनजागरण अभियान को 26 शर्तों को साथ अनुमति

Avimukteshwaranand Gau Pratishtha Yatra: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का ‘गो-प्रतिष्ठा’ जनजागरण अभियान कल यानी 11 मार्च को होगा। 3 दिवसीय गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान लखनऊ में होगा। इस कार्यक्रम को अनुमति मिल गई है, लेकिन 26 शर्तों के साथ।

3 दिन के कार्यक्रम 

सोमवार देर रात अफसरों की बैठक के बाद कार्यक्रम को अनुमति दी गई। इस बैठक में पुलिस के अफसर और LDA स्मारक समिति के लोग शामिल हुए। शंकराचार्य का कार्यक्रम आशियाना में पासी किला चौराहे के पास सांस्कृतिक स्थल पर होना है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर आशियाना, PGI और कृष्णानगर थाने की फोर्स को अलर्ट मोड पर रखा है। कार्यक्रम स्थल पर भी भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। सूत्रों के अनुसार, आयोजकों की ओर से 3 दिन के कार्यक्रम के लिए करीब 4.50 लाख रुपए शुल्क स्मारक समिति को जमा किया गया था।

[caption id="attachment_139990" align="alignnone" width="1288"]शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती[/caption]

26 शर्तों के साथ अनुमति

  1. नाबालिगों से विवादित नारे नहीं लगवाए जाएंगे।
  2. धर्म, जाति, संप्रदाय और भाषा के खिलाफ भड़काऊ भाषण नहीं होगा।
  3. किसी राजनीतिक/धार्मिक सख्श पर अमर्यादित भाषा नहीं होगी।
  4. मांगों का ज्ञापन अधिकारी को सौंपा जाएगा।
  5. किसी भी घटना की जिम्मेदारी आयोजकों की होगी।
  6. पुलिस बल का भुगतान आयोजक करेंगे।
  7. सीमित संख्या में वाहनों का प्रवेश, यातायात बाधित नहीं होना चाहिए।
  8. पारंपरिक ध्वजदंड के अलावा घातक वस्तु नहीं ला सकते।
  9. शांत इलाके में ढोल, संगीत और लाउडस्पीकर प्रतिबंधित होंगे।
  10. अग्निशमन विभाग के निर्देशों का पालन अनिवार्य।
  11. आवश्यक विभागीय अनुमति आयोजक स्वयं प्राप्त करेंगे।
  12. सड़क पर वाहन पार्किंग नहीं होगी।
  13. ध्वनि प्रदूषण नियम-2000 के मानकों का पालन होगा।
  14. नियम उल्लंघन पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत दंडनीय।
  15. आवश्यक अनुमति/लाइसेंस से छूट नहीं होगी।
  16. पुलिस के निर्देशों का पालन करना होगा।
  17. ध्वनि स्तर निर्धारित सीमा से अधिक नहीं होगा।
  18. आतिशबाजी, हथियार और हर्ष फायरिंग प्रतिबंधित।
  19. पंडाल की ऊंचाई कम से कम 3 मीटर होनी चाहिए।
  20. निजी सुरक्षा कर्मी लगाए जाएंगे, अव्यवस्था नहीं होगी।
  21. सांप्रदायिक/जातीय टिप्पणी और उत्तेजक बयान नहीं।
  22. रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ध्वनि प्रसारण बंद होगा।
  23. स्थान का किराया और अन्य शुल्क आयोजक स्वयं देंगे।
  24. कोविड-19 गाइडलाइन का भी पालन होगा।
  25. जुलूस और शोभायात्रा की अनुमति नहीं होगी।
  26. अगर किसी शर्त के उल्लंघन पर अनुमति निरस्त मानी जाएगी
[caption id="attachment_139992" align="alignnone" width="1331"]शंकराचार्य के लेटरपैड से कार्यक्रम की अनुमति मांगी गई थी। शंकराचार्य के लेटरपैड से कार्यक्रम की अनुमति मांगी गई थी।[/caption]

Avimukteshwaranand Gau Pratishtha Yatra: शंकराचार्य की यात्रा

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद काशी से लखनऊ तक यात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा के दौरान जौनपुर, सुल्तानपुर, रायबरेली, मोहनलालगंज, उन्नाव और नैमिषारण्य सहित कई जगहों पर सभाएं प्रस्तावित हैं। आयोजकों का कहना है कि यह यात्रा गौ-रक्षा को लेकर अभियान का हिस्सा है और 11 मार्च को लखनऊ में इसका मुख्य कार्यक्रम रखा गया है।

संबंधित सामग्री

सड़क हादसे में घायल युवकों की मदद को रुका CM सैनी का काफिला, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

राज्य

सड़क हादसे में घायल युवकों की मदद को रुका CM सैनी का काफिला, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों को तत्काल मदद प्रदान की और उन्हें अपने काफिले की एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

पंजाब सीएम मान वीडियो विवाद में नया मोड़: फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट के आरोप में FIR, दो गिरफ्तार

राज्य

पंजाब सीएम मान वीडियो विवाद में नया मोड़: फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट के आरोप में FIR, दो गिरफ्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े वायरल वीडियो विवाद में फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर दो लोगों को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

कोलकाता गोदाम हादसा: मरने वालों की संख्या 11 हुई, अब तक 5 लोग को गिरफ्तार

देश-विदेश

कोलकाता गोदाम हादसा: मरने वालों की संख्या 11 हुई, अब तक 5 लोग को गिरफ्तार

कोलकाता में गोदाम हादसे के बाद मृतकों की संख्या 11 पहुंची, 30 का रेस्क्यू। घटना के कारणों की जांच और निर्माणाधीन परियोजनाओं का ऑडिट कराने की घोषणा की गई।

हरदा में कांग्रेस का हल्लाबोल, बढ़े टैक्स और बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ नगर पालिका का घेराव

राज्य

हरदा में कांग्रेस का हल्लाबोल, बढ़े टैक्स और बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ नगर पालिका का घेराव

हरदा में कांग्रेस ने बढ़े हुए टैक्स, पेयजल संकट और सफाई व्यवस्था के खिलाफ नगर पालिका कार्यालय का घेराव किया। पुलिस के साथ हल्की झूमाझटकी भी हुई।

CM भजनलाल का तोहफा, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन में 5 हजार का इजाफा

राज्य

CM भजनलाल का तोहफा, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन में 5 हजार का इजाफा

संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री शर्मा ने लोकतंत्र सेनानियों की महत्वपूर्ण भूमिका और योगदान को सराहा, साथ ही पेंशन में वृद्धि की घोषणा की।