अखिलेश बोले - नाव पर इफ्तार क्यों नहीं कर सकते? काशी में गंगा में चिकन की हड्डियां फेंकने पर बवाल

akhilesh-yadav-kashi-ganga-chicken-bone-controversy-iftar

अखिलेश बोले - नाव पर इफ्तार क्यों नहीं कर सकते? काशी में गंगा में चिकन की हड्डियां फेंकने पर बवाल

अखिलेश बोले - नाव पर इफ्तार क्यों नहीं कर सकते काशी में गंगा में चिकन की हड्डियां फेंकने पर बवाल

 Akhilesh Ganga Chicken Controversy: काशी में गंगा के बीच नाव में हुई इफ्तार पार्टी का मामला लगातार विवादों में हैं। वाराणसी BJP युवा मोर्चा का आरोप ये भी है कि इफ्तार के बाद हड्डियां गंगा में बहा दी गईं। इस मामले में पुलिस ने भी एक्शन लिया है और इफ्तार में शामिल 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किए गए हैं। 

नाव पर इफ्तार क्यों नहीं?

गंगा में हुई इस इफ्तार पार्टी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। अब इसी को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है। अखिलेश यादव ने कहा कि आखिर नाव पर इफ्तार क्यों नहीं मना सकते? उन लोगों ने UP पुलिस की हथेली पर ईदी नहीं रखी होगी। रख देते तो सब सही चलता। उनका इशारा रिश्वत की तरफ था।

एक इफ्तार पार्टी में पहुंचे सपा प्रमुख ने कहा- ये सब हमारे-आपके बीच में दूरियां पैदा करने के लिए किया जा रहा है। प्रशासन ऐसी कार्रवाई राज्य सरकार को खुश करने के लिए कर रहा। 

अखिलेश यादव

सरकार पर हमला

इस मामले में कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने भी यूपी सरकार पर हमला बोला। कहा- UP पुलिस कानून के दुरुपयोग का कीर्तिमान बनाना चाहती है। वहीं, BJP सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि गंगा की पवित्रता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

https://youtube.com/shorts/Du8K_zVk5mo?si=3wPg642xbFxd3T1U

 Akhilesh Ganga Chicken Controversy: क्या है मामला?

दरअसल, बनारस में 16 मार्च को गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पार्टी हुई थी। इसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने 14 मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया था। काशी में बोट पर इफ्तार पार्टी के दौरान बिरयानी परोसने वाले युवक सभी एक ही मोहल्ले के हैं। 19 से 25 साल के बीच की उम्र के युवक मदनपुरा इलाके के ताड़तल्ला के रहने वाले हैं। ये युवक बाबू बीड़ी के मशहूर घराने से हैं। पूरी खबर...

संबंधित सामग्री

मार्क जुगरबर्ग ने PM मोदी का कहा 'Sorry', फेसबुक के हटाया था वीडियो

देश-विदेश

मार्क जुगरबर्ग ने PM मोदी का कहा 'Sorry', फेसबुक के हटाया था वीडियो

मेटा के CEO मार्क जुगरबर्ग ने भारतीय प्रधानमंत्री के वीडियो को हटाने और डीपफेक सामग्री के लिए भारत सरकार से माफी मांगी।

बांकीपुर उपचुनाव हार के बाद BJP ऑफिस पहुंचे CM सम्राट, नेताओं से लिया फीडबैक

राज्य

बांकीपुर उपचुनाव हार के बाद BJP ऑफिस पहुंचे CM सम्राट, नेताओं से लिया फीडबैक

बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद, BJP नेतृत्व ने पार्टी कार्यालय में गहन समीक्षा बैठक आयोजित की और आगे की रणनीति पर चर्चा की।

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

राज्य

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

हरियाणा में 9 से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा और विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें शिक्षण संस्थान भी भाग लेंगे।

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

राज्य

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

पंजाब कांग्रेस ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के बजाय सामूहिक नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए चुनावी रणनीति में बदलाव किया।

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

राज्य

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

हरिद्वार में कांवड़ियों ने SSB और उत्तराखंड पुलिस के जवानों के साथ बदतमीजी की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर इसे भारत में बैन कर दिया गया।