मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में 187 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें PCS मुख्य परीक्षा-2024 के 182 और कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के 5 अभ्यर्थी शामिल हैं।
187 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र
इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि यह नियुक्ति पत्र केवल सरकारी सेवा का दस्तावेज नहीं, बल्कि सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है। CM ने नवचयनित अधिकारियों से ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ काम करने की अपील की।
पिछले 4 वर्षों में अब तक प्रदेश के 34 हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न सरकारी सेवाओं में नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है। हमारा संकल्प है कि प्रत्येक योग्य एवं प्रतिभाशाली युवा को समान अवसर प्रदान कर युवा शक्ति को विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण का सशक्त आधार बनाया जाए।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 3, 2026
इस अवसर पर… pic.twitter.com/gG7R4z7dLc
हजारों युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लोकतंत्र में पद सेवा का माध्यम है और सरकार का लक्ष्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि बीते साढ़े 4 वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी गई है और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।
मुख्यमंत्री धामी ने नवचयनित अधिकारियों से आह्वान किया कि वे बिना किसी दबाव के संविधान और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करें और विकसित उत्तराखंड के निर्माण में योगदान दें।