विंबलडन 2026 की रोमांचक शुरुआत

Wimbledon 2026: सिनर और जोकोविच ने कड़े मुकाबलों में दर्ज की जीत

विंबलडन 2026 के पहले दिन जैनिक सिनर और नोवाक जोकोविच ने कड़े मुकाबलों में जीत हासिल की। सिनर ने चोट के बावजूद मैच जीता, जबकि जोकोविच ने चार सेटों में विजयी रहे।

By : हेमा गुप्ता
Wimbledon 2026: सिनर और जोकोविच ने कड़े मुकाबलों में दर्ज की जीत

Wimbledon 2026: सिनर और जोकोविच ने कड़े मुकाबलों में दर्ज की जीत

Wimbledon 2026: टेनिस के सबसे प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन की शुरुआत लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब में हो चुकी है। पहले दिन ही डिफेंडिंग चैंपियन जैनिक सिनर को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। 26 वर्षीय सर्बियाई खिलाड़ी मियोमिर केकमानोविच के खिलाफ सिनर 1-2 सेट से पिछड़ गए, लेकिन लगातार दो सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

सिनर ने चोट के बाद भी नहीं मानी हार

चौथे सेट के दौरान सिनर के जूते से खून निकलने लगा। मैच के बाद उन्होंने खुलासा किया कि उनके पैर के अंगूठे का नाखून उखड़ गया था। दर्द इतना तेज था कि एक समय रिटायरमेंट की आशंका भी पैदा हो गई थी। लेकिन इटालियन स्टार ने हौसला नहीं हारा और दर्द सहते हुए मैच पूरा किया।

स्कोरलाइन-सिनर ने केकमानोविच को 4-6, 6-3, 6-7, 6-2, 6-3 से हराया। पूरा मैच साढ़े तीन घंटे चला।

सिनर का बयान

सिनर ने कहा कि- 'सेंटर कोर्ट पर पहला मैच खेलना मेरे लिए सम्मान की बात है। शुरुआत में काफी नर्वस था, लेकिन मैं खुश हूं कि मैंने खुद को संभाला और मैच जीत लिया।'

जोकोविच ने चार सेट में दर्ज की जीत

39 वर्षीय नोवाक जोकोविच ने विंबलडन की शुरुआत जीत के साथ की। चीन के वू यिबिंग को चार सेटों में हराकर उन्होंने दूसरे दौर में जगह बनाई। जोकोविच 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब और विश्व रिकॉर्ड की तलाश में हैं।

यह जीत उनके लिए खास इसलिए भी थी क्योंकि फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में ब्राजील के युवा खिलाड़ी जोआओ फोंसेका से हार के बाद यह उनका पहला मैच था।

जोकोविच का बयान

जोकोविच ने कहा कि- 'आज का मैच मेरे लिए वाकई चुनौतीपूर्ण था। मैं जीत से खुश हूं, लेकिन पूरी तरह तरोताजा महसूस नहीं कर रहा। सच कहूं तो कोर्ट पर ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि यह टूर्नामेंट का पहला दौर है।'

दो सितारें एक साथ चमके

विंबलडन के पहले दिन दोनों बड़े सितारों — डिफेंडिंग चैंपियन जैनिक सिनर और 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक जोकोविच — ने कड़े मुकाबलों के बाद जीत हासिल की। सिनर की वापसी और जोकोविच का संघर्ष टूर्नामेंट की रोमांचक शुरुआत का संकेत देता है।

संबंधित सामग्री

ज्वेरेव ने पहली बार जीता US ओपन खिताब, बेन शेल्टन को 4 सेट में हराया

ज्वेरेव ने पहली बार जीता US ओपन खिताब, बेन शेल्टन को 4 सेट में हराया

जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने US ओपन में अपना पहला मेंस सिंगल्स खिताब जीता, फाइनल में बेन शेल्टन को हराया।

रायबकिना ने पहली बार जीता US Open का खिताब, सबालेंका को हराकर बनीं नई वर्ल्ड नंबर-1

रायबकिना ने पहली बार जीता US Open का खिताब, सबालेंका को हराकर बनीं नई वर्ल्ड नंबर-1

कजाकिस्तान की एलेना रायबकिना ने US Open का खिताब जीतकर तीन ग्रैंड स्लैम खिताबों की हैट्रिक पूरी की। उन्होंने आर्यना सबालेंका को हराया।

US Open 2026: कार्लोस अल्कारेज का खिताबी सपना टूटा, बेन शेल्टन ने 5 सेट के रोमांचक मुकाबले में दी मात

US Open 2026: कार्लोस अल्कारेज का खिताबी सपना टूटा, बेन शेल्टन ने 5 सेट के रोमांचक मुकाबले में दी मात

यूएस ओपन 2026 में कार्लोस अल्कारेज को क्वार्टर फाइनल में बेन शेल्टन ने हराया। निर्णायक सेट के टाई-ब्रेक में 10-7 से जीत हासिल की।

US Open में अल्काराज का जलवा बरकरार, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे; अब शेल्टन से होगी टक्कर

US Open में अल्काराज का जलवा बरकरार, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे; अब शेल्टन से होगी टक्कर

कार्लोस अल्काराज ने US Open 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में टॉमी पॉल को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। शेल्टन ने सिटसिपास को हराया।

Sabalenka का US Open में दबदबा बरकरार, लगातार 16वीं जीत; सिर्फ 53 मिनट में पहुंचीं तीसरे दौर में

Sabalenka का US Open में दबदबा बरकरार, लगातार 16वीं जीत; सिर्फ 53 मिनट में पहुंचीं तीसरे दौर में

US Open 2026 में आर्यना सबालेंका ने पोलिना यात्चेंको को 6-1, 6-1 से हराया। यह उनकी लगातार 16वीं जीत है और वह तीसरे दौर में पहुंच गईं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर