रायबकिना ने जीता US Open

रायबकिना ने पहली बार जीता US Open का खिताब, सबालेंका को हराकर बनीं नई वर्ल्ड नंबर-1

कजाकिस्तान की एलेना रायबकिना ने US Open का खिताब जीतकर तीन ग्रैंड स्लैम खिताबों की हैट्रिक पूरी की। उन्होंने आर्यना सबालेंका को हराया।

By : शिवम् पांडेय
रायबकिना ने पहली बार जीता US Open का खिताब, सबालेंका को हराकर बनीं नई वर्ल्ड नंबर-1

रायबकिना ने जीता US Open

कजाकिस्तान की एलेना रायबकिना ने पहली बार US Open का खिताब जीत लिया है। न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में शनिवार रात खेले गए फाइनल में उन्होंने बेलारूस की आर्यना सबालेंका को 6-4, 5-7, 6-2 से हराया। इस जीत के साथ रायबकिना के नाम अब तीन विमेंस सिंगल्स ग्रैंड स्लैम खिताब हो गए हैं। सोमवार को जारी होने वाली नई रैंकिंग में वह दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी भी बन जाएंगी। वहीं, हार के बाद सबालेंका काफी निराश दिखीं और उन्होंने अपना रैकेट तोड़ दिया।

सबालेंका की हैट्रिक रुकी

सबालेंका इस बार US Open में लगातार तीसरा खिताब जीतने उतरी थीं, लेकिन रायबकिना ने उनका यह सपना पूरा नहीं होने दिया। पिछले दो साल से सबालेंका इस टूर्नामेंट की चैंपियन थीं। रायबकिना से मिली हार के साथ US Open में सबालेंका की लगातार 19 मैचों की जीत का सिलसिला भी खत्म हो गया। वह करीब 99 हफ्तों से वर्ल्ड नंबर-1 थीं। अब यह जगह रायबकिना के नाम होगी।

पहला सेट रायबकिना ने जीता

फाइनल की शुरुआत दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले से हुई। रायबकिना ने कुछ अहम मौकों पर बेहतर खेल दिखाया और पहला सेट 6-4 से अपने नाम कर लिया। इस दौरान सबालेंका अपना आपा खोती हुई भी नजर आईं। उन्होंने गुस्से में गेंद स्टैंड की तरफ मार दी, जिसके बाद उन्हें चेतावनी दी गई।

दूसरे सेट में वापसी

दूसरे सेट में सबालेंका ने वापसी की। उन्होंने रायबकिना पर लगातार दबाव बनाया और मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। स्कोर 5-5 होने के बाद सबालेंका ने ब्रेक हासिल किया और सेट 7-5 से जीत लिया। इसके बाद मैच का फैसला तीसरे सेट में होना था।

2026 में दूसरा बड़ा खिताब

रायबकिना के लिए यह साल काफी खास रहा है। उन्होंने 2026 में इससे पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब भी जीता था। इससे पहले 2022 में वह विंबलडन चैंपियन बनी थीं। अब रायबकिना के पास करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने का मौका है। इसके लिए उन्हें सिर्फ फ्रेंच ओपन का खिताब जीतना बाकी है।

चोट के बाद मिली बड़ी जीत

US Open से पहले रायबकिना चोट की परेशानी से गुजर रही थीं। इसके बावजूद उन्होंने टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और पहली बार फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में भी उन्होंने दबाव के बीच अपना खेल बनाए रखा और आखिरकार ट्रॉफी जीत ली। रायबकिना का जन्म रूस में हुआ था, लेकिन वह अब कजाकिस्तान की ओर से टेनिस खेलती हैं।

विजेता को 46 करोड़ की इनामी राशि

US Open चैंपियन बनने के बाद रायबकिना को 55 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि मिली है। भारतीय रुपए में यह रकम करीब 46 करोड़ रुपए बैठती है। वहीं, उपविजेता सबालेंका को 28 लाख डॉलर मिले। खिताब जीतने के बाद रायबकिना ने कहा कि अपनी भावनाओं को शब्दों में बताना उनके लिए मुश्किल है। उन्होंने बताया कि वह पिछले करीब 10 साल से न्यूयॉर्क आती रही हैं, लेकिन यहां उन्हें कभी ऐसी सफलता नहीं मिली थी।

संबंधित सामग्री

ज्वेरेव ने पहली बार जीता US ओपन खिताब, बेन शेल्टन को 4 सेट में हराया

ज्वेरेव ने पहली बार जीता US ओपन खिताब, बेन शेल्टन को 4 सेट में हराया

जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने US ओपन में अपना पहला मेंस सिंगल्स खिताब जीता, फाइनल में बेन शेल्टन को हराया।

US Open 2026: कार्लोस अल्कारेज का खिताबी सपना टूटा, बेन शेल्टन ने 5 सेट के रोमांचक मुकाबले में दी मात

US Open 2026: कार्लोस अल्कारेज का खिताबी सपना टूटा, बेन शेल्टन ने 5 सेट के रोमांचक मुकाबले में दी मात

यूएस ओपन 2026 में कार्लोस अल्कारेज को क्वार्टर फाइनल में बेन शेल्टन ने हराया। निर्णायक सेट के टाई-ब्रेक में 10-7 से जीत हासिल की।

US Open में अल्काराज का जलवा बरकरार, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे; अब शेल्टन से होगी टक्कर

US Open में अल्काराज का जलवा बरकरार, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे; अब शेल्टन से होगी टक्कर

कार्लोस अल्काराज ने US Open 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में टॉमी पॉल को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। शेल्टन ने सिटसिपास को हराया।

अल्काराज-मेदवेदेव ने चौथे राउंड में बनाई जगह, सबालेंका के मैच में अजीब वजह से रुका खेल

अल्काराज-मेदवेदेव ने चौथे राउंड में बनाई जगह, सबालेंका के मैच में अजीब वजह से रुका खेल

US Open 2026 में कार्लोस अल्काराज, डेनियल मेदवेदेव, और एम्मा नवारो ने मेंस और विमेंस सिंगल्स में जीत दर्ज की।

Sabalenka का US Open में दबदबा बरकरार, लगातार 16वीं जीत; सिर्फ 53 मिनट में पहुंचीं तीसरे दौर में

Sabalenka का US Open में दबदबा बरकरार, लगातार 16वीं जीत; सिर्फ 53 मिनट में पहुंचीं तीसरे दौर में

US Open 2026 में आर्यना सबालेंका ने पोलिना यात्चेंको को 6-1, 6-1 से हराया। यह उनकी लगातार 16वीं जीत है और वह तीसरे दौर में पहुंच गईं।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर