रुमेश पथिरागे ने किया 92.62 मीटर का जबरदस्त थ्रो, रोम डायमंड लीग में रचा इतिहास

रुमेश पथिरागे Sets Record at Rome

रुमेश पथिरागे ने किया 92.62 मीटर का जबरदस्त थ्रो, रोम डायमंड लीग में रचा इतिहास

23-year-old Sri Lankan javelin thrower Rumesh Pathirage sets new meet and national records with a 92.62m throw, surpassing Neeraj Chopra.

रुमेश पथिरागे ने किया 9262 मीटर का जबरदस्त थ्रो रोम डायमंड लीग में रचा इतिहास

रुमेश पथिरागे ने किया 92.62 मीटर का जबरदस्त थ्रो, रोम डायमंड लीग में रचा इतिहास |

Rome Diamond League 2026: श्रीलंका के 23 वर्षीय जैवलिन थ्रोअर रुमेश पथिरागे ने गुरुवार रात रोम डायमंड लीग में 92.62 मीटर दूर भाला फेंककर कमाल कर दिया। इस थ्रो के साथ उन्होंने नया मीट रिकॉर्ड, श्रीलंका का नया नेशनल रिकॉर्ड और मौजूदा वर्ल्ड लीड हासिल कर ली। 

एशिया में चौथे स्थान पर पहुंचा श्रीलंकाई एथलीट

रुमेश पथिरागे 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले पहले श्रीलंकाई एथलीट बन गए हैं। वे कुल मिलाकर चौथे एशियाई जैवलिन थ्रोअर हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। 

 

इस शानदार प्रदर्शन के साथ रुमेश ने ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा को भी ऑल-टाइम लिस्ट में पीछे छोड़ दिया। अब वे विश्व रैंकिंग में 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

एशियाई थ्रोअर्स की ऑल-टाइम बेस्ट लिस्ट

पाकिस्तान के अरशद नदीम - 92.97 मीटर  
श्रीलंका के रुमेश पथिरागे - 92.62 मीटर  
ताइवान के चेंग चाओ-त्सुन - 91.36 मीटर  
भारत के नीरज चोपड़ा - 90.23 मीटर

2026 सीजन में शानदार फॉर्म

रुमेश पथिरागे का यह पहला डायमंड लीग खिताब है। इस साल उन्होंने पहले नैरोबी में 89.28 मीटर और फिर रबात डायमंड लीग में 85.97 मीटर का थ्रो किया था। रोम में अपने पहले थ्रो में 84.49 मीटर और दूसरे थ्रो में 92.62 मीटर फेंककर उन्होंने सभी को चौंका दिया। बाकी थ्रो फाउल रहे।

मुश्किल मुकाबले में जीत

रुमेश ने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन केशोर्न वालकॉट, पूर्व वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स, पूर्व ओलंपिक चैंपियन थॉमस रोहलर और जैकब वाडलेच जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा।पूर्व में तेज गेंदबाज रहे रुमेश पथिरागे अब जैवलिन थ्रो में विश्व स्तर पर नई सनसनी बनकर उभरे हैं। उनका यह प्रदर्शन 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक के लिए भी बड़ी उम्मीद जगाता है।

 

संबंधित सामग्री

कांवड़ यात्रा का 11वां दिन, हरकी पैड़ी पर पैर रखने तक की जगह नहीं

सनातन

कांवड़ यात्रा का 11वां दिन, हरकी पैड़ी पर पैर रखने तक की जगह नहीं

कांवड़ यात्रा के 11वें दिन ही श्रद्धालुओं की संख्या पिछले साल के 3 करोड़ 56 लाख को पार कर गई। हरकी पैड़ी पर भीड़ और यातायात व्यवस्था में दबाव देखा गया।

CM डॉ.  यादव ने न्याय सिस्टम में सुधार की दिशा में उठाए कदम, न्याय व्यवस्था में डिजिटल बदलाव तेज!

राज्य

CM डॉ. यादव ने न्याय सिस्टम में सुधार की दिशा में उठाए कदम, न्याय व्यवस्था में डिजिटल बदलाव तेज!

इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने न्याय प्रणाली में सुधार के लिए विभिन्न पहल की घोषणा की, जिसमें ई-फाइलिंग, डिजिटल रिकॉर्ड्स और वर्चुअल सुनवाई शामिल हैं।

भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच होगा फ्री, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने किया ऐलान

खेल

भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच होगा फ्री, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने किया ऐलान

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आगामी भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए दर्शकों को मुफ्त एंट्री देने का फैसला किया है। सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी।

गिल को फिर लगी चोट, वार्म अप मैच से बाहर हुए, KL कर रहे कप्तानी

खेल

गिल को फिर लगी चोट, वार्म अप मैच से बाहर हुए, KL कर रहे कप्तानी

शुभमन गिल को उंगली में चोट लगने के कारण श्रीलंका के खिलाफ वार्म अप मैच से बाहर हो गए। टीम मैनेजमेंट ने उन्हें आराम देने का फैसला किया।

बटलर बने टी-20 के रन किंग! पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा, वैभव सूर्यवंशी पर कही बड़ी बात

खेल

बटलर बने टी-20 के रन किंग! पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा, वैभव सूर्यवंशी पर कही बड़ी बात

जोस बटलर ने टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया, कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ते हुए। उन्होंने भारतीय युवा वैभव सूर्यवंशी की प्रशंसा की।