उज्जैन में दीपोत्सव का आयोजन

PM मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश-शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये-बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

उज्जैन में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर 33 लाख दीपों का प्रज्ज्वलन कर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया गया। समारोह में राजनीतिक नेताओं ने भाग लिया।

By : शिवम् पांडेय
PM मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश-शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये-बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

भोपाल/उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर आशीर्वाद दीया जलाकर सेवा संकल्प अभियान का पूरे प्रदेश में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदेश के सभी जिलों और 845 आईकॉनिक प्लेस में 3 करोड़ 55 लाख दीये एकसाथ जलाये गए। सिर्फ उज्जैन में ही 33 लाख 27 हजार दीये एक साथ प्रज्ज्वलित कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया गया। उज्जैन के शिप्रा के रामघाट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंघी ने उज्जैनवासियों के साथ मिलकर दीप प्रज्ज्वलित किए। उज्जैन में शिप्रा नदी के विभिन्न घाटों सहित महाकाल लोक में शाम 7 बजे सायरन बजने के साथ सभी लोगों ने मिलकर दीप जलाए और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।   

मुख्यमंत्री डॉ. यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष नबीन एवं प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल, प्रदेश  प्रभारी महेंद्र सिंघी शिप्रा आरती में शामिल हुए और मां  शिप्रा  की  आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उज्जैन के शिप्रा घाटों पर सायरन की आवाज के साथ ही आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलित हुआ वैसे ही कार्यक्रम के अतिथि, 25 हजार से अधिक वॉलिंटियर्स, श्रद्धालु और नागरिकों ने एक साथ दीयों का प्रज्ज्वलन प्रारंभ किया। लाखों दीप प्रज्ज्वलन के साथ घाट घाट जगमग हो उठे। प्रज्ज्वलित हुए लाखों दीप मानो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर उनके द्वारा  राष्ट्र निर्माण और  राष्ट्र भक्ति  की सेवा  के लिए किए गए 25 वर्षों के कार्यों के प्रति आदर और स्नेह  की रोशनी फैला रहे थे। उज्जैन में शिप्रा तट के रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट के साथ महाकाल महालोक में भी दीपोत्सव कार्यक्रम में 33 लाख 27 हजार दीपों का प्रज्जवलन किया गया।  

प्रदेश के आईकॉनिक प्लेस में हुआ दीप प्रज्ज्वलन


प्रदेश के प्रमुख आईकॉनिक जगहों पर भी दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इसमें ग्वालियर जिले के 11, शिवपुरी के 11, गुना के 10, अशोकनगर के 11, दतिया के 14, भिण्ड के 10, मुरैना के 18, श्योपुर कला के 80, इंदौर के 32, बड़वानी के 27, धार के 32, झाबुआ के 11, आलीराजपुर के 4, खरगोन के 10, खण्डवा के 27, बुरहानपुर के 15, उज्जैन के 10, नीमच के 15, देवास के 17, शाजापुर के 16, आगर के 7, रतलाम के 17, मंदसौर के 15, भोपाल के 21, सीहोर के 10, रायसेन के 18, विदिशा के 18, राजगढ़ के 11, नर्मदापुरम के 10, बैतूल के 144, हरदा के 10, सागर के 10, दमोह के 11, पन्ना के 10, छतरपुर के 10, टीकमगढ़ के 13, निवाड़ी के 10, रीवा के 11, मऊगंज के 10, सीधी के 15, सिंगरौली के 10, सतना के 17, मैहर के 11, शहडोल के 10, अनूपपुर के 10, उमरिया के 27, डिण्डौरी के 10, जबलपुर के 12, कटनी के 13, बालाघाट के 22, छिंदवाड़ा के 11, पाण्डुर्ना के 10, नरसिंहपुर के 10, सिवनी के 16 और मण्डला के 17 के आईकॉनिक जगहों पर बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलित किए गए।

संबंधित सामग्री

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की सेवा की सराहना की।

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन की बधाई देते हुए राज्य के विकास परियोजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

नरेंद्र मोदी ने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वह न थकेंगे और न रुकेंगे।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर