Playoff में पहुंची RCB, पंजाब को 23 रन से हराया, काम नहीं आई शशांक की फिफ्टी

RCB vs PBKS IPL 2026 Live Update

Playoff में पहुंची RCB, पंजाब को 23 रन से हराया, काम नहीं आई शशांक की फिफ्टी

In the 61st match of IPL 2026, RCB has set a challenging score of 222/4 against PBKS. Punjab team is currently chasing the target.

playoff में पहुंची rcb पंजाब को 23 रन से हराया काम नहीं आई शशांक की फिफ्टी

PBKS को RCB ने दिया 223 रन का टारगेट, श्रेयस, प्रियांश, प्रभसिमरन आउट |

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। IPL में रविवार के पहले मैच में पंजाब किंग्स को 23 रन से हराया। धर्मशाला में बेंगलुरु ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए। जवाब में पंजाब 8 विकेट खोकर 199 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ RCB के 18 पॉइंट्स हो गए और टीम वहीं, पंजाब की यह लगातार छठी हार रही।

IPL 2026 के 19वें सीजन के 61वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच धर्मशाला में मैच खेला जा रहा है, जिसमें पंजाब टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 4 विकेट गवांकर 222 रन का स्कोर खड़ा किया वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब टीम से 6:10 बजे तक 4 विकेट गवां चुकी है। क्रीज पर इस दौरान कूपर कॉनोली और सूर्यांश शेडगे हैं।

बता दें कि, भुवनेश्वर ने 2 विकेट और शेफर्ड , रसिख ने लिए 1-1 विकेट।

रजत की जगह जितेश संभाल रहें कमान 

आज के मैच में टीम के कप्तान रजत पाटीदार मौजूद नहीं है, बताया जा रहा है वो चोटिल हो गए, जिसकी वजह से वो मैच से बाहर हैं। आज उनकी जगह बेंगलुरु की कप्तानी जितेश शर्मा कर रहे हैं। 

 

वेंकटेश और कोहली की धमाकेदार पारी

पहले बैटिंग करने उतरी RCB टीम की ओर से जैकब बेथेल 11 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं विराट कोहली ने कमाल करते हुए 31 बॉल पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी। वहीं उनका साथ दे रहे पडिक्कल 25 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हो गए। किंग कोहली के साथ 60 रन साझेदारी  की।  फिर किंग कोहली भी  37 गेंदों में  4 चौके और 3 छक्के की मदद से 58 रन बनाकर आउट हो गए। 

फिर कमान संभालने आएं वेंकटेश अय्यर और टीम डेविड इसमें से वेंकटेश ने 40 गेंद में 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 73 रन की नाबाद पारी खेली वहीं टिम 12 गेंद में 28 रन बनाकर 20वें ओवर की आखिरी ओवर पर आउट हो गएं। टीम के स्कोर को 222 तक पहुंचा दिया। 

पंजाब की ओर से हरप्रीत बरार ने 2 विकेट और युजवेंद्र चहल ने 1 विकेट लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा।

इम्पैक्ट प्लेयर- रसिख सलाम, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान।

पंजाब किंग्स

प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, हरप्रीत बरार, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट प्लेयर- मार्कस स्टोयनिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान और पुनीत दुबे।

संबंधित सामग्री

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने किए वृंदावन में संत प्रेमानंद के दर्शन

राज्य

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने किए वृंदावन में संत प्रेमानंद के दर्शन

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और उनके आश्रम में समय बिताया।

सिंधु ने विराट के लिए कह दी बड़ी बात, लिखा- वे मिले और कुछ समझाया, इससे नजरिया बदला

खेल

सिंधु ने विराट के लिए कह दी बड़ी बात, लिखा- वे मिले और कुछ समझाया, इससे नजरिया बदला

पीवी सिंधु ने जापान ओपन 2026 जीतकर बड़ी खिताबी वापसी की। विराट कोहली की सलाह से प्रेरित होकर उन्होंने अपने खेल में कई सुधार किए।

IND Vs AFG 1st ODI:  पहले वनडे में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, बारिश की वजह से मैच में हुई देरी

खेल

IND Vs AFG 1st ODI: पहले वनडे में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, बारिश की वजह से मैच में हुई देरी

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच धर्मशाला में बारिश की वजह से देरी से शुरू होगा। विराट कोहली और हार्दिक पंड्या चोटिल होने की वजह से खेल से बाहर।